रोहित भट्ट
अल्मोड़ा. उत्तराखंड के अल्मोड़ा में दिशा कार्यशाला का आयोजन किया गया है. 1992 से हर साल यह कार्यशाला अल्मोड़ा के हुक्का क्लब में होती है. पिछले दो साल से के चलते इसका आयोजन नहीं किया जा सका था. इस कार्यशाला में बच्चों को तमाम एक्टिविटीज कराई जाती हैं. बच्चों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया जाता है. उन्हें बताया जाता है कि लोगों से किस तरह व्यवहार करें.
इस साल की दिशा कार्यशाला विहान सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान और श्री लक्ष्मी भंडार क्लब के सहयोग से आयोजित कराई जा रही है. यह पूरी तरह निःशुल्क है. 11 दिवसीय इस कार्यशाला में बच्चों को दो शिफ्ट (सुबह और शाम) में बुलाया जा रहा है, जिसमें बच्चों को योग, मेडिटेशन, थिएटर, वॉइस एक्सरसाइज, डायलॉग डिलीवरी, डांस म्यूजिक, फिल्म से जुड़ी कई जानकारी उन्हें दी जा रही है. खासतौर से इस कार्यशाला में कुमाऊंनी भाषा के प्रति बच्चों को प्रेरित किया जा रहा है और बच्चों को यह भाषा सिखाई जा रही है.
कार्यशाला में बच्चों को सिखाने वाले शिक्षकों ने कहा कि बच्चों को एक नया माहौल देने के लिए उन्हें इस कार्यशाला से जोड़ा जाता है. इसके अलावा यहां बच्चों को सबसे पहले एक अच्छा छात्र बनाने की कोशिश की जाती है. जो स्कूल में बच्चों को सीखने को नहीं मिलता है, वह इस कार्यशाला में बच्चों को सीखने को मिलता है. आज की युवा पीढ़ी कुमाऊंनी भाषा से दूर हो रही है, इस कार्यशाला में उन्हें कुमाऊंनी भाषा से जोड़ने की कोशिश की जा रही है.
कार्यशाला में आई छात्रा काजल मेहरा ने कहा कि यहां सबसे पहले अनुशासन सिखाया जाता है. जीवन में कोई भी मुकाम हासिल करने के लिए अनुशासन बेहद जरूरी है. छात्र जगदीश सिंह बिष्ट ने कहा कि यहां अलग-अलग क्षेत्रों के गुरु हैं, जो बच्चों को माहिर बनाने के लिए काम कर रहे हैं. उन्हें इस कार्यशाला में आकर काफी अच्छा लग रहा है. अगर कोई भी छात्र दिशा कार्यशाला का हिस्सा बनना चाहता है, तो वह आयोजक देवेंद्र भट्ट से इस नंबर (9897164291) पर संपर्क कर सकता है. यह कार्यशाला श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब, खजांची मोहल्ला में आयोजित की जा रही है.
बच्चों को अनुशासन का पाठ पढ़ाती है ये कार्यशाला, दो शिफ्ट में हो रही है खास पढ़ाई
This workshop teaches the lessons of discipline to the children special studies are being done in two shifts nodss
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Almora News, Uttarakhand news
FIRST PUBLISHED : July 01, 2022, 21:37 IST
