• Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • Worship On The First Monday Of The Month Of Sawan; Devotees’ Rally, Jalabhishek And Other Events Were Held In The Temples Since Morning.

अजमेर16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
शिवालय में पूजा करती महिला। - Dainik Bhaskar

शिवालय में पूजा करती महिला।

​​​सावन मास के साथ ही पहले सोमवार को अजमेर सहित जिले भर के शिव मंदिरों में बम बम भोले के जयकारें गूंज उठे। शिवालयों मेंं शिवलिंग का विशेष शृंगार कर जलाभिषेक किए गए। शिव मंदिरों में सावन माह के पहले सोमवार को विशेष पूजा अर्चना के साथ अखंड ज्योति भी प्रज्जवलित की गई। लोगों ने शिवालयों में भगवान शिव, पार्वती, गणेश, कार्तिकेय और नंदी पर बिल्व पत्र, धतूरा, आकड़ा, पुष्प सहित अन्य सामग्री चढ़ाकर विशेष पूजन किया। सावन मास के दौरान बालिकाओं व युवतियों ने अच्छे वर व घर की मंगलकामना से व्रत का संकल्प धारण किया, वहीं महिला वर्ग ने भी घर में सुख-शांति व समृद्धि के लिए व्रत शुरूकिया।

पूजा अर्चना करते भक्त

पूजा अर्चना करते भक्त

अजमेर शहर के प्रमुख शिवालयों में विशेष रूप सजावट की गई। मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। प्राचीन मंदिर झरनेश्वर मंदिर, मदार गेट स्थित प्राचीन शांतेश्वर शिव मंदिर,, वैशाली नगर स्थित भोलेश्वर मंदिर, आंतेड़ स्थित शिव मंदिर, आरपीएससी परिसर के लोकेश्वर महादेव मंदिर, बजरंगगढ़, रामगंज, केसर गंज, अजय नगर स्थित कांच मंदिर, साईबाबा मंदिर में शिवालय सहित क्षेत्रवार सभी शिव मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ रही। पुष्कर के शिव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

किशनगढ़ के पुराना शहर, नया शहर, मदनगंज, जयपुर रोड, अजमेर रोड, परासिया, गांधीनगर, बजरंग कॉलोनी क्षेत्र, सांवतसर, कृष्णापुरी, शिवाजी नगर स्थित गोपीश्वर महादेव मंदिर सहित आदि विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। भिनाय के रैण घाटी स्थित शिव मंदिर, तिवाड़ी मौहल्ला, खटीक मौहल्ला, माली मोहल्ला, पुराने कुण्ड के पास, तहसील व पुलिस थाना स्थित शिव मंदिरो सहित कस्बे के सभी शिव मंदिरो में भगवान भोलेनाथ की पूजा करने वाले भक्तो का तांता लगा रहा।

ब्यावर में भगवान शिव को जल चढ़ाते भक्त-नवीन गर्ग

ब्यावर में भगवान शिव को जल चढ़ाते भक्त-नवीन गर्ग

ब्यावर के निकट नीलकंठ महादेव तीर्थ सहित ब्यावर में स्थित महादेव छत्री, दादीधाम स्थित शिवालय, सेंदड़ा रोड स्थित शिव मंदिर, डिग्गी चौक स्थित डिग्गी महादेव मंदिर, नेहरू गेटस्थित श्री मुंह बोले महादेव मंदिर, आदर्शनगर स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर, रिको हाउसिंग कॉलोनी स्थित शिव मंदिर, रोडवेज बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर, मालियान चौपड़ स्थित शिव मंदिर सहित विभिन्न कॉलोनियों में स्थित शिवालयों में जलाभिषेक व पूजा-अर्चना हुई। सावर क्षेत्र के ग्राम सदारा के पास खारी नदी में स्थित श्रीझरनियां महादेव मन्दिर धार्मिक स्थल पर भोले नाथ के दरबार में दर्शन के लिए तांता लगा रहा।

खबरें और भी हैं…



Source link

By admin

Leave a Reply