प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने दक्षिण एशिया उपग्रह के थिंपू ग्राउंड स्टेशन का उद्घाटन किया है और हमें भरोसा है कि भूटान के युवा वैज्ञानिक अपने अंतरिक्ष सहयोग का विस्तार करेंगे. उपग्रह के जरिए टेली मेडिसिन का लाभ, दूरस्थ शिक्षा, मौसम पूर्वानुमान और प्राकृतिक आपदाओं की चेतावनी आदि सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी.
भूटान के रॉयल यूनिवर्सिटी में पीएम मोदी: यह बहुत खुशी की बात है कि भूटान के युवा वैज्ञानिक भूटान के अपने छोटे उपग्रह को डिजाइन करने और लॉन्च करने के लिए भारत की यात्रा करेंगे। मुझे आशा है कि किसी दिन आप में से बहुत से वैज्ञानिक, इंजीनियर और नवप्रवर्तक होंगे pic.twitter.com/jPoyuOhWbN
– एएनआई (@ANI) अगस्त 18, 2019
पीएम मोदी ने कहा कि भारत के वैज्ञानिकों ने दुनिया को बताया है कि वह अंतरिक्ष मिशन की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं. भारत अलग-अलग सेक्टर में ऐतिहासिक परिवर्तन का गवाह बन रहा है.
पीएम ने कहा कि आज के समय में अवसरों की कमी नहीं है. भारत और भूटान के लोगों के बीच बेहतरीन जुड़ाव है. भारत गरीबी उन्मूलन के लिए तेजी से काम कर रहा है. भारत भूटान के साथ मिलकर कई अहम मुद्दों पर काम करेगा.
छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि परीक्षा को लेकर कभी भी तनाव नहीं लेना चाहिए. इस मौके पर उन्होंने अपनी लिखी पुस्तक एग्जाम वॉरियर्स की भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि यह पुस्तक बुद्ध की शिक्षा से प्रेरित होकर उन्होंने लिखी थी.
थिंपू में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भूटान ने सद्भाव, एकजुटता और करुणा की भावना को समझा है। यह वही भावना उन प्यारे बच्चों से निकली जो कल मेरा स्वागत करने के लिए सड़कों पर खड़े थे। मुझे उनकी मुस्कान हमेशा याद रहेगी pic.twitter.com/3BFnkXMWAk
– एएनआई (@ANI) अगस्त 18, 2019
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह दो दिनों की यात्रा पर भूटान पहुंचे हैं. यह प्रधानमंत्री की भूटान की दूसरी यात्रा है और दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद से पहली यात्रा है. भूटान के प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग ने हवाई अड्डे पर मोदी का स्वागत किया. यहां आगमन पर उन्हें सलामी गारद दिया गया. इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों सहित साझा हित से जुड़े विषयों पर व्यापक चर्चा होगी.
पढ़ें हिंदी समाचार ऑनलाइन और देखें लाइव टीवी न्यूज़18 हिंदी की वेबसाइट पर. जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड, खेल जगत, बिज़नेस से जुड़ी हिन्दी में समाचार.
.
