एमपी उच्च न्यायालय भर्ती 2021: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर पोस्ट पर बंपर वैकेंसी निकली है. इस भर्ती के संबंध में जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक अलग-अलग कुल 1255 पदों पर भर्ती की जाएगी. इच्छुक कैंडिडेट्स मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. एक उम्मीदवार एक ही पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकता है. एक से ज्यादा आवेदन करने पर सारी ऐप्लिकेशन रद्द कर दी जाएगी. पढ़ें क्या है भर्ती की तिथि और कैसे कर सकते हैं आवेदन.
इस तरह करें आवेदन
अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा.
- सबसे पहले मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की वेबसाइट https://mphc.gov.in/ पर जाना होगा.
- यहां बाईं तरफ दिए गए ऑप्शन में रिक्रूटमेंट/रिजल्ट वाले विकल्प पर क्लिक करें.
- यहां इस भर्ती के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें और फिर अपनी डिटेल भरकर सब्मिट कर दें.
इन तारीखों का रखें ध्यान
इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 30 नवंबर 2021 से शुरू हो गई है, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2021 है. 30 दिसंबर 2021 के बाद कोई ऐप्लिकेशन स्वीकार नहीं की जाएगी.
किस पद के लिए कितनी सीटों पर भर्ती और क्या होगा वेतन
पद संख्या वेतन
सहायक ग्रेड-3 910 5200- 20200 रुपये, ग्रेड पे 1900 रुपये
स्टेनो ग्रेड-3 205 5200- 20200 रुपये, ग्रेड पे 2400 रुपये
स्टेनो ग्रेड-2 108 5200- 20200 रुपये, ग्रेड पे 2800 रुपये
स्टेनो ग्रेड-3 मैनेजर 11 5200- 20200 रुपये, ग्रेड पे 1900 रुपये
सहायक ग्रेड-3 अंग्रेजी 21 5200- 20200 रुपये, ग्रेड पे 1900 रुपये
ये भी पढ़ें
DU Exam 2021 : DU के ओपन बुक एग्जाम शुरू, इन दिशा-निर्देशों का नहीं किया पालन तो हो सकती है दिक्कत
शिक्षा ऋण जानकारी:
शिक्षा ऋण ईएमआई की गणना करें
.
