जयपुर। प्रदेश के 16 जिलों की जिम्मेदारी युवा हाथों में है। इन जिलों के कलक्टरों की उम्र 35 साल से कम है। वैसे भी राजस्थान में करीब 21 फीसदी आईएएस युवा हैं। प्रदेश में अभी 253 आईएएस हैं। इनमें से 53 की उम्र 35 साल से कम है। कार्मिक विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार हनुमानगढ़ के जिला कलक्टर अंशदीप, सवाईमाधोपुर के डॉ. कुशाल यादव, भरतपुर के लोकबंधु, सांचौर की पूजा पार्थ, नागौर के डॉ. अमित यादव, जैसलमेर के प्रताप सिंह, दूदू की अर्तिका शुक्ला, ब्यावर के उत्सव कौशल, गंगापुरसिटी के डॉ. गौरव सैनी, केकड़ी की श्वेता चौहान, अनूपगढ़ के अवधेश मीणा, दौसा के देवेन्द्र कुमार, बालोतरा के सुशील कुमार, बूंदी के अक्षय गोदारा, धौलपुर के श्रीनिधी बीटी और टोंक की जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा युवा हैं। इनकी उम्र 35 साल से कम है।
ये भी अंडर 35
यहीं संस्कृत शिक्षा विभाग के आयुक्त सुरेश कुमार ओला, राजस्थान हैंडलूम डवलपमेंट कॉरपोरेशन के अध्यक्ष सौरभ स्वामी, जयपुर हेरिटेज नगर निगम के आयुक्त अभिषेक सुराणा, गृह विभाग की संयुक्त सचिव अपर्णा गुप्ता, नगर निगम जोधपुर उत्तर के आयुक्त अतुल प्रकाश, जयपुर जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिल्पा सिंह, नगर निगम अजमेर के आयुक्त देशपाल दान, यूआईटी भीलवाड़ा के सचिव अभिषेक खन्ना, जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त उत्सव चौधरी भी युवा है और 35 साल की उम्र से कम हैं।
ये भी हैं युवा अधिकारी
इसी प्रकार स्टेट हेल्थ के एसीईओ मयंक मनीष, नगर निगम उदयपुर के आयुक्त रामप्रकाश, जिला परिषद राजसमंद के सीईओ राहुल जैन, भिवाड़ी की सीईओ सलोनी खेमका के साथ आईएएस ऋषभ मंडल, उद्योग विभाग के संयुक्त सचिव गिरधर, जिला परिषद चित्तौड़गढ़ के सीईओ धाई गुडे स्नेहल नाना, जिला परिषद अजमेर के सीईओ ललित गोयल, जिला परिषद बीकानेर के सीईओ सोहनलाल, जिला परिषद जोधपुर के सीईओ डॉ. धीरज कुमार सिंह, जिला परिषद बाड़मेर के सीईओ सिद्धार्थ, जिला परिषद अलवर की सीईओ प्रतिभा वर्मा, जिला परिषद श्रीगंगानगर के सीईओ मृदुल सिंह, ब्यावर के उपखंड अधिकारी गौरव बुढानिया, गिर्वा की उपखंड अधिकारी रिया डाबी, भरतपुर के उपखंड अधिकारी रविकुमार, भीलवाड़ा के उपखंड अधिकारी अवध सोमनाथ, अलवर के उपखंड अधिकारी जुईकर प्रतीक चंद्रशेखर और सवाईमाधोपुर के उपखंड अधिकारी सालुनखे गौरव रविन्द्र भी 35 साल से कम उम्र के हैं। इनके साथ ही बीकानेर के सहायक कलक्टर यक्ष चौधरी, हनुमानगढ़ के प्रीतम कुमार, जोधपुर के सक्षम गोयल, सवाईमाधोपुर के यशार्थ शेखर, जालौर के दिव्यांश सिंह, अजमेर की श्रद्धा गोम, बंदी के मोहित कासनिया और झालावाड़ के सहायक कलक्टर भाईसारे शुभम भी युवा हैं। राजस्थान कैडर की आईएएस टीना डाबी और जम्मू कश्मीर में प्रतिनियुक्ति पर तैनात अत्तहर आमीर उल सफी खान भी युवा हैं।
