यूजीसी ने इस पद पर निकाली वैकेंसी, प्रतिमाह सैलरी 80,000 रुपए

<पी शैली ="टेक्स्ट-एलाइन: जस्टिफाई;">< अवधि शैली ="फ़ॉन्ट-वजन: 400;">University Grants Commission Recruitment 2021: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (University Grants Commission) नई दिल्ली (New Delhi) अनुबंध के आधार पर एक अकादमिक सलाहकार के लिए उम्मीदवारों की भर्ती कर रहा है. इच्छुक उम्मीदवार ugc.ac.in/jobs पर ऑनलाइन मोड में संबंधित दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन कर सकते हैं. आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2021 है. शैक्षिक योग्यता की बात करें तो किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में फर्स्ट कैटेगरी में मास्टर डिग्री, प्रासंगिक अनुशासन में नेट होना चाहिए.

जानें कितनी होगी सैलरी

< अवधि शैली ="फ़ॉन्ट-वजन: 400;">सैलरी की बात करें तो इस पर कैंडिडेट की नियुक्ति के बाद 70,000 से 80,000 रुपए महीने तक सैलरी मिलेगी. इस पद पर भर्ती की आयु सीमा की बात करें तो अधिकतम आयु सीमा 35 साल रखी गई है. इस पद पर नियुक्ति एक विधिवत गठित चयन समिति की सिफारिश पर की जाएगी. इच्छुक उम्मीदवार ugc.ac.in/jobs पर ऑनलाइन मोड में संबंधित दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं. वहीं और अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार ugc.ac.in/jobs पर जाकर देख सकते हैं. वहीं उम्मीदवार आवेदन 31 अक्टूबर 2021 या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर लें. प्रोबेशन पीरियड छह महीने होगा जो कि पर्फोरमेंस रिव्यू के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है. हालांकि, यूजीसी बिना कोई कारण बताए किसी भी समय टर्मिनेट करने का अधिकार अपने पास सुरक्षित रखता है.

बता दें कि विश्वविद्यालयों के विभागों और कालेजों में असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती के लिए पीएचडी अनिवार्य नहीं होगी. हालांकि ऐसा सिर्फ एक जुलाई 2021 से एक जुलाई 2023 तक के लिए किया गया है. दरअसल, (यूजीसी) ने मंगलवार को कहा कि जुलाई 2023 तक सहायक प्रोफेसरों की सीधी भर्ती के लिए पीएचडी अनिवार्य नहीं है.

ये भी पढ़ें

Maharashtra TET 2021: महाराष्ट्र TET 2021 के एडमिट कार्ड आज होंगे जारी, 31 अक्टूबर को है एग्जाम