comscore_image


Last Updated:

Nainital Top Schools: उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में बसा नैनीताल न केवल अपने नैसर्गिक सौंदर्य और पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहां की शिक्षा व्यवस्था भी देशभर में एक अलग पहचान रखती है. खासतौर पर ब्रिटिश काल में स्थापित स्कूलों ने नैनीताल को एक शैक्षिक केंद्र के रूप में मजबूत किया है. तस्वीरों में देखिए नैनीताल के टॉप स्कूल और एक क्लिक में जानें एडमिशन प्रोसेस 

शेरवुड कॉलेज की स्थापना 5 जून 1869 में हुई थी.
यह स्कूल आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध है. इसमें तीसरी से लेकर सीनियर सेकेंडरी तक की कक्षाएं हैं. यह एक सर्वसुविधायुक्त बोर्डिंग परिसर वाला को-एजुकेशन स्कूल है. इस स्कूल से सदी के महानायक अमिताभ बच्चन समेत फील्ड मार्शल एसएचएफजे मानेकशॉ, परमवीर चक्र शहीद मेजर सोमनाथ शर्मा, पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वीएन शर्मा, कबीर बेदी, राम कपूर व विवेक मुशरान समेत कई जानी मानी हस्तियों ने अपनी पढ़ाई पूरी की है. इस विद्यालय की सालाना फीस लगभग 6,20,000 है और 7,000 रुपए एप्लीकेल्शन फीस है. साथ ही, 10,000 रुपए सालाना सिक्योरिटी के जमा होते हैं. यह पूर्णतः बोर्डिंग स्कूल है. इस स्कूल में एडमिशन के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. स्कूल की वेबसाइट www.sherwood.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन और स्कूल में ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Birla vidhamandir

बिरला विद्या मंदिर, नैनीताल में स्थित लड़कों के लिए बोर्डिंग स्कूल है. यह स्कूल सीबीएससी बोर्ड से संबद्ध है. इस स्कूल में 1 से लेकर 12 तक की कक्षाएं संचालित की जाती हैं. शेर का डंडा पहाड़ी में स्थित ये स्कूल शहर के प्रतिष्ठित स्कूलों में एक है. इस स्कूल से कई नामी उद्योगपतियों, सैन्य अधिकारियों, फिल्मी जगत से जुड़े सितारों ने शिक्षा प्राप्त की है. इस स्कूल की फीस लगभग 4,45000 रुपए प्रति वर्ष निर्धारित है इसके साथ ही एडमिशन के समय 40000 रूपए आपको एडमिशन फीस देनी होगी साथ ही 35000 रुपए आपको निजी खर्चों और स्कूल ड्रेस और अन्य चीजों के लिए देना होगा. आप इस स्कूल में प्रवेश के लिए स्कूल की वेबसाइट www.birlaVidyamandir.com के जरिए ऑनलाइन और सीधा स्कूल से संपर्क कर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं.

St Joseph's College

नैनीताल का सेंट जोसेफ कॉलेज कुमाऊं-गढ़वाल का पहला कैथोलिक स्कूल है. इसकी स्थापना 1887 में हुई थी. स्कूल होने से पहले यह सेमिनरी या धार्मिक पाठशाला के तौर पर स्थापित किया गया था. इसी वजह से आज भी यह स्कूल ‘सैम’ के नाम से भी प्रसिद्ध है. यह स्कूल आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध लड़कों के लिए कक्षा एक से लेकर बारहवी तक डे बोर्डिंग स्कूल है. यह स्कूल नैनीताल के प्रतिष्ठित स्कूलों में से एक है. इस स्कूल की फीस लगभग डेस्कॉलर बच्चों के लिए 80,000 रूपए सालाना और बोर्डिंग के लिए लगभग 4,00,000 रुपए सालाना है. इस स्कूल की वेबसाइट www.stjosephscollage.in के माध्यम से आप ऑनलाइन और स्कूल ऑफिस में संपर्क कर ऑफलाइन माध्यम से प्रवेश ले सकते हैं.

All Saints Collage

ऑल सेंट्स कॉलेज नैनीताल के प्रतिष्ठित स्कूलों में एक है. इस स्कूल की स्थापना साल 1869 में की गई थी. यह कई सुविधाओं से युक्त लड़कियों के लिए संचालित मिशनरी स्कूल है. यह स्कूल भी क्रिश्चन सोसाइटी द्वारा संचालित आईसीएससी बोर्ड संबद्ध स्कूल है. इस स्कूल में 1 से लेकर 12 तक की कक्षाएं संचालित की जाती हैं. यह स्कूल बोर्डिंग होने के साथ ही साथ डेस्कॉलर बच्चों को भी शिक्षा प्रदान करता है. इस स्कूल की फीस बोर्डिंग के लिए 6,70,900 रुपए प्रति वर्ष, डेस्कॉलर बच्चों के लिए 1,78,500 रुपए प्रति वर्ष, वहीं विदेशी बच्चों के लिए 6,80,900 रुपए प्रतिवर्ष निर्धारित है. इस स्कूल में आप ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से एडमिशन प्राप्त कर सकते हैं. स्कूल की वेबसाइट www.allsaintscollage.org के माध्यम से आप ऑनलाइन एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं. वहीं सीधा स्कूल में संपर्क कर आप ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं.

St Mary's Convent

सेंट मैरी कॉन्वेंट कॉलेज नैनीताल के प्रतिष्ठित स्कूलों में से एक है, इस स्कूल को रैमनी के नाम से भी जाना जाता है. यह स्कूल क्रिश्चन सोसाइटी द्वारा संचालित लड़कियों के लिए कक्षा एक से लेकर बारहवी तक बोर्डिंग और डे स्कॉलर स्कूल है. यह स्कूल भी आईसीएसआई बोर्ड से संबद्ध है. इस स्कूल का निर्माण भी ब्रिटिश समय में हुआ था. इस स्कूल की फीस लगभग 3,00996 रुपए है. इस स्कूल में प्रवेश के लिए आप स्कूल की वेबसाइट www.ramneentl.org के माध्यम से आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. साथ ही सीधा स्कूल में संपर्क कर आप ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं.

homecareer

ये हैं नैनीताल के टॉप 5 स्कूल: शानदार शिक्षा और एडमिशन की पूरी जानकारी एक क्लिक में!

By