Last Updated:
Nainital News: नैनीताल के बड़ा बाजार में स्थित ‘कृष्णा अमृत’ नाम की दुकान पर यह आइसक्रीम मिल रही है, जिसे स्थानीय युवा व्यवसायी संजय आर्या लेकर आए हैं. उन्होंने बताया कि यह कॉन्सेप्ट नैनीताल के लिए बिल्कुल नया …और पढ़ें
हाइलाइट्स
- नैनीताल में तवा आइसक्रीम का नया ट्रेंड
- फ्रेश फलों और दूध से बनती है तवा आइसक्रीम
- स्थानीय और पर्यटकों में तवा आइसक्रीम लोकप्रिय
नैनीताल: उत्तराखंड की खूबसूरत सरोवर नगरी नैनीताल अब सिर्फ अपनी झीलों, वादियों और ऐतिहासिक स्कूलों के लिए ही नहीं, बल्कि नए-नए फूड ट्रेंड्स के लिए भी चर्चा में आने लगी है. इस बार शहर के फूड लवर्स को लुभाने आ गया है एक अनोखा स्वाद तवा आइसक्रीम. थाईलैंड और बड़े मेट्रो शहरों में मशहूर यह ट्रेंडी डेज़र्ट अब पहली बार नैनीताल के बड़ा बाजार में लोगों का दिल जीत रहा है.
नैनीताल के बड़ा बाजार में स्थित ‘कृष्णा अमृत’ नाम की दुकान पर यह आइसक्रीम मिल रही है, जिसे स्थानीय युवा व्यवसायी संजय आर्या लेकर आए हैं. उन्होंने बताया कि यह कॉन्सेप्ट नैनीताल के लिए बिल्कुल नया है. आजकल बाजार में मिलने वाली अधिकतर आइसक्रीम कैमिकल्स और प्रिज़र्वेटिव्स से भरी होती है, जबकि तवा आइसक्रीम पूरी तरह फ्रेश फलों और दूध से बनती है. इस आइस्क्रीम में ना कोई केमिकल मिला होता है और ना ही कोई प्रिज़र्वेटिव, इसका स्वाद भी बेहतरीन होता है और यह सेहत के लिए भी लाभदायक है.
संजय बताते हैं कि तवा आइसक्रीम एक ठंडी स्टील प्लेट (जिसे ‘आइस तवा’ कहा जाता है) पर तैयार की जाती है. इसमें ताज़े कटे हुए फल जैसे आम, कीवी, स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी या चीकू को दूध के साथ मिलाकर ठंडे तवे पर डाला जाता है. फिर चॉप और मिक्स की स्पीडी प्रक्रिया के बाद इस मिक्सचर को तवे पर फैला दिया जाता है. कुछ ही पलों में यह परत जम जाती है, जिसे स्क्रेपर से काटकर सुंदर आइसक्रीम रोल्स का रूप दे दिया जाता है. यह पूरा प्रोसेस देखने में बेहद आकर्षक होता है और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए एक मनोरंजक अनुभव बन जाता है.
फूड प्रेमियों के लिए नई सौगात
तवा आइसक्रीम अब नैनीताल आने वाले सैलानियों के लिए भी एक नया आकर्षण बन चुकी है. झील की ठंडी हवा और वादियों की सुंदरता के बीच हाथ में एक रोल्ड तवा आइसक्रीम, यह अनुभव निश्चित रूप से हर किसी की नैनीताल यात्रा को और यादगार बना देगा. तो अगली बार आप जब भी नैनीताल आएं, तो नैनीताल के सौंदर्य को निहारते हुए ‘कृष्णा अमृत’ की तवा आइसक्रीम का स्वाद लेना न भूलें.
