संसद मॉनसून सत्र Live Updates:पेगासस मु्द्दे पर विपक्ष का हंगामा जारी, दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्‍थगित


संसद का मॉनसून सत्र अब तक हंगामे के कारण बुरी तरह प्रभावित रहा है (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

Parliament Monsoon Session Live Update: संसद का मॉनसून सत्र (Monsoon Session) में विपक्षी सांसदों के हंगामे के चलते कार्यवाही बुरी तरह बाधित हुई है.आज जब संसद की कार्यवाही फिर शुरू हुई तो विपक्षी सांसदों का हंगामा शुरू हो गया. हंगामे के चलते राज्‍यसभा की कार्यवाही पहले दोपहर 12 और फिर दोपहर दो बजे और लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्‍थगित करनी पड़ी. दोपहर 12 बजे राज्‍यसभा की कार्यवाही जब दोबारा शुरू हुई तो विपक्षी सांसद पेगासस जासूसी मामले के खिलाफ नारे लिखी तख्तियां लेकर गर्भगृह में पहुंच गए. इन पोस्‍टरों में ‘प्रधानमंत्री जासूसी करना बंद करो’ और ‘प्रधानमंत्री जवाब दो’ पर लिखा हुआ था. इस हंगामे के चलते उच्‍च सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्‍थगित करनी पड़ी. दरअसल, विपक्ष, पेगागस और किसान आंदोलन के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ हमलावर बना हुआ है. सुबह 11 बजे जब राज्‍यसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो सभापति वेंकैया नायडू ने करगिल विजय दिवस पर देश के बहादुर सैनिको को सराहा. सदन में सदस्‍यों ने दो मिनट का मौन रखा. राज्यसभा ने जापान के तोक्यो शहर में चल रहे ओलिंपिक खेलों में रजत पदक जीतने वाली मीराबाई चानू को भी बधाई दी

यह भी पढ़ें

आईटी मंत्री ने जासूसी की खबरों को किया खारिज, बोले- ये लोकतंत्र की छवि धूमिल करने का प्रयास

हंगामे की वजह से उच्च सदन यानी राज्‍यसभा में आज भी शून्यकाल नहीं हो पाया. बैठक शुरू होने पर आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाने के बाद सभापति एम वेंकैया नायडू शून्यकाल के तहत भाजपा सदस्य सुशील कुमार मोदी का नाम पुकारा और उनसे उनका मुद्दा उठाने के लिए कहा लेकिन इसी बीच कुछ विपक्षी दलों के सदस्यों ने अलग अलग मुद्दों को लेकर दिए गए अपने नोटिसों का जिक्र किया. सभापति ने कहा कि उन्हें नियम 261 के तहत, कामकाज स्थगित कर कुछ मुद्दों पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे, द्रमुक के तिरूचि शिवा, तृणमूल कांग्रेस के सुखेंदु शेखर राय सहित कुछ सदस्यों के नोटिस मिले हैं लेकिन उन्होंने इन नोटिसों को मंजूरी नहीं दी है. नायडू ने कहा कि आज शून्यकाल के तहत अलग अलग मुद्दे उठाने के लिए उन्हें 12 सदस्यों से नोटिस प्राप्त हुए हैं और विशेष उल्लेख भी है. इसके अलावा अन्य कामकाज भी होना है.इस बीच विपक्षी सदस्यों ने अपनी अपनी मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया.

राज्‍यसभा में तृणमूल कांग्रेस पार्टी के सांसद शांतनु सेन (Shantanu Sen) को मौजूद सत्र के शेष समय के लिए निलंबित किए जाने के सभापति के निर्णय के बाद तो विपक्ष को मानो एक और मुद्दा मिल गया है. वह निलंबन मामले को लेकर भी सरकार पर निशाना साध रहा है.नए कृषि कानूनों के खिलाफ आम आदमी पार्टी के सांसदों ने संसद भवन में गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया. उनका कहना है कि जब तक यह मौत का वारंट वापस नही तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा.पार्टी ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव भी दिया है.

संसद में हंगामा, PM बोले- ऐसा पहली बार देखा, थरूर ने कहा- संसद ‘नोटिस बोर्ड’ नहीं

गौरतलब है कि शुक्रवार को विपक्षी सांसदों के हंगामे के चलते दोनों सदनों-राज्‍यसभा और लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्‍थगित करनी पड़ी थी. शांतनु सेन को निलंबित किए जाने के विरोध में, तृणमूल एवं अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने हंगामा किया था. इस मसले पर शु्क्रवार को विपक्षी सांसद जयराम रमेश, तिरुची शिवा, आनंद शर्मा, सुखेंदु शेखर रॉय और वाइको ने राज्यसभा स्थगन के बाद चैयरमेन वेंकैया नायडू से मुलाकात की थी. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने चैयरमेन से आग्रह किया था कि शांतनु सेन को अपना पक्ष रखने का मौका मिलना चाहिए.



Source link

By admin

Leave a Reply