सत्य साई कार्तिक ने कैसे तय किया क्रिकेट के मैदान से सिविल सेवा तक का सफर, जानें सफलता का राज


IAS टॉपर एमवी सत्य साईं कार्तिक की सफलता की कहानी: यूपीएससी में तमाम ऐसे लोग आते हैं, जिनका शौक पहले कुछ और होता है, लेकिन बाद में वे सिविल सेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हो जाते हैं और सफलता प्राप्त करके दिखाते हैं. आज आपको आईएएस अफसर एमवी सत्य साई कार्तिक की कहानी बताएंगे, जो कॉलेज टाइम तक क्रिकेट के बेहद शौकीन थे. उन्होंने यूनिवर्सिटी लेवल से लेकर अपने राज्य की अंडर-19 क्रिकेट टीम में भी जगह बनाई. हालांकि इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने सिविल सेवा में जाने का मन बना लिया और चौथे प्रयास में उन्हें यहां सफलता मिल गई.

ऐसी रही शुरुआती जिंदगी
सत्य साई कार्तिक का जन्म तेलंगाना (उस वक्त आंध्र प्रदेश) के हैदराबाद में हुआ था. वह बचपन से क्रिकेट में काफी दिलचस्पी रखते थे और यही कारण रहा कि उन्होंने इंटरमीडिएट तक खूब क्रिकेट खेला. उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में अच्छा खासा नाम कमाया और इसके बाद उन्होंने इंजीनियरिंग में दाखिला ले लिया. इंजीनियरिंग के दौरान भी वे क्रिकेट खेलते रहे लेकिन आखिरी वर्षों में उन्होंने सिविल सेवा में जाने का मन बनाया.

तीन बार हुए असफल
उन्हें यूपीएससी में लगातार तीन बार असफलता मिली लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और लगातार मेहनत करते रहे. आखिरकार साल 2019 में चौथे प्रयास में वे सिविल सेवा के चैंपियन बनकर निकले. 2019 यूपीएससी परीक्षा में उन्होंने 103 रैंक हासिल कर आईएएस अफसर बनने का सपना पूरा कर लिया. इस तरह कार्तिक क्रिकेट से लेकर सिविल सेवा तक सफलता की सीढ़ी चढ़ते गए.

यहां देखें कार्तिक का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

अन्य कैंडिडेट्स को कार्तिक की सलाह
कार्तिक का मानना है कि यूपीएससी की तैयारी के दौरान आपको असफलताओं से बिल्कुल भी नहीं घबराना चाहिए और लगातार मेहनत करते रहना चाहिए. कहते कहते हैं कि अगर आप ठान चुके हैं कि आपको यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास करनी है, तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको अपना लक्ष्य हासिल करने से नहीं रोक सकती. सही दिशा में बेहतर रणनीति के साथ कड़ी मेहनत करते रहें, तो आपको यहां सफलता मिल जाएगी.

यह भी पढ़ेंःSSB Head Constable Recruitment 2021: एसएसबी में 12वीं पास युवाओं के पास हेड कॉन्स्टेबल बनने का मौका, ऐसे करें आवेदन

शिक्षा ऋण जानकारी:
शिक्षा ऋण ईएमआई की गणना करें

.

By admin

Leave a Reply