सारसला-बिरज की पीलिया खाळ बनी काल

अरनेठा। अरनेठा क्षेत्र के ग्राम सारसला का पीलिया खाळ पिछले सात सालों से आमजन एवं जानवरों के लिए काल बना हुआ है। इस गहरी खाळ में गिरने से एक महिला और पुरुष की जान जा चुकी है। यहीं नहीं 20 गोवंश की भी इसमें गिरने से मौत हो चुकी है। बारिश के समय पानी आबादी बस्ती के घरों के आसपास आ जाता है और उनके कच्चे मकान भी ढह जाते हैं । पानी आने से सारसला से बिरज,समदपुरिया, नौताडा गांव का संपर्क टूट जाता है। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन से इस खाळ पर पुल निर्माण की मांग की है। ग्रामीण चंद्र प्रकाश गुर्जर ने बताया आजादी के बाद से ही गांव में यह समस्या चल रही है लेकिन पिछले 7 वर्ष में कुछ ज्यादा ही समस्या खड़ी हो गई है। आमजन एवं मवेशी बारिश के समय में बुरी तरह परेशान हो जाते हैं। सारसला से बिरज,समदपुरिया, नौताडा गांव का संपर्क टूट जाता है। अभी तक 20 गोवंश की इस खाळ में गिरने से मौत हो चुकी है।  एक महिला और एक पुरुष को यह पुलिया खाळ निगल गया है। खाळ के नजदीक 50 घरों की बस्ती है जिसमें बैरवा और बंजारा समाज के लोग रहते हैं। बारिश के समय पानी उनके घरों के आसपास आ जाता है और उनके कच्चे मकान भी ढह जाते हैं । जनहानि की पूरी संभावना बनी रहती है। जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन से खाळ का स्थाई निस्तारण करने की मांग की है ताकि आमजन को राहत मिल सके। 

पीलिया खाळ की हमारे गांव में बहुत बड़ी समस्या हो गई हैं। सबसे ज्यादा जानवरों का नुकसान है। खाळ में जानवर फंस जाते हैं और मर जाते हैं । पानी आने के बाद तो आवागमन भी बंद हो जाता है। गांव का संपर्क टूट जाता है। बच्चे स्कूल भी नहीं जा पाते समस्या शुरू से ही चल रही है। बीच में ढोल दबा दिए थे लेकिन ढोल छोटे होने के कारण उनसे भी समस्या ठीक प्रकार से सुलझ नहीं पाई है।
 – लेखराज बैरवा, सारसला

परिवार सहित हर वर्ष बिरज चौथ माता के दर्शन लाभ के लिए जाते हैं । सारसला के खाळ की समस्या  है । ग्रामीण और मवेशी बुरी तरह बारिश के समय में परेशान होते हैं पढ़ने वाले बच्चों को भी दिक्कत रहती है। इसका स्थाई समाधान होना चाहिए।
– बनवारी सुमन ,अणदपूरा

सरसाला – बिरज की पीलिया खाळ वाली पुलिया बनाने को लेकर पहले से ही प्रयास जारी हैं। इस संबंध में विधायक और लोकसभा अध्यक्ष से भेंट कर समस्या अवगत कराऊंगी। 
– राधा मीणा ,सरपंच ग्राम पंचायत सारसला

देश को आजाद हुए 75 वर्ष हो गए हैं । गांव में तब से इस प्रकार की समस्याएं चली आ रही है। मुझे चौथ माता के दर्शन के दौरान ग्रामीणों ने सड़क के बारे में बताया था सड़क का निर्माण करवा दिया है। इन्होंने पुलिया की बात मुझे अब बताई है। इसकी जानकारी ली जा रही है। करीब एक करोड़ के आसपास का खर्चा आएगा । अभी हमारी सरकार हैं। जैसे ही पुल निर्माण की प्रस्ताव मांगे जाएंगे। सारसला की पीलिया खाळ की बात को प्रमुखता के साथ भेजा जाएगा।
– चंद्रकांता मेघवाल, पूर्व विधायक केशवराय पाटन 

इनका कहना है 
इस मामले की जानकारी एएईएन अनुज मीणा से ले लेते हैं। फिर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
– इंद्रजीत मीणा, एसई सार्वजिक निर्माण विभाग बूंदी

By

Leave a Reply