सावधान! गर्मी की तपिश कर सकती है जिंदगी में अंधेरा, समर सीजन में ऐसे करें आंखों की खास देखभाल
रिपोर्ट- हिना आजमी
देहरादून. वैसे तो आंखों की देखभाल हमेशा करनी चाहिए, लेकिन गर्मियों के मौसम में अगर आंखों की विशेष तौर पर देखभाल ना की जाए तो आंखों पर कई तरह से बुरा असर पड़ सकता है. गर्मियों के मौसम में धूप के साथ-साथ धूल के कण भी आंखों को नुकसान पहुंचाते हैं. कड़क धूप के सम्पर्क में आने से आंखों में जलन, खुजली और धुंधलापन होने लगता है. इसके अलावा गर्मी के मौसम में आंखों में एलर्जी और कंजंक्टिवाइटिस की परेशानी बढ़ जाती है. ज्यादा वक्त तक तेज धूप में रहने से कॉर्निया जलन, मोतियाबिंद और रेटिना डैमेज जैसी बीमारियों के संभावनाएं बढ़ जाती हैं.
खराब क्वालिटी के चश्में पहुंचाते हैं आंखों को नुकसान
आपके शहर से (देहरादून)
देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर वाई रिजवी ने जानकारी देते हुए बताया कि गर्मी के दिनों में आंखों का खास ख्याल रखना जरूरी है, क्योंकि इन दिनों एलर्जी, आंखों में लाली जैसी कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा जो लोग ज्यादा धूप के संपर्क में रहते हैं उन्हें मोतियाबिंद होने की संभावना ज्यादा होती है.उन्होंने बताया कि हम अक्सर देखते हैं कि धूप से बचने के लिए लोग सस्ते चश्मा का इस्तेमाल करते हैं जो आंखों के लिए फायदेमंद नहीं, बल्कि हानिकारक होता है क्योंकि यह चश्मे हानिकारक वेव्स को सोख लेते हैं, जिनके संपर्क में आने से आंखों पर बुरा असर पड़ता है.
आखों की तीनों लेयर्स को नुकसान पहुंचाती हैं सूर्य की किरणें
दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सीएमएस और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रिजवी ने जानकारी दी कि इंसान की आंखों को 3 लेयर में बांटा गया है पहली लेयर कॉर्निया, दूसरी स्कलेरा और तीसरी रेटिना है. उन्होंने बताया कि गर्मियों के दिनों में सूरज की अल्ट्रावायलेट किरणें इन लेयर्स से गुजरती हैं और आंखों को नुकसान पहुंचाती हैं. वहीं इस मौसम में गर्म हवा भी आंखों पर हानिकारक प्रभाव छोड़ती है. गर्म हवा आंखों में प्रवेश करने से आंखों में जलन, एलर्जी और ड्राई आई की परेशानी होती है.
समर सीजन में आंखों को सुरक्षित रखने के उपाय
1. नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रिजवी के मुताबिक, गर्मियों में ड्राई आई की समस्या ना हो इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और आंखों में भी लुब्रिकेशन आदि डालते रहें.
2. आंखों को स्वच्छ और साफ पानी से धोते रहें.
3. आंखों में नमी बनाए रखने के लिए बार-बार पलकें झपकाएं.
4. धूप में निकलते समय अल्ट्रावायलेट प्रोटेक्शन वाले चश्मे का ही प्रयोग करें
5. सस्ते चश्मा का प्रयोग ना करें, क्योंकि यह हानिकारक किरणों को सोख लेता है
6. धूप में निकलते हुए सर पर टोपी या कैप पहने, जिससे धूप आपकी आंखों के सीधे संपर्क में न आए
7. अगर गर्मी के मौसम में आपकी आंखों में जलन या लालीपन आए तो आप आइस क्यूब लगाएं
8. थोड़ा खीरा क्रश करने के बाद आइस क्यूब जमाएं. इसकेके बाद इनका प्रयोग आंखों की सिकाई में करें
9. गर्मियों के दिनों में आप आंखों में गुलाब जल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, जो आपकी आंखों में ठंडक पहुंचाने का काम करेगा
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Dehradun news, Latest hindi news, Uttarakhand news
FIRST PUBLISHED : April 28, 2023, 10:32 IST