सीनियर आईएएस वीनू गुप्ता का VRS मंजूर, एक दिसंबर को होंगी कार्यमुक्त, RERA चेयरमैन की संभालेंगी कमान

जयपुर। सीनियर आईएएस अधिकारी वीनू गुप्ता का मंगलवार को राज्य सरकार ने वीआरएस को मंजूर कर लिया है. ऐसे में अब वो 1 दिसंबर को कार्यमुक्त होंगी और उसी दिन दोपहर बाद रेरा चेयरमैन पद का कार्यभार संभालेंगी।

1987 बैच की आईएएस अधिकारी वीनू गुप्ता इसी साल 31 दिसंबर माह में रिटायर होने वाली है, लेकिन उससे पहले ही उनका वीआरएस मंजूर हो गया है, मंगलवार को सरकार ने मंजूरी दे दी है. जिसके बाद अब 1 दिसंबर को वीनू कार्यमुक्त होंगी. और 1 दिसंबर को ही RERA चेयरमैन की कमान भी संभालेगी। गुप्ता इससे पहले पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड कमिश्नर, प्राइमरी एजुकेशन, मेडिकल हेल्थ, सहित कई अहम विभागों पर रह चुकी है। अब सरकार ने रेरा चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी है. वीनू गुप्ता के पति डीबी गुप्ता भी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रह चुके हैं, जो सरकार में मुख्य सचिव से लेकर कई अहम पदों पर अपनी भूमिका निभा चुके हैं। अभी मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर कार्यरत है।

By admin

Leave a Reply