10th Board Exam: अब इस राज्य में नहीं होगी 10वीं बोर्ड की परीक्षा, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान | Assam will be no 10th board exam CM Himanta Biswa NEP 2020 | Patrika News

हर साल लाखों की संख्या में स्टूडेंट्स 10th क्लास बोर्ड के एग्जाम देते है, लेकिन अगले साल से इन स्टूडेंट्स को एग्जाम नहीं देना होगा। क्योकि मुख्यमंत्री ने 10वीं बोर्ड की एग्जाम को बंद कर दिया है।

10th Board Exam: हर साल लाखों की संख्या में स्टूडेंट्स 10th क्लास बोर्ड के एग्जाम देते है, लेकिन अगले साल से इन स्टूडेंट्स को एग्जाम नहीं देना होगा। क्योकि मुख्यमंत्री ने 10वीं बोर्ड की एग्जाम को बंद कर दिया है। असम में अगले साल यानी साल 2024 से 10वीं की बोर्ड एक्साम्स नहीं होंगी। यह घोषणा राज्य के के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने की है। उन्होंने कहा है कि कि राज्य में अगले वर्ष यानी कि साल 2024 से क्लास 10 की बोर्ड एग्जाम बंद कर दी जाएगी।

राज्य सरकार एक नया असम शिक्षा बोर्ड स्थापित करेगी। सीएम बिस्वा के अनुसार यह फैसला नई शिक्षा नीति के आधार पर लिया गया है। इसके अलावा अब अंडर ग्रेजुएशन प्रोग्राम भी 4 साल का होगा। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने कहा है कि मैट्रिक एग्जाम केवल स्कूल स्तर पर आयोजित की जाएगी। राज्य में जल्द ही नया बोर्ड भी बनेगा, लेकिन इसमें SEBA के कर्मचारियों को नियुक्त नहीं किया जाएगा।

By admin

Leave a Reply