Month: November 2022
नेत्रहीन भारतीय-अमेरिकी प्रोफेसर पर जेंडर डिस्क्रिमिनेशन का आरोप, छात्रा ने दर्ज कराया मुकदमा
छात्रा ने प्रोफेसर पर मेकअप लगाने और रेस्तरां बुक करने जैसे काम सौंपने का आरोप लगाया है. नई दिल्ली: कोलंबिया यूनिवर्सिटी की एक पूर्व छात्रा ने अपनी पूर्व प्रोफेसर, भारतीय मूल की फेमस लेखिका शीना अयंगर पर जेंडर डिस्क्रिमिनेशन करने का आरोप लगाया है. न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, एलिजाबेथ ब्लैकवेल, जिन्होंने 2017 में कोलंबिया यूनिवर्सिटी से मनोविज्ञान में स्नातक की डिग्री के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की है. उन्होंने अयंगर पर आरोप लगाया है, जो कि नेत्रहीन हैं. छात्रा ने आरोप लगाया कि उसे मेकअप लगाने और रेस्तरां बुक करने जैसे काम सौंपने सौंपे गए. यह भी पढ़ें ब्लैकवेल ने ... Read more
यदाद्री मेगा थर्मल पावर प्रोजेक्ट पूरे देश की प्रतिष्ठा बढ़ाएगा : केसीआर
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (फाइल फोटो). नई दिल्ली: तेलगांना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कहा कि 4,000 मेगावाट की क्षमता वाले यदाद्री मेगा थर्मल पावर प्रोजेक्ट जैसी परियोजनाएं, जिनका निर्माण तेलंगाना सरकार बड़ी महत्वाकांक्षा के साथ कर रही है, पूरे देश की प्रतिष्ठा बढ़ाएंगे. मुख्यमंत्री ने इस परियोजना का सोमवार को निरीक्षण किया. यदाद्री पावर प्लांट की दो इकाइयां दिसंबर 2023 तक और शेष इकाइयां जून 2024 तक पूरी हो जाएंगी. यह भी पढ़ें मुख्यमंत्री ने कहा कि तेलंगाना के किसानों और लोगों के कल्याण के लिए यदाद्री थर्मल पावर प्रोजेक्ट जैसी परियोजनाएं निजी कॉरपोरेट जगत के ... Read more
बच्चे के रूप में किडनैप हुई थी अमेरिकी महिला, 51 साल बाद फिर परिवार से मिली
अमेरिका के टेक्सास से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां 51 साल पहले बच्चे के रूप में एक एक महिला लापता हो गई थी. लेकिन अब वह फिर से अपने अपने परिवार को फिर से मिल गई है. द गार्जियन की एक रिपोर्ट के अनुसार, 23 अगस्त, 1971 को, मेलिसा हाईस्मिथ को फोर्ट वर्थ, टेक्सास से अपहरण कर लिया गया था. उसकी मां, अल्टा अपेंटेंको ने एक समाचार पत्र में दाई को लेकर एक विज्ञापन पोस्ट किया था. उसने बिना मिले ही एक महिला को काम पर रख लिया क्योंकि किसी को उसकी बेटी को देखने की जरूरत थी, जबकि वह काम कर रही थी ... Read more
बजट 2022-23 : वित्त मंत्री का विभिन्न पक्षों के साथ मंथन का दौर खत्म, सोमवार को अर्थशास्त्रियों से की मुलाकात
बजट की तैयारियों को लेकर बैठक नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अगले वित्त वर्ष के बजट की तैयारियों को लेकर विभिन्न पक्षों के साथ बैठकें पूरी कर ली हैं. इसमें व्यक्तिगत आयकर में कटौती, रोजगार सृजन के लिये कार्यक्रम तैयार करने, अर्थव्यवस्था को गति देने को लेकर खर्च बढ़ाने तथा कुछ उद्योगों को प्रोत्साहन देने जैसे सुझाव दिए गए हैं. यह भी पढ़ें सीतारमण बजट पर मंथन को लेकर अबतक आठ दौर की चर्चा में शामिल हुई हैं. इसकी शुरुआत 21 नवंबर से उद्योग जगत के साथ बैठक से हुई. वहीं, सोमवार को अर्थशास्त्रियों के साथ विचार-विमर्श के साथ इसका समापन हुआ. वित्त ... Read more
धर्म, संस्कृति व राष्ट्र रक्षा के प्रति आग्रही बनाती है सिख गुरुओं की परंपरा : CM योगी आदित्यनाथ
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो) गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सिख गुरुओं की महान परंपरा हम सबके लिए प्रेरणादायी है. यह परंपरा हमें धर्म, संस्कृति और राष्ट्रीयता की रक्षा के प्रति आग्रही बनाती है. इस परंपरा का अनुसरण कर हम देश और समाज को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे सकते हैं. यह भी पढ़ें सीएम योगी सोमवार सुबह जटाशंकर गुरुद्वारा में आयोजित नवम सिख गुरु तेग बहादुर के 347वें शहीदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. गुरु ग्रन्थ साहिब को नमन करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु तेग बहादुर के त्याग ... Read more
न्यायिक नियुक्ति विवाद : केंद्र ने हाईकोर्ट के लिए कॉलेजियम की ओर से सुझाए गए 10 नाम लौटाए -सूत्र
(फाइल फोटो) नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा पदोन्नति के लिए अनुशंसित 10 न्यायाधीशों के नामों की मंजूरी रोक दी है. 25 नवंबर को लौटाई गई फाइलों में भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश बीएन किरपाल के पुत्र वरिष्ठ अधिवक्ता सौरभ किरपाल का नाम भी शामिल है. यह भी पढ़ें इस महीने की शुरुआत में एनडीटीवी को दिए एक साक्षात्कार में, किरपाल ने कहा कि उनका मानना है कि वो गे हैं, इस कारण उनकी पदोन्नति को तिरस्कार के साथ देखा गया था. 50 वर्षीय किरपाल ने NDTV को बताया, “इसका कारण मेरी कामुकता है, मुझे नहीं लगता ... Read more
“भारत में रहने वाले सभी लोग हिंदू और हिंदुत्व एक सूत्र है”: मोहन भागवत
भागवत ने कहा, ‘‘हिंदुत्व सदियों पुरानी संस्कृति का नाम है जिसके लिए सभी विविध धाराएं अपनी उत्पत्ति का श्रेय देती हैं. अलग-अलग शाखाएं उत्पन्न हो सकती हैं और एक-दूसरे के विपरीत प्रतीत हो सकती हैं, लेकिन वे पाते हैं कि सभी की शुरुआत एक ही स्रोत से है.” संघ प्रमुख ने कहा, ‘‘दूसरों में खुद को देखना, महिलाओं को वासना की वस्तु नहीं बल्कि मां के रूप में देखना और दूसरों के धन का लालच नहीं करना जैसे मूल्य हिंदू लोकाचार को परिभाषित करते हैं.” उन्होंने कहा, ‘‘हिंदुत्व एक सूत्र है, जो सभी को जोड़ता है. जो अपने को हिन्दू मानते हैं, ... Read more
दिल्ली पुलिस ने श्रद्धा वालकर के पिता का बयान किया दर्ज
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने श्रद्धा वालकर के पिता का भी बयान दर्ज किया है. भारी सुरक्षा के बीच श्रद्धा के पिता डीसीपी ऑफिस पहुंचे, जहां डीसीपी साउथ के हाउजखास ऑफिस में स्पेशल कमिश्नर, ज्वाइंट कमिश्नर और केस के IO की मौजूदगी में श्रद्धा के पिता का बयान दर्ज किया गया है.जानकारी के अनुसार श्रद्धा के पिता के साथ जांच अधिकारी श्रद्धा केस से जुड़ी तमाम फाइल लेकर पहुंचे थे. तकरीबन 5 घंटे तक श्रद्धा के पिता का बयान दर्ज किया गया है. वहीं दिल्ली पुलिस ने श्रद्धा के शव को 35 टुकड़ों में काटने वाले हथियार को बरामद कर लिया है. गौरतलब है ... Read more
“यात्रा का लक्ष्य पॉलिटिकल नहीं है…” : NDTV से भारत जोड़ो यात्रा के बारे में राहुल गांधी
इधर, मध्य प्रदेश में यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने एनडीटीवी से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा, ” मैं नमरोलॉजी में विश्वास नहीं करता हूं. तो नंबर्स पर इन चीजों को मैं बेस नहीं करता हूं. पर मैं आपको ये कह सकता हूं कि कन्याकुमारी से मध्य प्रदेश तक जनता का प्यार, भरोसा, जनता की शक्ति इस यात्रा को मिली है. जब यात्रा शुरु हुई थी, तो मीडिया ने कहा था कि केरल में तो यात्रा सक्सेसफुल रहेगी, मगर कर्नाटक में प्रॉब्लम आएगी. फिर हम कर्नाटक गए तो मीडिया ने कहा कि साउथ इंडिया में तो यात्रा अच्छी चलेगी, ... Read more
गुजरात के इस गांव में 1983 के बाद से पार्टियों के प्रचार पर है बैन, वोटिंग को लेकर सख्त नियम
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हैं, लेकिन राजकोट जिले में एक ऐसा गांव हैं जहां राजनीतिक पार्टियों के चुनाव प्रचार पर रोक है. राज समाधियाला गांव के लोगों ने राजनीतिक दलों के गांव में प्रवेश और प्रचार पर रोक लगा दी है. यह भी पढ़ें समाधियाला गांव में अगर कोई मतदान नहीं करता है तो उस पर 51रुपए का जुर्माना है. यह गांव अपने नियम-कायदों के लिए आदर्श गांव का तमगा हासिल कर चुका है. गांव के सरपंच बताते हैं कि राजनीतिक पार्टियां गांव में आएगी तो जातिवाद होगा. इसलिए साल 1983 से ही यहां राजनीतक पार्टियों के आने पर ... Read more