Month: November 2022
न्यायिक नियुक्ति विवाद : केंद्र ने हाईकोर्ट के लिए कॉलेजियम की ओर से सुझाए गए 10 नाम लौटाए -सूत्र
(फाइल फोटो) नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा पदोन्नति के लिए अनुशंसित 10 न्यायाधीशों के नामों की मंजूरी रोक दी है. 25 नवंबर को लौटाई गई फाइलों में भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश बीएन किरपाल के पुत्र वरिष्ठ अधिवक्ता सौरभ किरपाल का नाम भी शामिल है. यह भी पढ़ें इस महीने की शुरुआत में एनडीटीवी को दिए एक साक्षात्कार में, किरपाल ने कहा कि उनका मानना है कि वो गे हैं, इस कारण उनकी पदोन्नति को तिरस्कार के साथ देखा गया था. 50 वर्षीय किरपाल ने NDTV को बताया, “इसका कारण मेरी कामुकता है, मुझे नहीं लगता ... Read more
“भारत में रहने वाले सभी लोग हिंदू और हिंदुत्व एक सूत्र है”: मोहन भागवत
भागवत ने कहा, ‘‘हिंदुत्व सदियों पुरानी संस्कृति का नाम है जिसके लिए सभी विविध धाराएं अपनी उत्पत्ति का श्रेय देती हैं. अलग-अलग शाखाएं उत्पन्न हो सकती हैं और एक-दूसरे के विपरीत प्रतीत हो सकती हैं, लेकिन वे पाते हैं कि सभी की शुरुआत एक ही स्रोत से है.” संघ प्रमुख ने कहा, ‘‘दूसरों में खुद को देखना, महिलाओं को वासना की वस्तु नहीं बल्कि मां के रूप में देखना और दूसरों के धन का लालच नहीं करना जैसे मूल्य हिंदू लोकाचार को परिभाषित करते हैं.” उन्होंने कहा, ‘‘हिंदुत्व एक सूत्र है, जो सभी को जोड़ता है. जो अपने को हिन्दू मानते हैं, ... Read more
दिल्ली पुलिस ने श्रद्धा वालकर के पिता का बयान किया दर्ज
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने श्रद्धा वालकर के पिता का भी बयान दर्ज किया है. भारी सुरक्षा के बीच श्रद्धा के पिता डीसीपी ऑफिस पहुंचे, जहां डीसीपी साउथ के हाउजखास ऑफिस में स्पेशल कमिश्नर, ज्वाइंट कमिश्नर और केस के IO की मौजूदगी में श्रद्धा के पिता का बयान दर्ज किया गया है.जानकारी के अनुसार श्रद्धा के पिता के साथ जांच अधिकारी श्रद्धा केस से जुड़ी तमाम फाइल लेकर पहुंचे थे. तकरीबन 5 घंटे तक श्रद्धा के पिता का बयान दर्ज किया गया है. वहीं दिल्ली पुलिस ने श्रद्धा के शव को 35 टुकड़ों में काटने वाले हथियार को बरामद कर लिया है. गौरतलब है ... Read more
“यात्रा का लक्ष्य पॉलिटिकल नहीं है…” : NDTV से भारत जोड़ो यात्रा के बारे में राहुल गांधी
इधर, मध्य प्रदेश में यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने एनडीटीवी से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा, ” मैं नमरोलॉजी में विश्वास नहीं करता हूं. तो नंबर्स पर इन चीजों को मैं बेस नहीं करता हूं. पर मैं आपको ये कह सकता हूं कि कन्याकुमारी से मध्य प्रदेश तक जनता का प्यार, भरोसा, जनता की शक्ति इस यात्रा को मिली है. जब यात्रा शुरु हुई थी, तो मीडिया ने कहा था कि केरल में तो यात्रा सक्सेसफुल रहेगी, मगर कर्नाटक में प्रॉब्लम आएगी. फिर हम कर्नाटक गए तो मीडिया ने कहा कि साउथ इंडिया में तो यात्रा अच्छी चलेगी, ... Read more
गुजरात के इस गांव में 1983 के बाद से पार्टियों के प्रचार पर है बैन, वोटिंग को लेकर सख्त नियम
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हैं, लेकिन राजकोट जिले में एक ऐसा गांव हैं जहां राजनीतिक पार्टियों के चुनाव प्रचार पर रोक है. राज समाधियाला गांव के लोगों ने राजनीतिक दलों के गांव में प्रवेश और प्रचार पर रोक लगा दी है. यह भी पढ़ें समाधियाला गांव में अगर कोई मतदान नहीं करता है तो उस पर 51रुपए का जुर्माना है. यह गांव अपने नियम-कायदों के लिए आदर्श गांव का तमगा हासिल कर चुका है. गांव के सरपंच बताते हैं कि राजनीतिक पार्टियां गांव में आएगी तो जातिवाद होगा. इसलिए साल 1983 से ही यहां राजनीतक पार्टियों के आने पर ... Read more
“टीवी और वाट्सएप फैक्ट्री से लोगों को भड़का रही BJP” – मैनपुरी चुनाव प्रचार में बोलीं डिंपल यादव
मैनपुरी: समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने मैनपुरी लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए लगातार प्रचार कर रही हैं. इसी क्रम में सोमवार को कैंपेन पर निकलीं डिंपल ने एनडीटीवी से बातचीत की. उन्होंने कहा, ” नेता जी अब हमारे बीच नहीं हैं. लेकिन ये चुनाव मेरा नहीं है. मैनपुरी की जनता का है. उनके पास एक मौका है कि वो सच का साथ दें. ” यह भी पढ़ें विपक्ष के आरोपों पर उन्होंने कहा कि नेताजी ने हमेशा समाज के लिए काम किया. जो उनके आदर्श रहे हैं, हम भी अब उसी पर काम कर रहे ... Read more
How student-loan debt, or not having it, shapes lives
Without student loans, millions of Americans couldn’t afford the degrees that might smooth the road to prosperity. Yet, having student loans can also make it tougher to get far along that journey.
.
मैनपुरी प्रचार अभियान के दौरान अखिलेश यादव ने “नेताजी” के नाम पर मांगा वोट
मैनपुरी: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए जारी चुनाव प्रचार में पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं. इस बाबत वे मैनपुरी में हर तीन से चार किलोमीटर की दूरी पर छोटी-छोटी जनसभा संबोधित कर रहे हैं. यह सीट इस साल की शुरुआत में उनके पिता मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई है. अखिलेश यादव की पत्नी पूर्व लोकसभा सांसद डिंपल यादव पार्टी की उम्मीदवार हैं. यह भी पढ़ें अखिलेश के लंबे काफिले ने जैसे ही मैनपुरी के पास एक राज्य राजमार्ग के माध्यम से अपना रास्ता बनाया, पार्टी समर्थकों का समूह मालाओं ... Read more
ज्ञानवापी परिसर का सर्वे ASI से कराए जाने के मामले में सुनवाई पूरी, इलाहाबाद HC ने फैसला सुरक्षित रखा
(फाइल फोटो) प्रयागराज: वाराणसी के विवादित ज्ञानवापी परिसर का सर्वेक्षण एएसआई यानी आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया से कराए जाने के आदेश से जुड़े मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हुई. सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने अपना जजमेंट रिजर्व किया. एएसआई सर्वेक्षण के आदेश पर रोक लगाए जाने की मांग वाली दोनों अर्जियों पर हाईकोर्ट ने जजमेंट रिजर्व किया है. यह भी पढ़ें बता दें कि 1991 में वाराणसी की अदालत में दाखिल किए गए मुकदमे की पोषणीयता से जुड़ी तीन अर्जियों पर हाईकोर्ट पहले ही जजमेंट रिजर्व कर चुका है. पांचों याचिकाएं यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड और ... Read more
यूपी में महिला टीचर के साथ बदतमीजी का वीडियो वायरल, हिरासत में 4 छात्र
छात्रों पर अश्लील कमेंट करने, जान से मारने की धमकी की धाराओं में केस दर्ज हुआ है. मेरठ: मेरठ के एक कॉलेज में 12वीं के छात्रों ने अपनी टीचर के साथ बदतमीजी की. छात्रों की इस हरकत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जिसके बाद स्कूल टीचर ने इस मामले में अपनी शिकायत दर्ज कराई. टीचर की शिकायत पर 4 छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है. टीचर से छेड़खानी करने वाले तीनों छात्रों के कॉलेज से काट दिए गए. इस मामले के आरोपियों में एक भाई-बहन भी शामिल हैं, छात्रों पर अश्लील कमेंट करने, जान से मारने की धमकी ... Read more