Month: December 2023
‘जस्ट लुकिंग लाइक अ वाओ’ का मैडम ने अपने स्टाइल में कैसे किया पोस्टमार्टम, देखें वायरल वीडियो
सोशल मीडिया के दौर में कोई भी बात जरा सी देर में वायरल हो जाती है. इन दोनों जहां देखो जिसको देखो जस्ट लुकिंग लाइक अ वाओ की रट लगा रहा है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो इस कदर ट्रेंड कर रहा है की सेलिब्रिटीज भी खुद को रीक्रिएट करने से रोक नहीं पा रहे हैं. हाल ही में दीपिका पादुकोण का जस्ट लुकिंग लाइक अ वाओ वीडियो इंटरनेट की सुर्खियों में छाया हुआ है. वीडियो वायरल तो हुआ लेकिन जब इसका किस्साइंग्लिश टीचर के हाथों में पहुंचा तो उन्होंने इसका ऐसा पोस्टमार्टन कर दिया कि बच्चे शर्मिंदा हो गए. ... Read more
CBSE Board Exam 2024: सीबीएसई बोर्ड ने अगले साल होने वाली बोर्ड परीक्षाओं का किया ऐलान, 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं इस तारीख से
CBSE Board Exam 2024: सीबीएसई बोर्ड ने अगले साल होने वाली बोर्ड परीक्षाओं का किया ऐलान, 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं इस तारीख से नई दिल्ली: CBSE Board Exam 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है. बोर्ड ने सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं दोनों परीक्षाओं का परिणाम 12 मई को जारी किया है. पहले बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी किया, फिर कक्षा 10वीं का. सीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 के साथ ही बोर्ड ने अगले साल होने वाली बोर्ड परीक्षा की तिथियों का ऐलान भी कर दिया है. ... Read more
RBSE Board Exam 2024: राजस्थान बोर्ड परीक्षा का ऐलान, कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से होंगी शुरू
RBSE Board Exam 2024: राजस्थान बोर्ड परीक्षा का ऐलान नई दिल्ली: RBSE Class 10th, 12th Board Exam 2024 Date: राजस्थान विधानसभा चुनाव रिजल्ट के बीच राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2024 तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) ने आरबीएसई कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 की तारीखें जारी कर दी है. राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी, जो 10 अप्रैल 2024 तक चलेंगी. दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं 15 फरवरी 2024 से शुरू होंगी. राजस्थान बोर्ड के ऐसे छात्र जो अगले साल आरबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 में भाग ... Read more
रावत पब्लिक स्कूल का सीबीएसई ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उल्लेखनीय प्रदर्शन
जयपुर। रावत पब्लिक स्कूल ,प्रताप नगर के विद्यार्थियो ने सी बी एस ई द्वारा आयोजित नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भाग लेकर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।गगन पब्लिक स्कूल,नोएडा में 22 नवंबर से 26 नवंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में 800 से अधिक स्कूलों ने पार्टिसिपेट किया।विद्यालय के विहान रायल और पार्थ सतीश धाकड़ (10th) ने गोल्ड ,हर्ष नागरवाल(12th) ने सिल्वर एवम किशन मीना और भव्य वशिष्ठ (12th)ने ब्रॉन्ज मेडल जीत कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।रावत एजुकेशनल ग्रुप के निदेशक नरेंद्र सिंह रावत ने ताइक्वांडो कोच भरत शर्मा के कुशल मार्गदर्शन की सराहना की एवम् विजेताओं को बधाई दी। विद्यालय की प्राचार्या मैत्रेयी ... Read more
आरटीयू का इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स टूर्नामेंट आयोजित
जयपुर। राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आरटीयू) की ओर से वर्ष 2023-24 का इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स टूर्नामेंट पूर्णिमा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित किया गया। इसके तहत हैंडबॉल, फुटबॉल व चेस के मुकाबले हुए, जिनमें राजस्थान के विभिन्न कॉलेजों की 25 टीमें शामिल हुई। आज इनके फाइनल खेले गए। हैंडबॉल बॉयज का फाइनल पूर्णिमा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग व जीआईटी के बीच हुआ, जिसमें पूर्णिमा कॉलेज टीम 17-6 से विजयी रही। हैंडबॉल गर्ल्स के फाइनल में भी पूर्णिमा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग पीआईईटी, जयपुर को 2-0 से हराकर चैंपियन बनी। टूर्नामेंट के आयोजन सचिव अश्विनी लाटा ने बताया कि फुटबॉल बॉयज का ... Read more
Delhi schools: Here are top 10 points about entry-level admission
Delhi pre-primary school admission registration process for classes nursery, KG, and Class 1 for the academic year 2024-25 in private schools began on November 23 by the Directorate of Education notification. Here are some points to keep in mind before applying for admission. For admission to preschool, and nursery, the age should be three years while for pre-primary, KG class, the age should be four years and for Class-1 minimum age should be five years as of March 31, according to the Directorate of Education notification. The notification further specifies upper-age limits to be less than four years for pre-school, ... Read more
कर्नाटक में कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी
बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरु शहर के विभिन्न इलाकों में 15 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने स्कूल परिसर को खाली करा लिया है। बेंगलुरु पुलिस ने सूचना के बाद यह पता लगाने के लिए तत्काल तलाशी अभियान शुरू किया कि क्या विस्फोटक स्कूल परिसर में लगाए गए थे। बेंगलुरु पुलिस ने कहा कि फिलहाल ये अफवाह हैं। लोगों से अपील की है कि भय में आने की आवश्यकता नहीं है। स्कूल ने कहा कि हम स्कूलों में एक अप्रत्याशित स्थिति का सामना कर रहे हैं। ... Read more
बिहार के वैशाली में हुआ ‘पकड़ौवा विवाह’, बंदूक के जोर पर कराई शिक्षक की शादी
गुस्साएं लोगों ने महुआ-ताजपुर मार्ग को जाम कर दिया पटना : बिहार के वैशाली में ‘पकड़ौवा विवाह’ का मामला सामने आया है. बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) से नियुक्त शिक्षक की जबरन शादी कराने के उद्देश्य से अपहरण कर लिया गया. जब शिक्षक ने शादी से इनकार किया, तब उसकी जमकर पिटाई कर दी. पिस्टल की नोक पर गुरुजी का पकड़ौवा विवाह करा दिया गया. इस घटना से लोगों में खासा आक्रोश देखा जा रहा है. स्कूल के प्रधानाध्यापक और परिजनों ने थाने में अपहरण का मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दिया. पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए अगवा ... Read more
चीन में बच्चों में निमोनिया के मामले बढ़ने से दहशत, भारत में भी अलर्ट, डॉक्टर ने कहा वायरस से बचने के लिए…
चीन में फैल रहे इस वायरल को लेकर लोगों के मन में ढेरों सवाल हैं. China Pneumonia Outbreak: चीन में रहस्यमय निमोनिया के प्रकोप को देखते हुए भारत के कई राज्य अपने बेसिक मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार कर रहे हैं. चीन में बच्चों में सांस की बीमारियों के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिसकी वजह से वहां उत्तरी हिस्से में स्कूलों को बंद करना पड़ा है. चीन में फैलती इस बीमारी को देखते हुए भारत सरकार तत्पर हो गई है. पिछले हफ्ते केंद्र ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अस्पताल की तैयारियों की समीक्षा करने के ... Read more
CBSE बोर्ड का ऐलान, अब 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा में नहीं दिए जाएंगे डिविजन, Aggregate मार्क्स, स्कूल देंगे बेस्ट फाइव स्कोर
CBSE Board Exam 2024: सीबीएसई का ऐलान, 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा में डिविजन, Aggregate मार्क्स अब नहीं देगा नई दिल्ली: CBSE class 10th, 12th Board Exam 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के लाखों छात्र बेसब्री से अपने बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल (CBSE Board Exam Timetable) का इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच सीबीएसई बोर्ड की एक बड़ी खबर आई है. सीबीएसई बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में अब कोई डिवीजन (Division) या डिस्टिंक्शन (Distinction) नहीं दिए जाएंगे. अगर स्टूडेंट पांच से अधिक पेपर देगा तो उसके ... Read more