Month: June 2024

प्रदेश के स्कूल संचालकों-संस्था प्रधानों की ओर से सत्रांक नहीं भेजने का खामियाजा भुगत रहे विद्यार्थी 

जयपुर। प्रदेश के संस्था प्रधानों की लापरवाही का खामियाजा राज्य के 13 हजार से अधिक बच्चे भुगत रहे हैं। पांचवीं और आठवीं के इन बच्चों का परिणाम बोर्ड ने रोक दिया है। वजह, स्कूलों के संस्था प्रधानों ने बच्चों के सत्रांक नहीं भेजे थे।  अब पंजीयक कार्यालय ने फिर से विद्यार्थियों के सत्रांक भेजने का आदेश जारी किया है। स्कूलों के प्रधानों से तीन जून तक सत्रांक मांगे गए हैं। पंजीयक ने आदेश में कहा है कि विद्यालय लॉगिन पर सत्रांक प्रविष्टि मॉड्यूल खोल दिया गया है। शाला प्रधान 3 जून तक सत्रांक प्रविष्ट कर सकेंगे। गौरतलब है कि इन ... Read more

युवाओं को नशे से छुड़ाना हमारी जिम्मेदारी: सीएम

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवाओं को नशीले पदार्थों के चंगुल से मुक्त कराना हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक कल्याण विभाग तथा पुलिस विभाग को राज्य स्तर से लेकर जिला स्तर तक कमेटियों का गठन कर नशा मुक्ति अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ  कार्रवाई और तेज करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। सीएम गृह विभाग की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। नशे की दवाइयों पर लगे रोक शर्मा ने कहा कि स्कूलों और कॉलेजों में नशीले पदार्थों के ... Read more

Mumbai Rains Updates: हाई टाइड के घंटे भर पहले बारिश थमने से मुंबई को मिली थोड़ी राहत

मुंबई: मुंबई और आस-पास के इलाकों में तेज बारिश के कारण जगह-जगह जलजमाव हो गया है. मुंबई के उपनगर में काफी देर से लगातार बारिश जारी है, जिसके कारण नालासोपारा वसई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. वहीं, ठाणे नगर निगम ने शहर में लगातार बारिश को देखते हुए सभी सरकारी स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए हैं. अभी समुद्र में लो टाइड है. हाई टाइड दोपहर 1 बजकर 44 मिनट पर 4.9 मीटर की लहर का अनुमान है. बारिश के कारण मालाड मालवणी के नीचले इलाकों में भी पानी जमा होना शुरू हो गया है. ... Read more

तालाब में EVM, फेंके देसी बम, हुई तोड़फोड़ : बंगाल में अंतिम चरण के मतदान के दौरान ये क्या हो रहा है?

कोलकाता: लोकसभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण में शनिवार को पश्चिम बंगाल में नौ संसदीय क्षेत्रों में मतदान के दौरान छिटपुट हिंसक घटनाएं हुईं. जादवपुर एवं डायमंड हार्बर निर्वाचन क्षेत्रों में तृणमूल कांग्रेस, इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई. वैसे निर्वाचन आयोग ने दावा किया किया है कि अबतक मतदान शांतिपूर्ण रहा है तथा उसे 11 बजे तक ईवीएम के काम नहीं करने एवं एजेंट को मतदेय स्थल पर जाने से रोकने जैसी 1450 शिकायतें मिली हैं. निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को पश्चिम बंगाल की ... Read more

नई शिक्षा नीति से प्रदेश में स्थापित होगा वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिस्टम : बैरवा

जयपुर। उपमुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि  प्रदेश में जल्द ही नई शिक्षा नीति (एनईपी) चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी। नई शिक्षा नीति से राजस्थान में वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिस्टम स्थापित होगा जिससे प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर एजुकेशन हब के रूप में पहचान मिल सकेगी। उन्होंने कहा नई शिक्षा नीति का आधार 16 वर्ष की उम्र तक छात्र छात्राओं को तनाव रहित शिक्षा का माहौल प्रदान करना है, जिससे आत्महत्या जैसी गतिविधियों पर पूर्णत: रोक लगाई जा सके। उपमुख्यमंत्री शुक्रवार को एक निजी होटल में आयोजित एजुकेशन कांक्लेव में नई शिक्षा नीति के ... Read more

बंगाल में मतदान के दौरान हिंसा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में 9 लोकसभा सीटों पर अंतिम चरण के चुनाव के दौरान विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों से मतदान केंद्रों के बाहर छिटपुट हिंसा की रिपोर्ट मिली है और विभिन्न बूथों पर मतदान एजेंटों को भगाने का प्रयास किया गया है। राज्य के हिंसाग्रस्त संदेशखाली के बरमाजुर गांव में मतदाताओं को डराने धमकाने की कोशिश की गई, जहां महिलाओं ने एकजुट होकर गांव की रखवाली की और समूह में बढ़-चढ़कर मतदान करने का फैसला किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चेहेरे पर नकाब ओढ़े अज्ञात बदमाशों ने ग्रामीणों पर हमला किया और उन्हें बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र में वोट न डालने ... Read more