Tag: Lok Sabha Election 2024

तालाब में EVM, फेंके देसी बम, हुई तोड़फोड़ : बंगाल में अंतिम चरण के मतदान के दौरान ये क्या हो रहा है?

कोलकाता: लोकसभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण में शनिवार को पश्चिम बंगाल में नौ संसदीय क्षेत्रों में मतदान के दौरान छिटपुट हिंसक घटनाएं हुईं. जादवपुर एवं डायमंड हार्बर निर्वाचन क्षेत्रों में तृणमूल कांग्रेस, इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई. वैसे निर्वाचन आयोग ने दावा किया किया है कि अबतक मतदान शांतिपूर्ण रहा है तथा उसे 11 बजे तक ईवीएम के काम नहीं करने एवं एजेंट को मतदेय स्थल पर जाने से रोकने जैसी 1450 शिकायतें मिली हैं. निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को पश्चिम बंगाल की ... Read more

वोट देने के बाद इस बात पर बुरी तरह भड़के धर्मेंद्र, उखड़ते हुए दिया जवाब, बोले- ‘मुझसे कहलवाना चाहते हो…’

वोट देने के बाद इस बात पर भड़के धर्मेंद्र नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण की वोटिंग आज हुई. मुंबई के वोटिंग के दौरान सभी बड़े सितारे मतदान करने पोलिंग सेंटर पहुंचे. दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने भी वोट डाला और पैपाराजी के सामने अपनी स्याही लगी उंगली दिखाते हुए पोज भी किया. लेकिन इस बीच मीडिया के एक सवाल पर धर्मेंद्र बुरी तरह भड़क गए. दरअसल, पैपाराजी और मीडिया के कैमरों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया और भीड़ की वजह से उन्हें ठीक से चलने की जगह भी नहीं मिल पा रही थी. इस बीच एक ... Read more

अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, गाजियाबाद, आगरा, मुजफ्फरनगर और बाराबंकी, लोकसभा चुनाव के इस सीजन में जानें इन शहरों का बॉलीवुड कनेक्शन

जानें उत्तर प्रदेश के इन शहरों का बॉलीवुड कनेक्शन नई दिल्ली: वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज, गाजियाबाद, आगरा, मुजफ्फरनगर, बाराबंकी और बरेली उत्तर प्रदेश के मशहूर इलाके हैं. लोकसभा चुनाव 2024 चल रहा है. अब पूरा फोकस उत्तर प्रदेश पर आ गया है. आपने इन शहरों के नाम समाचारों में किसी ना किसी वजह से सुना ही होगा. जैसे उत्तर प्रदेश के वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी चुनाव मैदान में हैं, कन्नौज से सपा के अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं, आगरा का पेठा मशहूर है और अयोध्या में इसी साल राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई है. लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 ... Read more

दूसरे फेज में मतदान वाले 4 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, एक्सपर्ट्स ने जताई वोटिंग में गिरावट की आशंका

मौसम विभाग के मुताबिक 26 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान के दिन, पूर्वी भारत के सभी सब-डिवीजन में अगले 5 दिन तक हीट वेव का पूर्वानुमान है. पश्चिम बंगाल में अगले 5 दिन तक हीट वेव से गंभीर हीट वेव (Severe Heat Wave) बने रहने का पूर्वानुमान है. किसी क्षेत्र में जब Severe Heat Wave होता है तो वहां तापमान औसत से 6.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा पहुंच जाता है. बिहार में भी हीट वेव रहेगी और यहां पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहेगा.  पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 2 दिन बाद हीट वेव की आशंका है. आंतरिक कर्नाटक में 5 दिन ... Read more

PM मोदी की रैली से पहले जनता के बीच पहुंचीं ममता बनर्जी, खुद बनाकर पिलाई चाय; मजदूरों के बच्चों का जाना हाल

जलपाईगुड़ी: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok sabha election 2024) को लेकर जारी तैयारियों के बीच राजनेताओं का जनसंपर्क भी जारी है. गुरुवार को पीएम मोदी बंगाल में रैली को संबोधित करने वाले हैं. इस बीच बंगाल में ममता बनर्जी ने भी चुनाव प्रचार की शुरुआत कर दी है. इसी क्रम मे सीएम ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) जलपाईगुड़ी पहुंची जहां उन्होंने एक स्थानीय चाय स्टॉल पर चाय बनाई और लोगों को पिलाया. तृणमूल कांग्रेस की तरफ से इसे लेकर तस्वीरें ट्वीट की गयी है.  Smt. @MamataOfficial brings warmth and conversation to a local tea stall, embracing the spirit of the residents over ... Read more

राजस्थान बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर, 5वीं बोर्ड परीक्षा, 15 अप्रैल से नहीं होगी, लेटेस्ट अपडेट 

राजस्थान बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर नई दिल्ली: Rajasthan Board Class 5 Timetable Revised 2024: राजस्थान बोर्ड 5वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है. राजस्थान बोर्ड 5वीं की परीक्षाएं जो 15 अप्रैल से होने वाली थी, अब वह नहीं होगी. राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने कक्षा 5वीं बोर्ड परीक्षा 2024 का टाइमटेबल चेंज कर दिया है. राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 5वीं की बोर्ड परीक्षा का टाइमटेबल लोकसभा चुनाव के चलते बदल दिया है. राजस्थान बोर्ड ने 5वीं बोर्ड परीक्षा की डेटसीट इसलिए रीवाइज्ड कर दी क्योंकि स्कूलों का उपयोग मतदान केंद्र स्थापित करने के लिए किया जाएगा. ... Read more

कांग्रेस की दिल्ली इकाई तीन फरवरी को रामलीला मैदान में करेगी रैली: अरविंदर सिंह लवली

नई दिल्ली: कांग्रेस की दिल्ली इकाई आगामी लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले राष्ट्रीय राजधानी के मतदाताओं को लुभाने के लिए तीन फरवरी को रामलीला मैदान में एक रैली आयोजित करेगी. कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पार्टी तीन फरवरी को गीता कॉलोनी के निकट रामलीला मैदान में एक रैली आयोजित करेगी. यह भी पढ़ें कांग्रेस नेता ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीट पर हार का सामना करना पड़ेगा. आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस, दोनों विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल ... Read more