Month: October 2024
'उम्र मेडिकल रिपोर्ट से नहीं जन्म प्रमाणपत्र के आधार पर हो तय', इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छात्रा के हक में सुनाया फैसला
इलाहाबाद (यूपी): अक्सर आपने लोगों को न्याय पाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए देखा होगा, लेकिन इस बार एक छठी क्लास की छात्रा ने अपना एडमिशन नहीं होने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की. हाईकोर्ट ने छात्रा के दाखिल स्पेशल अपील डिफेक्टिव पर सुनवाई करते हुए अपने आदेश में स्पष्ट किया कि किसी भी बच्चे की उम्र उसके बर्थ सर्टिफिकेट के आधार पर निर्धारित की जाएगी, न कि किसी मेडिकल रिपोर्ट से. छात्रा ने स्कूल में क्लास-6 में एडमिशन नहीं मिलने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से मामले में दखल देने की मांग की थी. इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट ... Read more
UGC NET Result 2024: यूजीसी नेट रिजल्ट जल्द, जानें कब और कहां कर सकेंगे चेक अपडेट्स
UGC NET Result 2024: यूजीसी नेट रिजल्ट जल्द, जानें कब और कहां कर सकेंगे चेक अपडेट्स नई दिल्ली: UGC NET Result 2024 Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही यूजीसी नेट 2024 परीक्षा के नतीजे जारी करेगा. हालांकि यूजीसी नेट 2024 रिजल्ट की सटीक तारीख तो नहीं बताई जा सकती है, लेकिन उम्मीद है कि जून सत्र के लिए यूजीसी नेट रिजल्ट 2024 आज-कल में जारी कर दिए जाएंगे. जैसे ही रिजल्ट जारी होंगे, उम्मीदवार यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे. यूजीसी नेट रिजल्ट 2024 देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना ... Read more
UP Board Exam 2025: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 फॉर्म में सुधार के लिए खुली करेक्शन विंडो, इन डेटा में कर सकेंगे सुधार
नई दिल्ली: UP Board 10th, 12th Application 2025 Correction Window: यूपी बोर्ड मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा फॉर्म भरे जा चुके हैं और आज से आवेदन में सुधार की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज यानी 1 अक्टूबर को यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा 2025 (UP Board 10th, 12th Exam 2025) के लिए एप्लिकेशन करेक्शन विंडो खोलेगा. इसके बाद यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए सफलतापूर्वक पंजीकृत छात्रों के यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं एप्लिकेशन फॉर्म में बदलाव किया जा सकता है. यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 एप्लिकेशन करेक्शन विंडो 5 ... Read more
अल्मोड़ा: इस मैदान से गांधी ने फूंका आजादी का बिगुल, यहीं से शुरु हुआ था सफर
अल्मोड़ा: देश की आजादी के लिए जब स्वतंत्रता आंदोलन अपने चरम पर था, तब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने 19 जून, 1929 को अल्मोड़ा का दौरा किया था. इस दौरान उन्होंने रानीधारा में स्वतंत्रता सेनानी हरीश चंद्र जोशी के घर पर रात बिताई थी. वर्तमान में यह भवन ग्रेस स्कूल के रूप में कार्यरत है. अगले दिन, 20 जून को गांधी जी ने लक्ष्मेश्वर मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया था, जहां उन्होंने लोगों को सत्यता के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया और आजादी की अलख जगाई. आज यह स्थान गांधी सभा स्थल शहीद पार्क लक्ष्मेश्वर के ... Read more
इस शिक्षक ने शौक में लगाया पांच कीवी का पौधा, आज बन गया फलों का बगीचा
बागेश्वर. उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में लोग अब फलों के उत्पादन पर भी ध्यान दे रहे हैं. शहरों में पहाड़ी फलों की अच्छी डिमांड है. बागेश्वर जिले में स्थित कांडा निवासी शिक्षक देवेंद्र कुमार ने कीवी उत्पादन में अपना हाथ आजमाया. उनका यह प्रयास सफल रहा. वर्तमान में उन्होंने 10 नाली भूमि पर कीवी का बगीचा तैयार कर दिया. कुछ ही समय में यह बगीचा कीवी का फल भी देने लग जाएगा.
महाराष्ट्र में कांग्रेस का 'लापता लेडीज़' कैंपेन, चुनाव से पहले इसे लॉन्च करने का मकसद जानिए
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं. चुनाव जैसे-जैसे पास आ रहे हैं राजनीति भी तेज हो गई है. कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ लापता लेडीज कैंपेन (Maharashtra Congress Laapataa Ladies Campaign) शुरू किया है. इस कैंपेन के जरिए कांग्रेस महिला सुरक्षा के मुद्दे पर बीजेपी को घेरने की कोशिश कर रही है. कांग्रेस ने इसे लेकर पोस्टर छपवाए और पूरे महाराष्ट्र में इन पोस्टरों को चस्पा करवाया है. इस पर मराठी में एक छोटे वाक्य के साथ ‘लापता लेडीज’ लिखा हुआ है. इसमें लिखा है कि एक साल में कितनी महिलाएं राज्य से लापता हो जाती हैं. इसके साथ ही ... Read more
बॉयकट बाल में दिख रही ये 9 साल की लड़की आज है नामी सुपरस्टार, गौरी को छोड़ कभी इनके लिए धड़कने लगा था SRK का दिल…पहचाना क्या?
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स के बचपन की फोटो आए दिन वायरल होती रहती है. ऐसी ही एक जानी-मानी एक्ट्रेस की फोटो एक बार फिर सामने आई है. इस तस्वीर को एक्ट्रेस ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. क्या आप इस फोटो में बॉय कट में दिख रही इस लड़की को पहचान पा रहे हैं? अगर नहीं, तो बता दें कि यह लड़की आज बॉलीवुड की टॉप स्टार है और इसे पूरी दुनिया में पहचान हासिल है. आपको बता दें कि फोटो में दिख रही ये लड़की और कोई नहीं बल्कि हमारी देसी ... Read more