Tag: Eknath Shinde

महाराष्ट्र में विभागों का बंटवारा, गृह मंत्रालय CM फडणवीस के पास; शिंदे को तीन मिनिस्ट्री

मुंबई: महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार ने मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिए हैं. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गृह, ऊर्जा और कानून विभाग अपने पास रखा है, जबकि अजित पवार को वित्त विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, एकनाथ शिंदे को शहरी विकास और लोक निर्माण विभाग सौंपा गया है. उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को शहरी विकास, आवास और लोक निर्माण जैसे तीन मंत्रालयों की जिम्मेदारी दी गई है. हालांकि, गृह विभाग उन्हें नहीं दिया गया, जिसे वह कथित तौर पर चाह रहे थे. वहीं, चंद्रकांत पाटिल को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, गणेश नाइक को वन, दादा भुसे को स्कूल शिक्षा ... Read more

फडणवीस की टीम में कौन-कौन, किन मंत्रियों का पत्ता कटेगा? अंदर की बात जानिए

नई दिल्ली: महाराष्ट्र (Maharashtra) में हुए विधानसभा चुनाव में महायुति को शानदार जीत मिली. हालांकि मुख्यमंत्री पद के चयन को लेकर काफी प्रतीक्षा करनी पड़ी. सरकार गठन के बाद अब मंत्रिमंडल के विस्तार पर सबकी नजर है. रविवार को देवेन्द्र फडणवीस कैबिनेट के विस्तार की संभावना है. भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि 30-32 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है.महाराष्ट्र में मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 43 सदस्य हो सकते हैं.सूत्रों के अनुसार बीजेपी को 20-21 मंत्री पद मिल सकते हैं, जबकि शिवसेना को 11-12 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 9-10 मंत्री पद मिलने की ... Read more

देवेंद्र फडणवीस को तीसरी बार क्‍यों मिली मुख्‍यमंत्री की कुर्सी? जानें वो 7 कारण

मुंबई : Devendra Fadnavis 3.0: महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री के रूप में गुरुवार को देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने तीसरी बार शपथ ग्रहण की है. इसके बाद बीजेपी के अगले मुख्यमंत्री की पसंद को लेकर पिछले 12 दिनों से चल रहा सस्पेंस खत्म हो गया. फडणवीस के समर्थकों को डर था कि अगर बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व अगर राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की तर्ज पर कोई गैर-लोकप्रिय नेता चुनता तो फडणवीस मौका गंवा सकते थे. हालांकि यह संशय उस वक्‍त दूर हो गया जब मंगलवार को उन्हें विधायी दल का नेता चुना गया.  भाजपा ने फडणवीस को मुख्‍यमंत्री बनने का मौका ... Read more

महाराष्ट्र में लौट आया समंदर… पिता जेल गए तो बदल गए फडणवीस, जानिए राजनीति में कैसे हुई एंट्री?

मुंबई: “मेरा पानी उतरता देख कर किनारे घर मत बनाना, मैं समंदर हूं लौटकर आऊंगा..” “मैं अभिमन्यु हूं, चक्रव्युह तोड़ना आता है..” पांच साल पहले जब अजित पवार के साथ मिलकर सरकार बनाने का दांव उल्टा पड़ गया था, तब देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि वो समंदर हैं, लौटकर आएंगे. ढाई साल बाद वो वाकई लौटकर आए, लेकिन मुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि उपमुख्यमंत्री के रूप में. BJP ने शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया. फडणवीस को दिल पर पत्थर रखकर यह फैसला कबूल करना पड़ा. तीसरी बार महाराष्ट्र के CM बनने ... Read more

महाराष्ट्र में होगा BJP का मुख्यमंत्री, साथ में बनाएगी 2 डिप्टी CM : सूत्र

नई दिल्ली/मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री का सस्पेंस खत्म हो गया है. एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) का CM पद से दावा छोड़ने के बाद साफ हो गया है कि महाराष्ट्र में BJP का ही मुख्यमंत्री बनेगा. अब BJP देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) को CM बनाएगी या किसी और चेहरे को सामने लाकर सबको चौकाएंगी, ये जल्द ही सामने आ जाएगा. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य में मध्य प्रदेश और राजस्थान की तर्ज पर 2 डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे. इससे पहले एकनाथ शिंदे ने ठाणे में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर CM पद से अपना दावा छोड़ा. उन्होंने कहा, “मैंने PM मोदी ... Read more

महाराष्ट्र में कांग्रेस का 'लापता लेडीज़' कैंपेन, चुनाव से पहले इसे लॉन्च करने का मकसद जानिए

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं. चुनाव जैसे-जैसे पास आ रहे हैं राजनीति भी तेज हो गई है. कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ लापता लेडीज कैंपेन (Maharashtra Congress Laapataa Ladies Campaign)  शुरू किया है. इस कैंपेन के जरिए कांग्रेस  महिला सुरक्षा के मुद्दे पर बीजेपी को घेरने की कोशिश कर रही है. कांग्रेस ने इसे लेकर पोस्टर छपवाए और पूरे महाराष्ट्र में इन पोस्टरों को चस्पा करवाया है. इस पर मराठी में एक छोटे वाक्य के साथ ‘लापता लेडीज’ लिखा हुआ है. इसमें लिखा है कि एक साल में कितनी महिलाएं राज्य से लापता हो जाती हैं. इसके साथ ही ... Read more

Salman Khan’ father Salim Khan goes for morning walk despite firing incident

Unperturbed by the firing incident, Salim Khan father of Bollywood actor Salman Khan carried out his routine as always and went out for a walk, reported ETimes on Sunday. Reacting to the firing incident the veteran screenwriter told News18, “There is nothing to tell. They just want publicity, there is no need to worry.” Earlier in the morning, two motorbike-borne unidentified persons opened fire outside the Bollywood actor’s house in Bandra early today morning leading the Mumbai police to enhance security and launch a search for the accused. Based on preliminary investigation, Mumbai police have said that the firing incident ... Read more

‘इस्तीफा देकर चुनाव का सामना करें’: आदित्य ठाकरे की एकनाथ शिंदे गुट को चुनौती

आदित्य ठाकरे ने असंतुष्टों के इन दावों को खारिज कर दिया कि पूर्ववर्ती महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार के दौरान उनसे और उनके पिता उद्धव ठाकरे से मिलना मुश्किल था. उद्धव ठाकरे एमवीए सरकार में मुख्यमंत्री थे. उन्होंने कहा, ‘‘मैं हमेशा उपलब्ध रहा हूं. मुझे ऐसे विभाग (पर्यावरण और पर्यटन) आवंटित किए गए थे, जिन्हें कोई नहीं चुनता, लेकिन जब आपकी महत्वाकांक्षाएं और दबाव होता है तो आप रास्ता अलग कर लेते हैं.” आदित्य ने कहा, ‘‘उन्होंने (विद्रोही) हमारे सहयोगियों (राकांपा और कांग्रेस) पर उनकी राजनीतिक किस्मत तबाह करने का आरोप लगाया. उन्होंने हिंदुत्व के बारे में बात की… कल ... Read more

“मुख्यमंत्री को टकराव से बचना चाहिए”; दशहरा रैली स्थल को लेकर शरद पवार की एकनाथ शिंदे को सलाह

दशहरा रैली स्थल को लेकर आमने-सामने एकनाथ शिंदे और शिवसेना मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को शिवसेना की वार्षिक दशहरा रैली को लेकर टकराव के रास्ते पर जाने से बचने की सलाह दी. उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना और शिंदे के नेतृत्व वाले विद्रोही धड़े ने पार्टी की वार्षिक दशहरा रैली के लिए यहां शिवाजी पार्क मैदान की मांग की है. इस मुद्दे को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री पवार ने कहा, ‘‘एक मुख्यमंत्री को टकराव के रास्ते से बचना चाहिए और सभी को ... Read more