Tag: शिवसेना

फडणवीस की टीम में कौन-कौन, किन मंत्रियों का पत्ता कटेगा? अंदर की बात जानिए

नई दिल्ली: महाराष्ट्र (Maharashtra) में हुए विधानसभा चुनाव में महायुति को शानदार जीत मिली. हालांकि मुख्यमंत्री पद के चयन को लेकर काफी प्रतीक्षा करनी पड़ी. सरकार गठन के बाद अब मंत्रिमंडल के विस्तार पर सबकी नजर है. रविवार को देवेन्द्र फडणवीस कैबिनेट के विस्तार की संभावना है. भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि 30-32 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है.महाराष्ट्र में मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 43 सदस्य हो सकते हैं.सूत्रों के अनुसार बीजेपी को 20-21 मंत्री पद मिल सकते हैं, जबकि शिवसेना को 11-12 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 9-10 मंत्री पद मिलने की ... Read more

देवेंद्र फडणवीस को तीसरी बार क्‍यों मिली मुख्‍यमंत्री की कुर्सी? जानें वो 7 कारण

मुंबई : Devendra Fadnavis 3.0: महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री के रूप में गुरुवार को देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने तीसरी बार शपथ ग्रहण की है. इसके बाद बीजेपी के अगले मुख्यमंत्री की पसंद को लेकर पिछले 12 दिनों से चल रहा सस्पेंस खत्म हो गया. फडणवीस के समर्थकों को डर था कि अगर बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व अगर राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की तर्ज पर कोई गैर-लोकप्रिय नेता चुनता तो फडणवीस मौका गंवा सकते थे. हालांकि यह संशय उस वक्‍त दूर हो गया जब मंगलवार को उन्हें विधायी दल का नेता चुना गया.  भाजपा ने फडणवीस को मुख्‍यमंत्री बनने का मौका ... Read more

'मुंबई में शिवसेना बड़ा भाई…', महाविकास अघाड़ी की बैठक के बाद बोले NCP के नेता, बदलापुर पर भी हुई चर्चा

मुंबई: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Elections) के लिए फिलहाल तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है. हालांकि राजनीतिक दलों ने आगामी चुनाव के मद्देनजर अपनी सक्रियता को बढ़ा दिया है. महाविकास अघाड़ी (Mahavikas Aghadi) ने मुंबई की विधानसभा सीटों के बंटवारे के लिए शनिवार को चर्चा के लिए बैठक बुलाई. बैठक के बाद एनसीपी के शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि मुंबई में शिवसेना बड़े भाई के रूप में होगी. उन्‍होंने कहा कि इस बात में आपत्ति का कोई कारण नहीं है, जो सत्‍य है वह सत्‍य है. मेरे बड़े भाई या छोटे भाई कहने के ... Read more