Tag: देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र में विभागों का बंटवारा, गृह मंत्रालय CM फडणवीस के पास; शिंदे को तीन मिनिस्ट्री

मुंबई: महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार ने मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिए हैं. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गृह, ऊर्जा और कानून विभाग अपने पास रखा है, जबकि अजित पवार को वित्त विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, एकनाथ शिंदे को शहरी विकास और लोक निर्माण विभाग सौंपा गया है. उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को शहरी विकास, आवास और लोक निर्माण जैसे तीन मंत्रालयों की जिम्मेदारी दी गई है. हालांकि, गृह विभाग उन्हें नहीं दिया गया, जिसे वह कथित तौर पर चाह रहे थे. वहीं, चंद्रकांत पाटिल को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, गणेश नाइक को वन, दादा भुसे को स्कूल शिक्षा ... Read more

महायुति में कैबिनेट बंटवारे का फॉर्मुला तय, जानें बीजेपी और शिवसेना को मिल रहे कितने मंत्री पद

महाराष्ट्र में महायुति के कैबिनेट बंटवारे का फॉर्मुला तय हो गया है. जानकारी के मुताबिक बीजेपी को 20 मंत्री पद, शिंदे-शिवसेना को 12 मंत्री पद और एनसीपी अजित पवार को 10 मंत्री पद दिए जाएंगे. इसे लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने अमित शाह के साथ बैठक की थी और इसी बैठक में कैबिनेट बंटवारे का फॉर्मुला तय किया गया है.  बता दें कि 5 दिसंबर को देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की शपथ ली थी. उनके साथ ही एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री की शपथ ली थी. उस वक्त फडणवीस ने मीडिया से बात करते हुए कहा ... Read more

देवेंद्र फडणवीस को तीसरी बार क्‍यों मिली मुख्‍यमंत्री की कुर्सी? जानें वो 7 कारण

मुंबई : Devendra Fadnavis 3.0: महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री के रूप में गुरुवार को देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने तीसरी बार शपथ ग्रहण की है. इसके बाद बीजेपी के अगले मुख्यमंत्री की पसंद को लेकर पिछले 12 दिनों से चल रहा सस्पेंस खत्म हो गया. फडणवीस के समर्थकों को डर था कि अगर बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व अगर राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की तर्ज पर कोई गैर-लोकप्रिय नेता चुनता तो फडणवीस मौका गंवा सकते थे. हालांकि यह संशय उस वक्‍त दूर हो गया जब मंगलवार को उन्हें विधायी दल का नेता चुना गया.  भाजपा ने फडणवीस को मुख्‍यमंत्री बनने का मौका ... Read more

चुनावी हार, विपक्ष के ताने और सत्ता से बाहर होने के बाद भी लौटने का हुनर रखते हैं देवेंद्र फडणवीस

मुंबई: “मेरा पानी उतरा देखकर मेरे किनारे घर मत बसा लेना, मैं समंदर हूं लौटकर वापस जरूर आऊंगा…”  ये बात देवेंद्र फडणवीस ने 2019 में कही थी. चुनावी हार, विपक्ष के ताने और सत्ता से बाहर होने के बाद भी उनका ये आत्मविश्वास अडिग था और सही कहा उन्होंने, क्योंकि वो ना सिर्फ लौटे बल्कि महाराष्ट्र की राजनीति के सबसे मजबूत खिलाड़ी बनकर उभरे. फडणवीस की कहानी केवल राजनीतिक सफलता की नहीं, बल्कि कड़ी मेहनत, दूरदृष्टि, और अटूट विश्वास की है. उनकी यात्रा उस युवक से शुरू होती है, जिसने नगर निगम के एक पार्षद के रूप में राजनीति में ... Read more