Month: October 2024

इजरायल ने जबालिया शरणार्थी शिविर को बनाया निशाना,  हमलों में 33 की मौत

गाजा। उत्तरी गाजा पट्टी पर इजरायली हमलों में सोमवार को कम से कम 33 फिलिस्तीनी मारे गए। सूत्रों ने यह जानकारी दी। स्थानीय सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इजरायली सेना ने जबालिया शरणार्थी शिविर में विस्थापित लोगों को आश्रय देने के लिए बनाये गये एक स्कूल को निशाना बनाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सेना ने कई तोपों के गोले से स्कूल को निशाना बनाने से पहले स्कूल में विस्थापित लोगों को निकासी के लिए इक होने का निर्देश दिया। हमले में महिलाओं और बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए। शिविर में ... Read more

रोम का पार्टनर, सोना, 0-9…Uk के इतिहासकार विलियम डेलरिंपल ने भारत को लेकर किया बड़ा दावा

250 ईसा पूर्व में अशोक ने बौद्ध धर्म अपनाया और उनके शासनकाल में आप देखते हैं कि प्रचारकों को आधुनिक लीबिया तक के क्षेत्र में भेजा जा रहा है. आप बौद्ध धर्म को दक्षिण की ओर फैलते हुए भी देखते हैं. तब अशोक ने अपने पुत्र महिंदा को श्रीलंका भेजा. हमने हाल ही में मध्य श्रीलंका में राज गलाह की पहाड़ी पर महिंदा का मूल स्तूप खोजा है, जिस पर ब्राह्मी लिपि में उनका नाम लिखा है.समय के साथ श्रीलंका बौद्ध गतिविधि का केंद्र बन गया और यहां से बर्मा, थाईलैंड, मलेशिया तक पहुंचा.इतिहासकार प्लिनी (Pliny) ने रोमन इलाकों से ... Read more

मदरसों को बंद करने की कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, छात्रों को सरकारी स्कूलों में नहीं किया जाएगा स्थानांतरित

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने शिक्षा के अधिकार अधिनियम का कथित उल्लंघन करने वाले गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों की मान्यता वापस लेने और छात्रों को सरकारी स्कूलों में स्थानांतरित करने से संबंधित राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) की ओर से जारी पत्र पर अमल करने पर केंद्र और राज्य सरकारों को रोक लगाने का आदेश दिया। पत्र में राज्यों से गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों के छात्रों को सरकारी स्कूलों में स्थानांतरित करने के लिए कहा गया था।  मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जे बी पार्दीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद की याचिका पर यह आदेश ... Read more

राजस्व अधिकारी ग्रेड-द्वितीय और अधिशासी अधिकारी वर्ग फॉर्थ स्वायत्त शासन प्रतियोगी परीक्षा-2022 में पेपर लीक का खुलासा

जयपुर। स्पेशल ऑपरेशन गु्रप (एसओजी) ने राजस्व अधिकारी ग्रेड-द्वितीय और अधिशासी अधिकारी वर्ग फॉर्थ स्वायत्त शासन विभग प्रतियोगी परीक्षा-2022 में पेपर लीक मामले में ब्लूटूथ से नकल करके सरकारी कर्मचारी बने शातिर अभ्यर्थियों समेत 11 को और कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को एसओजी टीम ने रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से इन्हें कोर्ट ने 25 अक्टूबर तक पुलिस रिमाण्ड पर सौंप दिया।  एसओजी के एडीजी वीके सिंह ने बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर ने 14 मई, 2023 को राजस्व अधिकारी ग्रेड-द्वितीय और अधिशासी अधिकारी वर्ग-फॉर्थ (स्वायत्त शासन विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2022 आयोजित ... Read more

मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा मकड़जाल : नशा बढ़ने से बर्बाद हो रहा युवा, करोड़ों रुपयों कीमत की हो रही तस्करी

जयपुर। प्रदेश धीरे-धीरे मादक पदार्थ तस्करों का गढ़ बनता जा रहा है। तस्करों बड़ी संख्या में मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे हैं। ये पूरे मादक पदार्थ राजधानी समेत प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जाकर युवाओं को नशे की लत का शिकार बना रहा है। इससे युवा पीढ़ी नशे की आदी हो रही है। प्रदेश में जिलों और पुलिस मुख्यालय की टीमें लगातार मादक पदार्थ तस्करों पर शिकंजा कस रही हैं।  मादक पदार्थ की सप्लाई के लिए जा रही बड़ी-बड़ी नशे की खेप पकड़ी जा रही हैं। यदि बीते माह सितम्बर 2024 माह की बात की जाए तो 20 करोड़ ... Read more

दिल्ली में स्कूल के बाहर तेज धमाका, एजेंसियां अलर्ट 

नई दिल्ली। रोहिणी इलाके में एक स्कूल के बाहर तेज धमाका हुआ। इससे पूरा इलाका दहल गया है। धमाके की सूचना के बाद पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां अलर्ट हो गई और मौके पर पहुंची। यह जोरदार धमाका रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में स्थित सीआरपीएफ स्कूल के पास बाहर हुआ है। धमाके के बाद लोगों में दहशत का माहौल हो गया। धमाके के कारण पूर इलाके में धुएं का गुबार छा गया। पुलिस ने बताया कि धमाके के कारण स्कूल की दीवार टूट गई है। इसके अलावा एक दुकान और वहां खड़ी कार के शीशे टूट गए है। हादसे ... Read more

इंटर्नशिप करने वालों की समस्या को दूर करेगा शिक्षा विभाग, जारी किए दिशा-निर्देश 

जयपुर। शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश पर के शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में पढ़ाई कर रहे बीएड द्वितीय वर्ष, बीए बीएड और बीएससी बीएससी बीएड के विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के लिए सरकारी स्कूल आवंटित किए जा रहे हैं। इस दौरान जिन विद्यार्थियों को इंटर्नशिप में परेशानी आ रही है, उनको लेकर शिक्षा विभाग ने विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए हैं, जिसके माध्यम से विद्यार्थी अपनी समस्याओं का समाधान करवा सकते हैं। वहीं जिन विद्यार्थियों ने अभी तक इंटर्नशिप के लिए आवेदन नहीं किया है, उन विद्यार्थियों आवेदन प्रक्रिया भी शिक्षा विभाग 20 अक्टूबर तक करवा रहा है। यदि किसी विद्यार्थी ... Read more

दिल्ली के रोहिणी में धमाका, कोई हताहत नहीं, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली के रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में स्थित सीआरपीएफ के स्कूल की दीवार के पास रविवार सुबह धमाका हुआ है. इसेक बाद घटनास्थल पर धुएं के गुब्बार भी नजर आए. धमाके के तुरंत बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची और साथ ही एफएसएल की टीम भी मौके पर मौजूद है. पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है लेकिन अभी तक उन्हें कुछ संदिग्ध नहीं मिला है. राहत की बात ये रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है.  डीसीपी ने कही ये बात डीसीपी रोहिणी अमित गोयल ने बताया कि एक्सपर्ट को बुलाया गया है और ... Read more

'संसाधनों पर पहला हक आदिवासियों का…', राहुल गांधी ने झारखंड में किया चुनावी शंखनाद

रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज झारखंड का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने CM हेमंत सोरेन से भी मुलाकात की. साथ ही उन्होंने संविधान सम्मान सम्मेलन भी भाग लिया. राहुल गांधी ने शनिवार को दावा किया कि बीजेपी संविधान पर हमला कर रही है. उन्होंने बीजेपी पर निर्वाचन आयोग, नौकरशाही और केंद्रीय एजेंसियों जैसी संस्थाओं को नियंत्रित करने का भी आरोप लगाया है. झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले यहां संविधान सम्मान सम्मेलन को संबोधित करते हुए गांधी ने आरोप लगाया कि संविधान पर लगातार हमला हो रहा ... Read more

प्रदेश में ड्रग्स के खिलाफ चले बड़ा अभियान, सरकार को सतर्क रहने की जरूरत : जूली 

जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार का ध्यानाकर्षण दिल्ली और गुजरात में दो हफ्तों में 13 हजार करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद किये जाने की ओर किया है। इससे पहले मध्य प्रदेश में भी करीब दो हजार करोड़ रुपये की ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी गयी थी। तब मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री ने इसकी जड़ें राजस्थान में होना बताया था। जूली ने कहा कि तब भी उन्होंने राज्य सरकार को चेताया था और अब दिल्ली और गुजरात से आ रही सूचना बहुत चिंताजनक हैं।  नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बयान में कहा कि ... Read more