Month: October 2024
विमानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलना चिंता का विषय, सरकार को इस पर करना चाहिए काम : कांग्रेस
नई दिल्ली। कांग्रेस ने विमानों को बम से उड़ाने की आए दिन मिल रही धमकियों पर हैरानी जताते हुए कहा है कि जब लोग त्यौहार पर अपने घर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो इस तरह की धमकियां मिल रही है, जिसको लेकर सरकार को सख्ती से काम करना चाहिए। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक पेज पर ट्वीट कर कहा कि आये दिन देश के विभिन्न हिस्सों में विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है, जिससे यात्रियों में भय का माहौल है। यह चिंता का मामला है और सरकार को इस दिशा में तत्काल ठोस कदम उठाने ... Read more
कहीं आप नार्सिसिस्ट तो नहीं, आत्ममुग्धता से करियर में तरक्की पक्की लेकिन रिश्ते निभाना मुश्किल
मुझे ये सब कुछ आता है, मैं उससे बेहतर हूं…मैं तो कभी हार ही नहीं सकता/सकती…अगर आप भी यही सोचते हैं तो यकीन मानें आप नार्सिसिज्म के शिकार हैं. ‘मैं ही मैं दूसरा कोई नहीं’ सोच शख्स के करियर को ऊंचाइयों पर तो पहुंचा सकती है लेकिन रिश्तों के मामले में उसे पछाड़ सकती है. हिंदी में इसे आत्ममुग्धता कहते हैं. आयुष निदेशालय दिल्ली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसएजी) और इहबास इकाई के प्रभारी डॉक्टर अशोक शर्मा ने इससे जुड़े बड़े दिलचस्प फैक्ट्स शेयर किए हैं. नार्सिसिज्म या आत्ममुग्धता किसी को भी हो सकती है. स्कूल जाता बच्चा, दफ्तर में ... Read more
वाह रे बिहार! स्कूल में बच्चों को ये क्या पढ़ा रहे, अब क्या सिर्फ शराब के उदाहरण ही बचे हैं
बिहार के स्कूल में बच्चों को दारू की शिक्षा. पटना: पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार में आखिर ये हो क्या रहा है. जहां दारू को हाथ लगाना भी मना है, वहां जहरीली शराब पीने से 50 लोगों की मौत हो गई और अब स्कूली छात्रों को शराब के उदाहरण (Bihar School Liquor Example) दिए जाने का मामला सामने आया है. सवाल ये है कि नीतीश कुमार के पूर्ण शराबबंदी वाले राज्य में आखिर कोई टीचर पूरे होशों हवास में इस तरह की बातें कैसे सिखा सकता है. ये मामला मोतिहारी के ढाका प्रखंड का है. जमुआ स्कूल में छात्रों को हिंदी ... Read more
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब बालिकाओं की सुरक्षा के साथ होगी पढ़ाई
जयपुर। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब बेटियों की सुरक्षा के साथ बेहतर पढ़ाई की जाएगी। जिससे की प्रदेश की बेटिया पूरी तरह से सुरक्षित महसूस करते हुए स्कूलों में पढ़ सकेगी। इसके लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी नियमित रूप से तैयारियां करने में लगी हुई है। वहीं छात्राओं के साथ आए दिन होने वाली घटनाओं को ध्यान में रखते हुए विभाग सुरक्षा के साथ पढ़ाई करवाने पर फोकस कर रहा है। मिलेगी पूरी जानकारी अप टू डेट शिक्षा विभाग अपने स्कूलों का पूरा डेटा अप टू डेट रखने के लिए नियमित रूप से प्रयास कर रहा है। राज्य के सभी ... Read more
शिक्षा में निवेश के लिए प्रयास होंगे तेज, जारी किए निर्देश
जयपुर। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् जयपुर के आयुक्त एवं राज्य परियोजना निदेशक अविचल चतुर्वेदी ने वीसी के माध्यम से यूडाइस एवं एपी एएआर आईडी जनरेशन की समीक्षा कर न्यून प्रगति वाले जिलों को तय सीमा में कार्य करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राइजिंग राजस्थान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसके तहत शिक्षा विभाग द्वारा दान-दाताओं एवं प्रवासी राजस्थानियों से शिक्षा में निवेश करवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जिला, ब्लॉक एवं पंचायत स्तर के अधिकारी दान-दाताओं को ज्ञान संकल्प पोर्टल के माध्यम से राइजिंग राजस्थान से जोड़ना सुनिश्चित करें, ताकि दान-दाताओं ... Read more
2 साल बाद सत्येंद्र जैन जेल से रिहा, बोले- केजरीवाल के काम रुकवाने के लिए किया गया था अरेस्ट
नई दिल्ली: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत मिलने के बाद आप नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं. दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, AAP नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह समेत अन्य AAP कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. सत्येन्द्र जैन की तिहाड़ जेल से रिहाई पर दिल्ली की मुख्यमंत्री अतिशी ने कहा कि सत्य की विजय हुई है. तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद दिल्ली के पूर्व मंत्री और AAP नेता सत्येंद्र जैन ने कहा कि नेता तो बहुत हैं. इस देश में पार्टियों की भी कोई कमी नहीं है? लेकिन हमें ... Read more
लापरवाही: सातलखेड़ी तालाब दुर्दशा का शिकार
सातलखेड़ी। कस्बे में गांव सातलखेड़ी स्थित तालाब में गंदगी के कारण पानी सड़ने लगा है। बदबू आने से आसपास रहने वाले ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोड तक के दुकानदार को भी अपनी दुकानों पर बैठना तक दुश्वार हो रहा है। तालाब के समीप रह रहे दुकानदारों ने सरपंच शांतिबाई को 6 वर्ष पहले बताया था कि तालाब के पानी सड़ने से बदबू आने लगी है। सरपंच ने गांव के तालाब का निरीक्षण कर सफाई भी करवाई गई थी। गांव वालों का कहना है कि तालाब करीब सौ साल पुराना है, पर यह तालाब देखरेख के ... Read more
खुले आसमान के नीचे पढ़ने को मजबूर नौनिहाल
राजपुर। एक और तो सरकार लाखों करोड़ों रुपए का बजट जारी कर शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए हर तरीके के प्रयास करने में जुटी हुई है ताकि सहरिया क्षेत्र में शिक्षा का स्तर सुधर सके तो वहीं दूसरी ओर सहरिया अंचल क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ारा के हाल बदहाल बने हुए हैं। कक्षा 1 से 5 वीं तक संचालित विद्यालय में करीब 97 बच्चे अध्ययन कर रहे हैं। विद्यालय में मात्र दो ही कमरे हैं। ऐसे में एक में पोषाहार सामग्री और खाना पकाने का काम किया जाता है तो दूसरे कमरे में एक कक्षा को बिठाया ... Read more
एजुकेशन कंसलटेंसी की आड़ में फर्जी डिग्रियां देने वाले तीन मास्टर माइंड पकड़े, ई-मित्र से 700 मार्कशीट बरामद
जयपुर। जिला जयपुर पूर्व टीम ने ई-मित्र एवं कोचिंग संस्थान की आड़ में बिना पढ़ाई के फर्जीवाड़ा कर देश के नामी विश्वविद्यालयों की डिग्रियां बांटने वाले रैकेट का खुलासा कर तीन मास्टर माइंड को गिरफ्तार किया है। टीम ने इनके कब्जे से करीब बीस विश्वविद्यालयों की सात सौ से ज्यादा डिग्री-मार्क्सशीट समेत अन्य संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए हैं। खुलासा हुआ कि पूरा फर्जीवाड़ा विश्वविद्यालयों और दलालों की मिलीभगत से चल रहा था। ऐसे में यूनिवर्सिटी की भी जांच होगी। डीसीपी ईस्ट तेजस्वनी गौतम ने बताया कि विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों की फर्जी अंकतालिका, प्रमाण पत्र, डिग्री, माइग्रेशन ई-मित्र संचालकों ... Read more
खान यूनिस का कसाई : चम्मच से खुदवाई कब्र, जासूस को भाई के हाथों जिंदा दफनवाया; कितना क्रूर था सिनवार
यरूशलम: इजरायल ने गाजा में एयरस्ट्राइक में हमास के चीफ याह्या सिनवार (Yahya Sinwar Death) को मार गिराया है. सिनवार जुलाई में मारे गए हमास (Hamas) के पॉलिटिकल हेड इस्माइल हानिया (Ismail Haniyeh) के बाद हमास का नया लीडर बना था. वह 7 अक्टूबर 2023 में इजरायल पर हमास के रॉकेट हमलों का मास्टरमाइंड भी था. सिनवार को निर्मम हत्याएं करने के लिए जाना जाता है. उसे ‘खान यूनिस का कसाई’ भी कहा जाता था. आइए जानते हैं याह्या सिनवार को क्यों कहते थे ‘खान यूनिस का कसाई’:- सिनवार का पूरा नाम याह्या इब्राहिम हसन सिनवार है. उसका जन्म गाजा पट्टी ... Read more