Month: October 2024

इजरायल की एयरस्ट्राइक में हमास चीफ याह्मा सिनवार की मौत, IDF ने किया दावा

यरूशलम: इजरायल और फिलिस्तीनी संगठन हमास (Hamas) के बीच बीते एक साल से जंग चल रही है. इजरायल ने गाजा पट्टी (Gaza Strip) में हमास के ठिकानों पर हमले तेज कर दिए हैं. गुरुवार को इजरायल की सेना ने उत्तरी गाजा में हमास के ठिकानों को निशाना बनाते हुए एयरस्ट्राइक की. इस एयर स्ट्राइक में हमास के चीफ याह्या सिनवार (Yahya Sinwar) की मौत हो गई है. इजरायल के विदेश मंत्री काट्ज ने सिनवार की मौत की पुष्टि की है. हालांकि, हमास की तरफ से इस बारे में कोई बयान आया है. नेतन्याहू बोले- बंधकों की रिहाई होने तक लड़ते ... Read more

तकनीकी शिक्षा पर विस्तार से किया मंथन

जयपुर। तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से महर्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर प्रगति दिवस समारोह का आयोजन किया गया। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित इस समारोह में पैनल डिस्कशन और एक्सपर्ट चर्चा का आयोजन भी किया गया, जिसमें तकनीकी और उद्योगों से जुड़े हुए विशेषज्ञ वर्तमान दौर की तकनीकी शिक्षा और उसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से मंथन किया। इस पैनल चर्चा में प्रदेश के साथ ही देश भर से जुड़े हुए तकनीकी एजुकेशन की विशेषज्ञ और टेक्निकल एजुकेशन डिपार्टमेंट के शिक्षकों ने आपस में चर्चा की और विद्यार्थियों को तकनीकी के बारे में जानकारी दी। इस मौके ... Read more

अमेरिकी राष्ट्रपति पद चुनाव : सर्वे में कमला हैरिस या डोनाल्ड ट्रंप कौन आगे

नई दिल्ली: अमेरिका में अगले राष्ट्रपति के लिए चुनावी प्रक्रिया जारी है. डेमोक्रेटिक उम्मीदवार और रिपब्लिकन उम्मीदवार को कांटे की टक्कर बताई जा रही है. अमेरिका में भी पोल सर्वे भी हो रहे हैं. अमेरिका में तीन नए प्रमुख चुनाव सर्वेक्षण हुए हैं. इन चुनाव पूर्व सर्वे में कौन बनेगा अमेरिका का राष्ट्रपति इसके संकेत मिल रहे हैं.  संकेत मिलता है कि उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर मामूली बढ़त बनाए हुई हैं. अमेरिका में आगामी 5 नवंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए जोरों से तैयारी चल रही है. क्या कहता है मैरिस्ट कॉलेज पोलमैरिस्ट कॉलेज के ... Read more

उधार नहीं चुकाने पर दोस्त का बनाया X अकाउंट, फिर फंसाने के लिए नाबालिग ने दी एयरलाइंस में बम की धमकी

मुंबई/नई दिल्ली: पिछले 3 दिन में 14 विमानों को बम की धमकी मिल चुकी है. मंगलवार को 7 फ्लाइट्स में बम होने की धमकी मिली थी. इसमें मुंबई की 4 फ्लाइटें शामिल थीं. बुधवार को 4 एयरलाइंस की फ्लाइट्स में बम होने की धमकी मिली. इस बीच मुंबई पुलिस ने एयरलाइंस को मिली बम की झूठी धमकियों के सिलसिले में एक नाबालिग को हिरासत में लिया है. जांच के तहत आरोपी नाबालिग के पिता से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस के मुताबिक, बम की धमकी भरे मैसेज छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से पोस्ट किए गए थे. इस मामले में ... Read more

लेक्टोज इनटॉलरेंस वालों के लिए है खुशखबरी, अब कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए इस बीज का कर सकते हैं सेवन

Til ke beej ke fayde: ज्यादातर भारतीय घरों में सुबह उठते ही दूध की चाय (Milk Tea), बच्चों को स्कूल भेजने से पहले दूध पिलाना एक आम बात है और हो भी क्यों न, ऐसा माना जाता है, दूध का सेवन करने से कैल्शियम (Calcium) की कमी से होने वाली दिक्कतें कम होती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं क‍ि एक चीज ऐसी भी है, जिसका सेवन आपको दूध से भी ज्यादा कैल्शियम दे सकता हैं. जी हां, हम बात कर रहे हैं. तिल के बीज (Sesame Seeds) की. बता दे इस छोटे से बीज में दूध  की तुलना में ... Read more

राजस्थान में बदला स्कूलों का समय, तापमान कम होने पर लिया फैसला

जयपुर। प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में समय परिवर्तन किया गया है। स्कूल सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लगे रहे हैं। शिविरा पंचांग के अनुसार स्कूलों का शीतकालीन समय एक अक्टूबर से प्रभावी हो जाता है, लेकिन इस बार 1 अक्टूबर को तापमान अधिक रहने पर पंचांग में संशोधन कर ग्रीष्मकालीन की अवधि 15 अक्टूबर तक बढ़ा दी थी। अब तापमान कम होने लग गया है। ऐसे में स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक हो गया है।  शिक्षा विभाग की शिविरा पंचाग के अनुसार 1 अक्टूबर से शीतकालीन समय लागू हो जाता ... Read more

आपके पास 30 दिन का समय है… गाजा को लेकर इजरायल को अमेरिका का अल्टीमेटम

गाजा में हमले के बीच इजरायल को अमेरिका की चेतावनी नई दिल्ली: इजरायल का गाजा पट्टी पर हमला जारी है. इजरायल ने एक साल पहले ही ये साफ कर दिया था कि गाजा पर उसका ये हमला उस वक्त तक जारी रहेगा जब तक वह हमास को खत्म नहीं कर देता. कुछ दिन पहले भी उसने गाजा में एक शरणार्थी शिविर को अपना निशाना बनाया था. इस हमले में कई लोगों की जान गई थी जबकि कई गंभीर रूप से घायल भी हुए थे. गाजा पर इजरायल के लगातार जारी हमलों की वजह से यहां हालात और खराब हो चुके ... Read more

शिक्षा विभाग ने पहले तबादलों के जारी किए आदेश, फिर किए निरस्त

जयपुर। शिक्षा विभाग में शिक्षकों की तबादला सूची जारी हुई, लेकिन महज कुछ घंटे बाद ही सूची निरस्त कर दी गई। यह सब शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा के आपस में खींच तान के चलते हुआ है। प्रदेश में तबादलों पर प्रतिबंध के बावजूद शिक्षा विभाग में व्याख्याता और तृतीय श्रेणी शिक्षकों की ट्रांसफर लिस्ट जारी हुई। सूची के आउट होने के साथ ही जयपुर तक हलचल हुई, जिसके बाद तत्काल ही तबादला सूची को निरस्त कर दिया गया। शिक्षा निदेशालय की इस तबादला सूची में व्याख्याता और तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादला किए गए, ... Read more

CLAT 2025 रजिस्ट्रेशन हो रहा बंद, Law स्टूडेंट के लिए अप्लाई करने का आखिरी मौका 

नई दिल्ली: CLAT 2025 Registration: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) आज, 15 अक्टूबर, 2024 को क्लैट यानी कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2025) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समाप्त कर देगा. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक क्लैट 2025 यूजी, पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, उन्हें आवेदन जमा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाना होगा. क्लैट 2025 परीक्षा के लिए जनरल, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी, एनआरआई, पीआईओ और ओसीएल वर्ग के उम्मीदवारों को 4500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और बीपीएल वर्ग के उम्मीदवारों को 4000 रुपये जमा करना होगा.  Rajasthan CET 12th ... Read more

टीनएजर्स को पीरियड्स के दौरान हेल्दी और आरामदायक महसूस कराने के लिए पेरेंट्स क्या करें? न्यूट्रिशनिष्ट ने बताया…

हाल ही में मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट ऋजुता दिवेकर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने युवा लड़कियों को पीरियड्स के दौरान वयस्कता यानि एडल्टहुड में आसानी से प्रवेश करने में मदद करने के तरीकों के बारे में बात की. ऋजुता का मानना है कि टीनएजर्स के लिए पीरियड्स का अनुभव शारीरिक और मानसिक दोनों ही स्तरों पर जरूरी होता है. ऐसे में माता-पिता, शिक्षकों और समाज के अन्य लोगों की भूमिका बढ़ जाती है कि वे इस प्रक्रिया को सहज बनाने के लिए क्या कर सकते हैं. यह भी पढ़ें: अजवाइन और गुड़ को इस तरीके से करेंगे इस्तेमाल, तो ... Read more