Month: October 2024
माफियाओं पर नियंत्रण होना जरूरी
प्रवर्तन निदेशालय, आतंकवाद निरोधक दल तथा अन्य जांच एजेंसियां कुछ दिनों से मादक पदार्थों को जब्त करने व इन्हें छुपाने, बेचने वालों को पकड़ने के अभियान में व्यस्त हैं। कुछ दिन पूर्व दिल्ली में जब्त मादक पदार्थों के प्रकरण पर 11 अक्टूबर को मुकदमा दर्ज करते हुए दिल्ली, मुंबई, गुरुग्राम तथा अन्य नगरों में छापामारी हुई है। छापे के दौरान ये मादक पदार्थ 2 अक्टूबर को दिल्ली स्थित महिपालपुर क्षेत्र के एक गोदाम में पाए गए। पदार्थ में 560 किलो से अधिक का कोकीन तथा 40 किलो का हाइड्रोपोनिक मारिजुआना शामिल था। इसका अनुमानित मूल्य 7000 करोड़ से अधिक है। ... Read more
एमबीबीएस काउंसलिंग: कॉलेज में ज्वॉइन कर चुके विद्यार्थियों को रिजाइन का अवसर
जयपुर। एमबीबीएस काउंसलिंग में कॉलेज ज्वॉइन कर चुके विद्यार्थियों को पहली बार सीट रिजाइन करने का मौक दिया गया है। इसको लेकर मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की सेंट्रल काउंसलिंग के थर्ड राउंड में सीट एलॉटमेंट वाले कैंडिडेट के लिए राजस्थान स्टेट मेडिकल डेंटल काउंसलिंग बोर्ड ने सूचना जारी की है, जिसके तहत राजस्थान की नीट यूजी काउंसलिंग के सेकंड राउंड में सीट अलॉट में कॉलेज में ज्वॉइन कर चुके कैंडिडेट्स को रिजाइन का अवसर दिया है। इसके लिए उन्हें अपने कॉलेज में जाकर रिजाइन करना होगा और उनके सिक्योरिटी जब्त कर ली जाएगी। ऑल इंडिया 15 फीसदी कोटा एमबीबीएस-बीडीएस काउंसलिंग के ... Read more
GRAP क्या होता है, जानिए इस दौरान किन-किन चीजों पर होती है पाबंदी
नई दिल्ली: पूरे दिल्ली एनसीआर में ठंड की दस्तक के साथ ही प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. पूरे एनसीआर में धूंध की चादर देखी जा रही है. मंगलवार की सुबह दिल्ली की हवा में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया. मंगलवार को एक्यूआई लेवल 217 (Delhi AQI Level) दर्ज किया गया. दशहरे के दिन दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में हुई आतिशबाजी के बाद प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली सरकार ने सोमवार को शहर में सभी तरह के पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया, जो एक जनवरी, ... Read more
देश का एक ऐसा स्कूल जहां के सभी छात्र हैं विदेशी, एक कमरे से हुई थी शुरुआत
ऋषिकेश: साल 2006 में बना सेवरी का प्राइमरी स्कूल अपनी अनूठी विशेषता के लिए जाना जाता है. इस स्कूल में पढ़ाई करने वाले सभी बच्चे भारतीय नहीं बल्कि विदेशी हैं. स्कूल के 24 छात्र नेपाली मूल के हैं, जिनके माता-पिता 2200 मीटर की ऊंचाई पर स्योरी फल पट्टी के सेब के बगीचों में मजदूरी करते हैं. स्कूल में पढ़ने वाले सभी बच्चों का जन्म यहीं हुआ है और इनके परिवार में सभी सेब की खेती से जुड़े हुए हैं. जहां अन्य स्कूलों में बच्चों की घटती संख्या के कारण उन्हें बंद करने की नौबत आई है, वहीं इस स्कूल के ... Read more
मेट्रो में भजन-कीर्तन देख हैरान रह गईं पूजा भट्ट, बोलीं – इसकी इजाजत कैसे मिल सकती है
नई दिल्ली: मुंबई मेट्रो के अंदर नवरात्रि समारोह के हिस्से के रूप में “जय श्री राम” के नारे और गरबा गाने गाते हुए लोगों के एक ग्रुप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आई एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने एक्स पर अपनी असहमति जाहिर की. पूजा भट्ट ने इसे पब्लिक प्लेस का दुरुपयोग कहा और कहा कि इसकी अनुमति नहीं दी जानी चाहिए. उनके इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर एक चर्चा शुरू कर दी. कई लोगों ने उन्हें ट्रोल किया और बताया कि ग्रुप ने मेट्रो कोच को ... Read more
जमीन पर उच्च शिक्षा : कॉलेजों में फर्श पर चल रही कक्षाएं
कोटा। हाड़ौती के नवीन राजकीय महाविद्यालयों में उच्च शिक्षा का स्तर जमीन पर पहुंच गया। सरकारी मशीनरी की लचरता व लापरवाही से 372 विद्यार्थी जमीन पर बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं। कॉलेजों में विद्यार्थियों के बैठने के लिए टेबल कुर्सियां नहीं हैं। कहीं, दरी पट्टियों पर बिठाकर पढ़ाया जा रहा तो कहीं जमीन पर बिछाने के लिए दरी पट्टी तक नहीं है। ऐसी अव्यवस्थाओं के बीच छात्र-छात्राओं को कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। दरअसल, मुख्यमंत्री बजट घोषणा में सत्र 2024-25 में कोटा, बूंदी झालावाड़ में चार नए राजकीय कला महाविद्यालय खोले हैं। जिनमें करीब 447 विद्यार्थी ... Read more
चीन में रहस्यमयी मामला, 19 साल के लड़के को भूलने की बीमारी, दुनिया में इस उम्र का पहला अल्जाइमर मरीज
लड़के की याददाश्त में लगभग 17 साल की उम्र में गिरावट शुरू हुई और कॉग्नेटिव लॉस धीरे-घीरे और खराब होती गई. रोगी के ब्रेन की इमेजिंग में हिप्पोकैम्पस में सिकुड़न दिखाई दी, जो याददाश्त से जुड़ा होता है और उसके सेरेब्रोस्पाइनल फ्लूड में डिमेंशिया के इस सबसे आम रूप के सामान्य मार्करों का संकेत मिला. अल्जाइमर रोग को अक्सर एक वृद्ध व्यक्ति की बीमारी माना जाता है और फिर भी शुरुआती मामलों में, जिसमें 65 साल से कम उम्र के रोगी शामिल हैं सभी डायग्नोस का 10 प्रतिशत तक हिस्सा है. यह भी पढ़ें: इस विटामिन की कमी से भी होने ... Read more
इजरायल और हिजबुल्लाह कौन किस पर पड़ रहा भारी, कहां जा रही लड़ाई
नई दिल्ली: Israel Hezbollah war: पिछले कुछ दिनों से से हिजबुल्लाह लड़ाकों पर इजरायल (Israel Vs Lebanon) के हमले जारी हैं. हिजबुल्लाह के कई कमांडरों की मौत के बाद से लेबनान में इजरायल के ताबड़तोड़ हमलों में सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है. ऐसे में माना जा रहा था कि इजरायल हिजबुल्लाह (Israel Vs Hezbollah) की कमर तोड़ चुका है, लेकिन हकीकत यह नहीं है. इजरायल पर अब हिजबुल्लाह (Hezbollah Strikes back) ने पलटवार किया है. जैसे की माना जा रहा था कि इजरायल को लेबनान कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता है, ऐसा नहीं है. लेबनान की ओर से ... Read more
मनचलों की अब खैर नहीं, लड़कियों-महिलाओं का सुरक्षा कवच बनी पिंक यूनिट
श्रीनगर गढ़वाल. उत्तराखंड के पौड़ी जिले में अब मनचलों की खैर नहीं. स्कूल-कॉलेज और नौकरीपेशा लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए पौड़ी पुलिस की पिंक यूनिट अब सुरक्षा कवच का काम करेगी. इसके लिए स्कूल-कॉलेजों के गेट पर महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी. पिंक यूनिट द्वारा छात्राओं को किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर पुलिस से संपर्क करने के बारे में बताया जा रहा है. अब पूरे जिले में महिलाएं बेखौफ होकर घूम सकती हैं क्योंकि महिला पुलिसकर्मी और अन्य पुलिस जवान उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद रहेंगे. पौड़ी के ... Read more
प्लीज हमें एक डेड बॉडी दे दो.. भले ही लावारिस हो… अल्मोड़ा का अस्पताल क्यों करता फिर रहा ये डिमांड?
अल्मोड़ा : अल्मोड़ा में कई सालों के संघर्षों के बाद मेडिकल कॉलेज खुल तो गया, लेकिन फैकल्टी की कमी से मरीज और स्टूडेंट्स परेशान हैं. हद तो तब हो गई कि स्टूडेट्स को प्रैक्टिकल करने के लिए बॉडी ही नहीं है. ऐसे में कैसे बेहतर डॉक्टर इस मेडिकल कॉलेज से निकलेगें. वे किन परेशानियां में पढ़ाई कर रहे हैं और उनकी क्या-क्या मांगे हैं, अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज से आइये आपको दिखाते हैं इस रिपोर्ट में.. साल 2022 के जनवरी में पहले बैच की पढ़ाई के साथ ही कुमांऊ का पहला मेडिकल कॉलेज शुरु हो गया, लेकिन पिछले 3 सालों में ... Read more