Month: October 2024
गाजा के नुसीरत रिफ्यूजी कैंप पर इजरायल का बड़ा हमला, 20 की मौत
गाजा के नुसीरत रिफ्यूजी कैंप पर इजरायल ने बड़ा हमला किया है, जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई है. आईडीएफ ने सोशल मीडिया पर इस हमले की पुष्टि की है. गाजा पर इजरायली हमले में कुछ बच्चों की मौत भी हुई है. एक स्कूल में बने शरणार्थी शिविर को निशाना बनाया गया. इस हमले में कई लोग घायल हुए हैं. सभी अस्पताल में हैं. अभी एक हफ़्ते पहले ही इज़रायली सेना ने जबालिया पर भी हमला किया था. सेना का दावा है कि उसने हमास को फिर से संगठित होने से रोकने के लिए हमला किया था. बता दें कि ... Read more
मुख्तार अंसारी के बेटे की जमानत याचिका सहित इन महत्वपूर्ण मामलों की आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट दिल्ली/NCR प्रदूषण से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई करेगा. सुनवाई की पिछली तारीख पर शीर्ष अदालत ने प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के हस्तक्षेप की प्रभावशीलता पर सवाल उठाया था और कहा था कि उसके निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर केवल अस्थायी प्रभाव पड़ता है. यूपी मदरसा एजुकेशनल बोर्ड को अवैध ठहराने को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती: पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मदरसा एजुकेशन एक्ट, 2004 को असंवैधानिक घोषित करने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के हालिया फैसले पर रोक लगा दी. किसानों का विरोध: सुप्रीम कोर्ट हरियाणा सरकार की याचिका पर ... Read more
'सरकार चलाने में दिक्कत आए तो मैं मदद के लिए तैयार…': उमर अब्दुल्ला से बोले केजरीवाल
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार को डोडा में थे. यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया. अरविंद केजरीवाल ने कहा, ”दिल्ली हाफ स्टेट है और दिल्ली की तरह जम्मू-कश्मीर भी हाफ स्टेट है. यहां पर चुनी हुई सरकार की शक्ति काफी कम होती है. लेकिन, एलजी की शक्ति बहुत ज्यादा होती है. अगर उमर अब्दुल्ला को सरकार चलाने में परेशानी आती है तो उन्हें घबराने की जरुरत नहीं है. मैं उन्हें सरकार चलाने में मदद करूंगा.” उन्होंने कहा, ”दिल्ली में मैंने सरकार चलाकर दिखाई है. कुछ ही दिनों में उमर अब्दुल्ला यहां के ... Read more
अब डाक विभाग स्कूली बच्चों को देगा 6000 रुपए सालाना छात्रवृत्ति, बस करना होगा यह काम
देहरादून. मोबाइल इंटरनेट के जमाने में आज की पीढ़ी चिट्ठी पत्रों को नहीं जानती है और न ही उन्हें डाक टिकट का ज्ञान है. ऐसे में अब स्कूली बच्चों को परंपरागत सूचना माध्यम से जोड़ने और उसके बारे में जानकारी देने के लिए भारतीय डाक विभाग एक कार्यक्रम चला रहा है. डाक विभाग कक्षा 6 से 9 तक के स्कूली बच्चों के लिए दीन दयाल स्पर्श योजना के तहत डाक टिकट कलेक्शन पर जोर देगा. देहरादून समेत उत्तराखंड के बच्चे इसमें भाग ले सकते हैं. इसमें क्विज प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जाएगी और इसमें जीतने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को ₹500 ... Read more
टीचर के पैंट से फन फैलाकर बाहर निकला लंबा चौड़ा कोबरा, देखकर लोगों की निकल गई चीखें, बोले- ये अंदर घुसा कैसे
Pant Se Cobra Nikalne Ka Video: इंटरनेट पर इन दिनों सांप से जुड़ा एक वीडियो लोगों के रोंगटे खड़े कर रहा है, जिसमें एक शख्स की पैंट से लंबा चौड़ा कोबरा निकलते देखा जा सकता है. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का अजीबोगरीब रिएक्शन देखने को मिल रहा है. बताया जा रहा है कि, वायरल हो रहा रूह कंपा देने वाला यह वीडियो स्नेक स्पेशलिस्ट की देखरेख में रिकॉर्ड किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे स्नेक स्पेश शख्स की पैंट से कोबरा को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं. ... Read more
बिहार में अलग-अलग गोलीबारी की घटनाओं में 1 व्यक्ति की मौत, 2 कांस्टेबल घायल
पटना: बिहार के रोहतास और जहानाबाद जिलों में गोलीबारी की अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. मृतक की पहचान ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल के सदस्य हरेलाल राय के रूप में हुई है. राय की शुक्रवार देर रात अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. यह घटना उस समय घटी जब वह रोहतास के चांदी गांव में अपने परिवार के साथ खेत पर थे. राय को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार भारी पुलिस बल के ... Read more
21 हजार के निवेश से शुरू हुआ था टाटा समूह, देश के साथ खुद को भी यूं बढ़ाया आगे
नई दिल्ली: टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टीसीएस, टाटा नमक, टाटा चाय, एयर इंडिया,जैगुआर, लैंड रोवर, टाइटन, फास्ट्रैक, तनिष्क, स्टारबक्स, वोल्टास, जारा, वेस्टसाइड, कल्टफिट, टाटा एआईजी, टाटा प्ले, टाटा वनएमजी और टाटा कैपिटल…पढ़ते-पढ़ते शायद जब आप थक जाएंगे तब जाकर ये लिस्ट खत्म होगी. संभव है फिर भी कुछ नाम छूट जाएं, क्योंकि हम बात कर रहे हैं टाटा ग्रुप की. उस टाटा ग्रुप की जिसके चेयरमैन रहे रतन टाटा अब हमारे बीच नहीं हैं. पूरा देश गमगीन है. क्यों रतन टाटा के जाने पर देश का हर खास और आम गमगीन है? कैसे टाटा का नाम विश्वास शब्द का पर्यायवाची ... Read more
संघ कार्यकर्ताओं का हुआ पथ संचलन, भैयाजी जोशी ने किया संबोधित
जयपुर। विजयादशमी पर आरएसएस के सांगानेर महानगर के हजारों स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में पराक्रम प्रदर्शन करेंगे। 11 से 14 अक्टूबर तक 6 नगरों के 6 स्थानों पर यह कार्यक्रम होगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जयपुर महानगर के गोपाल नगर में विजयदशमी उत्सव और पथ संचलन का आयोजन किया गया। इसमें संघ के पूर्व सरकार्यवाहक सुरेश भय्याजी जोशी भी मौजूद रहें और अपनी बात रखी। पथ संचलन सामुदायिक केंद्र भवन त्रिवेणी नगर से हुआ। शुक्रवार के बाद तेजस-2024 कार्यक्रम 12 अक्टूबर प्रातः 8.30 बजे योगेंद्र नगर पार्क, अभ्युदय 2024 का 12 अक्टूबर प्रातः 9 बजे जानकी देवी स्कूल प्रताप नगर में, स्वराज-2024 ... Read more
6 माह की परीक्षा 2 माह में, सिलेबस पूरा होना तो दूर, पास होना ही चुनौती
कोटा। हाड़ौती में खुले 4 नए कॉलेजों के विद्यार्थियों का भविष्य अधरझूल में है। दिसम्बर में बीए फर्स्ट ईयर के प्रथम सेमेस्टर एग्जाम होने हैं लेकिन अभी तक कई कॉलेजों में कक्षाएं ही प्रारंभ नहीं हुई है। ऐसे में आगामी 2 माह में सिलेबस पूरा होना तो दूर विद्यार्थियों का पास होना ही चुनौतिपूर्ण है। दरअसल, मुख्यमंत्री बजट घोषणा में सत्र 2024-25 में सरकार ने कोटा, बूंदी व झालावाड़ में कुल 4 नए राजकीय कला महाविद्यालय खोले हैं। इनमें प्रवेश प्रक्रिया ही 30 सितम्बर तक जारी रही है। वहीं, कागजों में एक अक्टूबर से कक्षाएं प्रारंभ कर दी गई लेकिन ... Read more
बनाइए कन्याओं को शक्ति रूपा
देश भर में नवरात्र चल रहे हैं। अष्टमी व नवमी पर कन्या पूजन की समृद्ध परंपरा है। देवी मां के भक्त इन कन्याओं के चरण धोते हैं, इन्हें भोजन कराते हैं, नए वस्त्र एवं उपहार आदि भेंट करपुण्य कमाते हैं। हर साल वर्ष में दो बार यह परंपरा निभाई जाती है, लेकिन कुछ प्रश्न हर बार पीछे छूट जाते हैं। यदि कन्याओं का सम्मान है तो फिर क्या वजह है कि उन्हें समाज में उनका उचित स्थान आज तक नहीं मिल पाया है और उनके शोषण के प्रकरण प्रकाश में आते रहते हैं। अच्छी परंपराओं को निभाया जाना अच्छी बात ... Read more