Month: November 2024
नोएडा, गाजियाबाद के स्कूलों को ऑनलाइन क्लास लेने का आदेश, गुरुग्राम-फरीदाबाद में भी स्कूल बंद
Noida Ghaziabad Schools Closed: दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के भी सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश आ गया है. Noida Ghaziabad Schools Closed: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) जिला प्रशासन ने सोमवार रात को सभी विद्यालयों में 12वीं कक्षा तक की प्रत्यक्ष कक्षाएं स्थगित करने का आदेश दिया और कहा कि क्षेत्र में खराब वायु गुणवत्ता के कारण पढ़ाई ऑनलाइन जारी रहेगी. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ‘चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना’ (जीआरएपी) का चौथा चरण लागू होने के बाद यह निर्णय आया है. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो जिले ... Read more
Delhi Pollution Update: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से खतरनाक हुई हवा की क्वालिटी, धुंध की वजह से 100 फ्लाइट के उड़ान में देरी
दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र और दिल्ली सरकार को कड़ी फटकार लगाई. अदालत ने दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) राज्यों को ग्रैप-4 के तहत प्रतिबंध लागू करने के लिए तुरंत टीम गठित करने का निर्देश दिया. कोर्ट ने कहा कि AQI 450 से नीचे होने पर भी ये प्रतिबंध लागू रहेंगे. कोर्ट की परमिशन के बगैर पाबंदियां हटाई नहीं जा सकती. कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने 18 नवंबर से दिल्ली-NCR में संशोधित ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के चौथे फेज को लागू कर दिया है. इसके साथ ही अदालत ने 12वीं ... Read more
खेल के मैदान में अल्मोड़ा के अधिकारी और कर्मचारी, जमकर लगा रहे चौके-छक्के
अल्मोड़ा. उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेलते हुए नजर आ रहे हैं. अल्मोड़ा स्टेडियम में खेले जा रहे हैं इस टूर्नामेंट में पुलिस विभाग, एजुकेशन, सीएमओ ऑफिस, ग्रामीण बैंक, मेडिकल, जिला पंचायत और वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं. क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता टीम को 15,000 रुपये और ट्रॉफी और उप-विजेता टीम को 7,000 रुपये के साथ ट्रॉफी प्रदान की जाएगी. खिलाड़ी धर्मेंद्र सिंह रावत ने लोकल 18 से बातचीत में कहा कि वह जिला पंचायत अल्मोड़ा में कार्यरत हैं. उन्हें बेहद खुशी है कि विभागों के तमाम अधिकारी और ... Read more
प्रदूषण से गैस चेंबर बनी दिल्ली, AQI हुआ 500, जानिए- कितने मुश्किल भरे रहेंगे अगले 5 दिन
नई दिल्ली: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बेहद गंभीर हो गया है. दिल्ली-NCR में हवा की क्वालिटी यानी AQI ने खतरनाक रूप अख्तियार कर लिया. रविवार से चल रही तेज ठंडी हवा के बावजूद AQI 500 पहुंच गया है. सोमवार शाम तक करीब-करीब पूरी दिल्ली गैस चेंबर में तब्दील हो गई है. ज्यादातर इलाकों का AQI 500 या 500 के करीब हो गया है. सबसे ज्यादा AQI मुंडका इलाके में दर्ज हुआ. कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने 18 नवंबर से दिल्ली-NCR में संशोधित ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के चौथे फेज को लागू कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ... Read more
जिरीबाम में हुए हमले से मणिपुर में फिर कैसे भड़की हिंसा, यहां जानिए
जिरीबाम/नई दिल्ली: मणिपुर में मई 2023 के बाद से शुरू हुई हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. मैतेई-कुकी जातीय हिंसा के सबसे खराब दौर की शुरुआत 7 नवंबर को जिरीबाम जिले से शुरू हुई, ये इलाका राजधानी इंफाल से 220 किलोमीटर दूर असम के साथ अंतरराज्यीय सीमा पर है. फिर शुरू हुई हिंसा में दो सप्ताह से भी कम समय में कम से कम 19 लोगों की मौत हो हो चुकी है. जिनमें 10 कुकी पुरुष शामिल हैं, जिन्हें पुलिस ने उग्रवादी करार दिया है. कुकी जनजातियों का दावा है कि 10 पुरुष गांव के वॉलिंटियर्स ... Read more
दिल्ली में गंभीर स्तर पर प्रदूषण, 9वीं तक के छात्रों की ऑनलाइन चलेंगी क्लासें
नई दिल्ली। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार गंभीर होता जा रहा है। को दिल्ली का एक्यूआई 450 के पार दर्ज किया गया, जो बेहद गंभीर श्रेणी में आता है। इसके बाद कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में ग्रैप-4 (ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान) की पाबंदियां लगा दी गई हैं। ये पाबंदियां सोमवार सुबह 8 बजे से लागू होंगी। एनसीआर और दिल्ली में क्लास 6 से 9 और 11वीं की क्लासेस बंद कर के ऑनलाइन क्लासेस शुरू करने का फैसला किया गया है। 10वीं और 12वीं के बच्चे स्कूल जाएंगे। फिलहाल 5वीं तक क्लासेस ऑनलाइन मोड ... Read more
राइजिंग राजस्थान समिट : निवेश के लिए बंगाल जाएंगे मदन दिलावर
जयपुर। राइजिंग राजस्थान सम्मिट की सफलता के लिए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के नेतृत्व में शिक्षा विभाग प्रभावी कार्य योजना बनाकर कार्य कर रहा है। दिलावर राइजिंग राजस्थान के अंतर्गत शिक्षा विभाग में व्यावसायिक कंपनियों की ओर से सीएसआर के तहत निवेश को लेकर लगातार संपर्क और प्रत्यक्ष बैठकें कर भामाशाहों को प्रेरित कर रहे हैं। दिलावर के नेतृत्व में गत माह शिक्षा विभाग के अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुंबई शहर का दौरा किया और अप्रवासी राजस्थानियों और उद्योगपतियों के समूहों के साथ अलग अलग बैठकें कर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में निवेश की संभावनाओं और अवसरों की जानकारी ... Read more
धधक रहा मणिपुर… सेना का फ्लैग मार्च, अमित शाह आज करेंगे बैठक, पढ़ें 10 बड़े अपडेट
इंफाल: मणिपुर एक बार फिर सुलग रहा है… कई राजनीतिक दलों के कार्यालयों में आगजनी हुई है. मणिपुर के मुद्दे पर अमित शाह आज शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. शनिवार को जिरीबाम में छह शव बरामद होने की खबर फैलने के बाद, कई जिलों, खासकर इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम जिलों में भीड़ ने मंत्रियों, विधायकों और राजनीतिक नेताओं के करीब दो दर्जन घरों पर हमला किया और तोड़फोड़ की. इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र में अपनी चुनावी रैलियां रद्द करके लौटे और मणिपुर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और उन्हें शांति सुनिश्चित करने के ... Read more
GRAP-4 : बढ़ते प्रदूषण के बीच दिल्ली में पाबंदियों का चौथा राउंड शुरू, जानिए अब क्या-क्या हुआ बंद
प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए दिल्ली एनसीआर में आपातकालीन उपाय अपनाए जाएंगे. बढ़ते प्रदूषण के चलते लागू किया जा रहा जीआरएपी-4 चरण AQI 450 के पार जाने पर लागू होता है. सीएक्यूएम उइप समिति ने दिल्ली एनसीआर में स्कूलों को बंद करने की सलाह दी है. उप समिति ने कहा है कि दफ्तरों में 50 फीसदी लोग ही काम करें. बाकी लोगों से वर्क फ्राम होम कराने की सलाह दी गई है. आवश्यक वस्तुएं ले जाने वाले के वाहनों, सीएनजी, इलेक्ट्रिक ट्रकों को छोड़कर दिल्ली में अन्य भारी वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी. राजमार्ग, सड़क, फ्लाईओवर, ओवरब्रिज, बिजली ट्रांसमिशन, ... Read more
दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद कहां-कहां के स्कूल बंद?
Air Pollution School Closed: वायु प्रदूषण के चलते दिल्ली और हरियाणा के स्कूल बंद कर दिए गए हैं. दिल्ली सरकार ने रविवार को कक्षा 10 और 12 के छात्रों को छोड़कर सभी छात्रों के लिए शारीरिक कक्षाएं निलंबित करने की घोषणा की. यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार पांचवें दिन चिंताजनक बना हुआ है. यह घोषणा वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) द्वारा चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (जीआरएपी) के चौथे चरण के तहत दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लिए कड़े प्रदूषण नियंत्रण उपायों को लागू करने के कुछ घंटों बाद आई. GRAP का ... Read more