Month: November 2024

दिल्ली में सोमवार से 10वीं-12वीं छोड़कर बाकी सभी स्कूल बंद, CM आतिशी ने की घोषणा

नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में सोमवार को सुबह आठ बजे से चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (GRAP) के तहत चौथे चरण के प्रतिबंध लागू हो जाएंगे. वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) की उप समिति ने संशोधित जीआरएपी के चरण-IV को पूरे एनसीआर में लागू करने का फैसला किया है. इसके साथ दिल्ली की स्कूलों में 10वीं और 12वीं कक्षाओं के अलावा अन्य कक्षाएं ऑनलाइन होंगी. दिल्ली की मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है. दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने जीआरएपी-4 लागू होने पर दिल्ली की स्कूलों को ऑनलाइन करने का फैसला लिया है.  उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- ... Read more

ब्रिटिश पार्लियामेंट में सम्मानित होंगे उत्तराखंड के असली हीरो, जानें पूरी खबर

देहरादून. उत्तराखंड की संस्था ‘उत्तराखंड ग्लोबल फोरम’ राज्य के उन लोगों को सम्मानित करने वाली है, जिन्होंने संस्कृति, समाज, प्रकृति आदि के लिए अपना योगदान दिया हो. इसकी खास बात यह होगी कि यह सम्मान ब्रिटेन पार्लियामेंट में उन्हें दिया जाएगा. फोरम ने पिछली बार गढ़रत्न और उत्तराखंड के लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी को ब्रिटेन की संसद में सम्मानित किया था. फोरम के डायरेक्टर और फाउंडर मेंबर संदीप बिष्ट ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए कहा कि यह फोरम उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाले ऐसे प्रोफेशनल्स का ग्रुप है, जो अलग-अलग सेक्टर से आते हैं. उदाहरण के लिए इसमें ... Read more

बीजेपी के पूर्व MLA अनिल झा हुए आप में शामिल, बोले- केजरीवाल ने पूर्वांचल के लोगों के लिए कई काम किए

केजरीवाल की मौजूदगी में अनिल झा ने थामा आप का दामन बीजेपी के पूर्व MLA अनिल झा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं. अनिल झा के आप में शामिल होने पर केजरीवाल ने कहा कि मैं उनका तहेदिल से स्वागत करता हूं. इनके आने से मैं समझता हूं कि पूरे दिल्ली में आम आदमी पार्टी और मजबूत होगी. आप का दामन थामने पर अनिल झा ने कहा कि मेरा सौभाग्य है और मैं अरविंद केजरीवाल को नमन करता हूं. पूर्वांचल के लोगों के लिए, पिछड़े और दलितों के लिए उन्होंने दिल्ली में जो सामाजिक न्याय का ताना-बाना बुना, ... Read more

पीएम10 के संपर्क में आए तो दोगुना बढ़ सकता है आई इंफेक्शन का खतरा, स्टडी

Eye Infections: ओकुलर सरफेस डिजीज आंख की सतह पर होने वाला एक रोग है, जो कॉर्निया, कंजंक्टिवा और पलकों सहित आंख की सतह को प्रभावित करता है. अमेरिका में हुए एक अध्ययन के अनुसार, पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) 10 के बढ़ते जोखिम वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आंखों में संक्रमण होने का खतरा दोगुना हो सकता है. यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो एंशुट्ज मेडिकल कैंपस के शोधकर्ताओं ने दिखाया कि वायु प्रदूषण से उत्पन्न एंबिएंट पार्टिकल्स (छोटे कण) से आंख संबंधी समस्याओं से पीड़ित रोगियों की चिकित्सीय विजिट दोगुनी से भी अधिक हो गई. यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो स्कूल ऑफ मेडिसिन में ... Read more

झांसी अग्निकांड : केंद्र के मॉक ड्रिल के थे आदेश, फिर क्यों नहीं हटे एक्सपायरी सिलेंडर?

(फाइल फोटो) झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में शुक्रवार रात को महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में आग लगने की वजह से 10 नवजात बच्चों की मौत हो गई. वहीं कई शिशु घायल भी हो गए, जिनका इलाज किया जा रहा है. घटना के बाद से ही अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लग रहा है. सवाल उठ रहे हैं कि जब केंद्र द्वारा मॉक ड्रिल के आदेश दिए गए थे तो भी एक्सपायरी वाले सिलेंडर क्यों नहीं हटे हैं. जानकारी के मुताबिक झांसी मेडिकल कॉलेज के नियो नेटल इंटेंसिव केयर यूनिट की क्षमता 18 बच्चों ... Read more

कनिष्ठ अनुदेशक भर्ती परीक्षा में छात्रों की कम रही उपस्थिति 

जयपुर। कनिष्ठ अनुदेशक सीधी भर्ती परीक्षा-2024 का आयोजन सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच हुई। प्रथम पारी 10 से दोपहर 12 बजे एवं द्वितीय पारी दोपहर तीन से शाम 5 बजे तक हुई। सुबह की शिफ्ट में 60% और दोपहर की शिफ्ट में 40% से भी कम उपस्थिति रही।  राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने कहा कि कम उपस्थिति बहुत गंभीर विषय है। बात सिर्फ सरकारी कोष पर बढ़ते भार की ही नहीं है, जो सरकारी टीचर्स हमने स्कूल्स से निकाल कर परीक्षा कंडक्ट में लगाए हैं ,उनकी हो रही है, ये सीधा नुकसान छात्रों का हो रहा है।

देहरादून में GIC के प्रिंसिपल पर पद से हटने का दबाव, बोले- जान का खतरा

देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के चकराता ब्लॉक में जीआईसी के एक प्रभारी प्रधानाचार्य ने अपने ही स्कूल प्रबंधन समिति पर उनके पद से हटने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है. मिली जानकारी के मुताबिक, चकराता ब्लॉक स्थित अटाल राजकीय इंटर कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य ने अपने विद्यालय के प्रबंधन समिति और कुछ स्थानीय लोगों पर उनको पद से हटने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि प्रबंधन समिति और कुछ लोगों द्वारा उनके विभागीय काम करने के दौरान भी उन पर अनुपस्थित होने की बात की जाती है. वह विभागीय काम के ... Read more

प्रदेश में कांग्रेस करेगी सरकार के खिलाफ हल्लाबोल, पानी-बिजली सहित उठाएगी अन्य मुद्दे 

जयपुर। राज्य सरकार के एक साल होने के उपलक्ष्य में कांग्रेस ने भी प्रदेश में सरकार के खिलाफ हल्लाबोल करने की तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस प्रदेश की कानून व्यवस्था सहित पानी, बिजली और पुरानी सरकार की योजनाओं को बंद करने के मुद्दों पर प्रदेश में भजनलाल सरकार की घेराबंदी करेगी। प्रदेश कांग्रेस ने सरकार के एक साल उत्सव के दौरान आक्रामक रुख अपनाने की रणनीति बनाई है।  पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा जल्द ही इस संबंध में सभी जिला कांग्रेस कमेटियों और अग्रिम संगठनों को सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन के निर्देश देंगे। सरकार के समारोह के जवाब में ... Read more

पहली ही फिल्म हिट हुई तो खराब हो गया था इस एक्टर का दिमाग, आज 12 साल बाद खुद बताई अपनी असलियत

नई दिल्ली: आयुष्मान खुराना ने विक्की डोनर से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर पूरे देश को अपना फैन बना दिया. 2012 में रिलीज हुई यह फिल्म क्रिटिक्स की नजर में और बिजनेस के तौर पर सफल रही. यहां तक कि इसने राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीते. तब से आयुष्मान ने कई फिल्मों में काम किया है इनमें एक्शन हीरो, अंधाधुन, बाला और बहुत सी शामिल हैं. अपने YouTube चैनल पर ओनली सेइंग पॉडकास्ट के साथ एक इंटरव्यू में एक्टर ने कम उम्र में पॉपुलैरिटी पाने और यह कैसे उनके दिमाग में चढ़ गया इस बारे में खुलकर बात की. इंटरव्यू ... Read more

'अभी से ज्यादा सुविधाएं…' दिल्ली पर बीजेपी की फुल तैयारी, जानिए घोषणापत्र को लेकर क्या प्लानिंग 

Delhi Assembly Elections: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को दक्षिण दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी (Ramvir Singh Bidhuri) की अध्यक्षता में 12-सदस्यीय घोषणा-पत्र समिति की घोषणा की. यह समिति अगले साल फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली के लिए अपने चुनावी वादों और दृष्टिकोण को बताएगी. दिल्ली भाजपा की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि समिति में तीन पूर्व केंद्रीय मंत्रियों- हर्षवर्धन, मीनाक्षी लेखी और विजय गोयल के अलावा अरविंदर सिंह लवली, प्रवेश वर्मा, सतीश उपाध्याय तथा विधायक अजय महावर सहित पार्टी के अन्य अनुभवी नेता शामिल हैं. घोषणा-पत्र में होगा ... Read more