Tag: delhi elections
वैश्विक ‘मोदी मॉडल’ के लिए क्या दिल्ली लॉन्च पैड बन पाएगी?
27 सालों के वनवास के बाद दिल्ली की गद्दी पर भाजपा के मुख्यमंत्री का राजतिलक हो चुका है. नरेन्द्र मोदी पिछले 23 सालों से सत्ता में हैं, पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में, फिर अब देश के प्रधानमंत्री के पद पर हैं. मोदी राज में यह भाजपा के लिए यह स्वर्णिम काल तो है ही, लेकिन इसने प्रधानमंत्री मोदी के सामने एक बड़ी चुनौती भी खड़ी कर दी है. देश की राजधानी होने के नाते दिल्ली में न सिर्फ दुनिया के हर देश के राजनयिक रहते हैं, बल्कि यहां भारत के शासन तंत्र की धुरी केन्द्र सरकार, संसद, राष्ट्रपति ... Read more
दिल्ली विधानसभा चुनाव में 60% से अधिक मतदान, एग्जिट पोल में भाजपा को आप पर बढ़त
नई दिल्ली: दिल्ली में बुधवार को विधानसभा चुनाव में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ। मतदान के दौरान हालांकि आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक दूसरे पर पर पैसे बांटने और फर्जी मतदान सहित गड़बड़ी के आरोप लगाए.इस चुनाव में 2020 के विधानसभा चुनाव के आसपास ही मतदान हुआ है। पिछली बार 62.59 प्रतिशत मतदान हुआ था। पिछले चुनाव में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने 70 में से 62 सीट जीती थीं, जबकि भाजपा को आठ और कांग्रेस को शून्य सीट मिली थी. विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान केन्द्रों के बाहर सुबह से ... Read more
महाकुंभ में डुबकी के बाद CM योगी का केजरीवाल को चैलेंज- जरा यमुना में मंत्रियों के साथ स्नान करके दिखाएं
दिल्ली में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वह प्रयागराज से दिल्ली पहुंचे हैं. उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश की धरती पर महाकुंभ का आयोजन हो रहा है, जिसमें 13 जनवरी से 23 जनवरी तक करीब 10 करोड़ लोगों ने स्नान किया है. मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि प्रयागराज में अब अच्छी सड़कें हैं और बिजली की व्यवस्था हो गई है. कल मेरे सभी 55 मंत्रियों के साथ हम प्रयागराज के संगम में एक साथ डुबकी लगाए थे और पुण्य के भागीदार बने हैं. हम सब सौभाग्यशाली हैं ... Read more
आरएसएस है भाजपा और आप की मां, दोनों दल करते हैं हिंदुत्व का पालन : औवैसी
हैदराबाद: एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को आरोप लगाया कि भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) वैचारिक रूप से एक हैं और आरएसएस दोनों दलों की मां है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आप में कोई अंतर नहीं है और वे दोनों हिंदुत्व का पालन करते हैं. यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा और आप द्वारा दिल्ली चुनाव को लेकर हिंदुत्व की राजनीति की जा रही है, ओवैसी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मां (आरएसएस) ने उन्हें (भाजपा और आप) बनाया. आरएसएस ने जनसंघ बनाया और बाद में 1980 में भाजपा का गठन हुआ. दूसरे ... Read more
'अभी से ज्यादा सुविधाएं…' दिल्ली पर बीजेपी की फुल तैयारी, जानिए घोषणापत्र को लेकर क्या प्लानिंग
Delhi Assembly Elections: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को दक्षिण दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी (Ramvir Singh Bidhuri) की अध्यक्षता में 12-सदस्यीय घोषणा-पत्र समिति की घोषणा की. यह समिति अगले साल फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली के लिए अपने चुनावी वादों और दृष्टिकोण को बताएगी. दिल्ली भाजपा की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि समिति में तीन पूर्व केंद्रीय मंत्रियों- हर्षवर्धन, मीनाक्षी लेखी और विजय गोयल के अलावा अरविंदर सिंह लवली, प्रवेश वर्मा, सतीश उपाध्याय तथा विधायक अजय महावर सहित पार्टी के अन्य अनुभवी नेता शामिल हैं. घोषणा-पत्र में होगा ... Read more