Month: November 2024

एजुकेशन प्री-समिट की तैयारियां पूरी, अधिकारियों ने देखी व्यवस्थाएं

जयपुर। प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र को सही करने के लिए राइजिंग राजस्थान: प्री एजुकेशन समिट-2024 एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी। इसमें विभिन्न योजनाओं और नीतियों को प्रस्तुत किया जाएगा। इनमें विशेष रूप से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा को सुलभ और सशक्त बनाने पर जोर दिया जाएगा, ताकि इन क्षेत्रों के बच्चों को भी बेहतरीन शिक्षा मिल सकेगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को प्री-समिट की सभी तैयारियां को लेकर चर्चा की और अंतिम रूप दिया गया। स्कूल शिक्षा, भाषा एवं पुस्तकालय, पंचायती राज (प्रारंभिक शिक्षा) विभाग के शासन सचिव कृष्ण कुणाल, खेल एवं युवा मामले विभाग के ... Read more

6 साल पहले फ्लॉप मूवी देकर फिल्मों से गायब हुई ये सुपरस्टार, फिर भी 306 करोड़ का नेटवर्थ रखती है ये दो चोटी वाली बच्ची

6 साल में नहीं की एक भी फिल्म, जो थी सुपर फ्लॉप, पहचाना इनका नाम नई दिल्ली: बॉलीवुड में एक एक्ट्रेस हैं जिन्होंने लंबे समय से किसी फिल्म में काम नहीं किया है फिर भी उनकी नेट वर्थ हर साल बढ़ती जा रही है.ये एक्ट्रेस इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ पर ज्यादा ध्यान दे रही है और इंडस्ट्री से दूरी बनाई हुई है. हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं उनकी बचपन की तस्वीर वायरल हो रही है. भाई के साथ स्कूल की ड्रेस में खड़ी ये लड़की बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं. कौन है ये ... Read more

गीतों से भावुक करने वाली शारदा सिन्हा इस बार रुला गईं… जानिए बिहार की लड़की कैसे बनीं स्वर कोकिला

Sharda Sinha Passes Away: शारदा सिन्हा ने ऐसे ऐसे गीत गाएं हैं कि उन्हें दुनिया भूल नहीं पाएगी. Sharda Sinha Death: लता मंगेशकर के बाद अगर भारत में किसी को स्वर कोकिला कहा गया तो वो थीं शारदा सिन्हा. जी हां, शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) अब नहीं रहीं. छठी मईया के गीत उनके बगैर पूरे नहीं होते थे और छठी माता का आशीर्वाद देखिए छठ महापर्व के दौरान ही वो इस जहान से प्रस्थान कर गईं. शारदा सिन्हा का मंगलवार को निधन हो गया. दिल्ली के एम्स में उन्होंने 72 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. शारदा सिन्हा की ... Read more

जिंदगी की जंग हार गईं लोक गायिका शारदा सिन्हा, 72 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

नई दिल्ली: जानी-मानी लोक गायिका शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) का मंगलवार को निधन हो गया. दिल्ली के एम्स में उन्होंने 72 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. शारदा सिन्हा की तबीयत सोमवार को अचानक बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. उन्हें बिहार की ‘स्वर कोकिला’ भी कहा जाता था. शारदा सिन्हा ने तमाम छठ गीतों (Chhat Geet) को अपनी आवाज दी थी. छठ पर्व के दौरान उनके इस दुनिया से अलविदा लेने से देश में शोक की लहर है. शारदा सिन्हा का बुधवार को पटना में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा. ... Read more

UP-PCS प्री का एग्जाम 7-8 दिसंबर को, 22-23 दिसंबर को होगी RO-ARO की परीक्षा, यहां पढ़िए सारी डिटेल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने लंबे समय से RO-ARO प्री और UP-PCS प्री एग्जाम का नोटिफिकेशन मंगलवार को जारी किया है. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के मुताबिक UP-PCS प्री का एग्जाम 7 और 8 दिसंबर को 2 शिफ्ट में होगा. जबकि RO-ARO की परीक्षा 22 और 23 दिसंबर को तीन शिफ्टों में होगी. नोटिफिकेशन के मुताबिक, UP-PCS प्री का एग्जाम 41 जिलों में होगी. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से कहा गया है कि पर्याप्त संख्या में मानक के अनुरूप परीक्षा केंद्र न मिलने के कारण दो दिन में परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है. RO-ARO ... Read more

यूपी के मदरसों के लिए क्‍यों है खुशी का मौका, जरा सुप्रीम कोर्ट के फैसले को समझिए

इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने पलटा नई दिल्‍ली: उत्तर प्रदेश में मदरसे दीनी तालीम के साथ चलते रहेंगे. मंगलवार को उत्तर प्रदेश के 16 हजार मदरसों के लिए सुप्रीम कोर्ट का फैसला बड़ी राहत लेकर आया. सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस फैसले को पलट दिया, जिसमें उसने यूपी मदरसा शिक्षा ऐक्ट 2004 को असंवैधानिक बताया था. उत्तर प्रदेश में 16 हजार मदरसे हैं, जिनमें 17 लाख छात्र पढ़ाई करते हैं. सुप्रीम कोर्ट ने 2004 के उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम की वैधता बरकरार रखी और कहा कि यह एक्‍ट धर्मनिरपक्षेता के सिद्धांत ... Read more

ग्राउंड रिपोर्ट : पब्लिक ट्रांसपोर्ट की कमी पहाड़ों पर लेगी और कितनी जानें?

रामनगर/अल्‍मोड़ा (गोविन्द पाटनी/किशन जोशी) : पहाड़ों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की कमी का खामियाजा लोग अपनी जान गंवाकर दे रहे हैं. त्यौहारों के पहले घर लौटना और फिर रोजगार में बच्चों की पढ़ाई के लिए मैदान लौटने के लिए वाहनों की कमी जान की दुश्मन बनी है. अल्‍मोड़ा जिले में हुई बड़ी बस दुर्घटना, जिसमें 36 यात्रियों की मौत होना, इसका बड़ा सबूत है. सल्ट के मरचूला में हादसे की शिकार इस 42 सीटर बस में 63 लोगों का सवार होना कई सवाल खड़े करता है. पढ़ें इस पर उत्तराखंड से एक खास रिपोर्ट… पहले आपको बता दें कि बीते सोमवार ... Read more

पैदल स्कूल जा रहे प्रिंसिपल की कनपटी में मारी गोली, सामने आया खौफनाक VIDEO

मृतक शबाबुल साई विद्या मंदिर स्कूल में प्रिंसिपल था. मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दिनदहाड़े एक स्कूल प्रिंसिपल की हत्या कर दी गई. जिस समय शबाबुल हसन स्कूल जा रहे थे, उस समय बाइक सवार बदमाशों ने उनपर फायरिंग कर दी. ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है. शबाबुल हसन हर रोज की तरह अपने घर से पैदल ही स्कूल के लिए निकले थे. घर से थोड़ी दूर जाते ही उनपर हमला किया गया. पीछे से दो बाइक सवार बदमाश आए और उन्होंने बिना देरी किए उनपर गोली चला दी. हमलावरों ने उनकी कनपटी पर सीधा गोली मारी. जिसके कारण ... Read more

Public opinion: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर जुटे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ मोर्चा

देहरादून: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर उत्तराखंड के कर्मचारी लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं. सोमवार को इसी मांग को लेकर देहरादून में एक विशाल महारैली आयोजित की गई, जिसमें राज्यभर के शिक्षक और विभिन्न विभागों के कर्मचारी शामिल हुए. रैली के दौरान कर्मचारियों ने सचिवालय का घेराव करते हुए परंपरागत ढोल-दमाऊ बजाकर सरकार को “जगाने” का प्रयास किया. इस महारैली का नेतृत्व राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने किया, और कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि यदि 2027 से पहले पुरानी पेंशन स्कीम बहाल नहीं की जाती, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे. पुरानी पेंशन ... Read more

दुकानों में साफ-सफाई करती थी ये लड़की, शाहरुख ने सासूमां की सिफारिश पर मिला फिल्म में मौका, आज 170 करोड़ है नेटवर्थ

इस एक्ट्रेस को मिला था हिट फिल्म में काम नई दिल्ली: हिंदू और उर्दु जुबान की मिठास जिसके लहजे में एकसाथ मौजूद हो वो हिंदुस्तान और पाकिस्तान दोनों मुल्कों में खास पहचान बना ही लेता है. उस पर अगर हुनर भी लाजवाब हो और हुस्न भी बेमिसाल हो तो फिर पहचान बनाने से कौन रोक सकता है. हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं. वो एक्ट्रेस हुस्न, एक्टिंग के हुनर और दोनों भाषाओं को खूबसूरत अंदाज में कहने में माहिर हैं. शायद इसलिए दुकान में साफ सफाई करने के काम में भी उन की सूरत और सीरत की चमक ... Read more