Month: December 2024

अस्पताल से घर लौटे बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी, जानिए उनका Health Update

लालकृष्ण आडवाणी की सेहत में सुधार. (फाइल फोटो) दिल्ली: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत (Lalkrishna Advani Health Update) अब पहले से बेहतर है. सेहत में सुधार के बाद उनको अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. पिछले दिनों उनको दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 14 दिन तक इलाज के बाद 25 दिसंबर को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया. यूरिन में मांसपेशी बढ़ने की वजह से बीजेपी नेता का अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा था.  लाल कृष्ण आडवाणी की सेहत में सुधार 12 दिसंबर को उनको अपोलो हॉस्पिटल के ... Read more

सड़क हादसों में कमी लाने के लिए मिशन मोड पर करें काम : भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सड़क सुरक्षा एक सामूहिक जिम्मेदारी है, जिसमें सरकार, प्रशासन और जनता सभी का योगदान जरुरी है। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए मिशन मोड पर काम करें। उन्होंने कहा कि दुर्घटना संभावित स्थानों को चिन्हित कर इनको शीघ्र सही किया जाए और प्रदेश में चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स को प्राथमिकता के आधार पर ठीक किया जाए। शर्मा सीएमआर में सड़क सुरक्षा की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। जागरूकता अभियानसीएम ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता के लिए विशेष ... Read more

मनमोहन के आर्थिक सुधारों का लोहा दुनिया ने माना, मंदी में भी मंद नहीं होने दी देश की अर्थव्यवस्था

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार रात एम्स में निधन हो गया। मनमोहन सिंह के वित्त मंत्री रहते हुए किए गए आर्थिक सुधारों का लोहा दुनिया ने माना। विश्व में जब मंदी का दौर आया तो महाशक्तियां भी हिल गई लेकिन मनमोहन सिंह के फैसलों के कारण भारत पर इसका नाम मात्र का असर रहा।  पंजाब से ब्रिटेन तक का सफर : मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर, 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत के एक गांव में हुआ था। उन्होंने 1948 में पंजाब यूनिवर्सिटी से अपनी मैट्रिक पूरी की। पंजाब से वह ब्रिटेन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी ... Read more

जुमे की नमाज के लिए छात्रों को आधे दिन की छुट्टी देना पड़ा महंगा, उत्तराखंड में टीचर सस्पेंड

नमाज के लिए छुट्टी देने पर टीचर सस्पेंड (सांकेतिक तस्वीर) उत्तराखंड के खराडी इंटर कॉलेज में छात्रों को आधे दिन की छुट्टी देने पर टीचर को सस्पेंड (Uttarakhand Teacher Suspended) कर दिया गया. मामला नमाज के लिए आधे दिन की छुट्टी देने का है.  शिक्षक तिलक जोशी ने छात्रों को जुमे की नमाज के लिए आधे दिन की छुट्टी दी थी. वीएचपी और बजरंग दल के विरोध प्रदर्शन के बाद उनके खिलाफ यह एक्शन लिया गया. टीचर ने एक वीडियो में बताया था कि छात्रों को 8 पीरियड की जगह पांचवें पीरियड के बाद ही छुट्टी दे दी गई थी. ... Read more

पूर्व PM मनमोहन सिंह का निधन, हल्द्वानी के इस इंटर कॉलेज से की थी पढ़ाई

हल्द्वानी. भारत में आर्थिक सुधारों के जनक और देश की अर्थव्यवस्था में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले भारत के 14वें प्रधानमंत्री रहे डॉ मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) का गुरुवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया. दिल्ली के AIIMS में रात 9:51 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. मिली जानकारी के मुताबिक, घर में अचानक बेहोश होने के बाद परिजनों ने उन्हें देर शाम AIIMS में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. एम्‍स ने बताया कि डॉ मनमोहन सिंह को रात 8:06 बजे अस्‍पताल लाया गया था. उन्‍हें ICU में रखा गया था लेकिन उन्हें बचाया नहीं ... Read more

देहरादून के बच्चों का हुनर, कला केंद्र प्रदर्शनी में दिखीं ये खास पेंटिंग

देहरादून. बच्चों में कई प्रतिभाएं छिपी होती हैं. सुंदर पेंटिंग बनाने वाले स्कूली बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के बुद्ध चौक स्थित कला केंद्र में प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है, जिसमें देहरादून के बड़े स्कूलों से लेकर स्लम एरिया के बच्चों के हुनर को मंच दिया गया है. यहां आप कैनवास पेंटिंग, ऑयल पेंटिंग और उत्तराखंड की संस्कृति, प्रकृति और मॉडर्न चीजों पर आधारित म्यूरल आर्ट देख सकते हैं. बच्चों ने दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला, मदर टेरेसा, छत्रपति शिवाजी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बेहद आकर्षक स्केच बनाए हैं. कला प्रदर्शनी ... Read more

मनमोहन सिंह का बायोडेटा : इतनी डिग्रियां, इतने सम्मान, आज करती हैं हैरान

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में निधन हो गया. आज शाम उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. भारत के 14वें प्रधानमंत्री, डॉ. मनमोहन सिंह ने एक दशक से अधिक समय तक अभूतपूर्व विकास और वृद्धि की दिशा में नेतृत्व प्रदान किया. उनके कार्यकाल के दौरान, भारत ने ऐतिहासिक वृद्धि दर देखी, जो औसतन 7.7% रही, और इसके परिणामस्वरूप भारत लगभग दो ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने में सफल रहा. मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री बनने के बाद, ... Read more

ना रजनीकांत ना ही कमल हासन, साउथ के इस एक्टर के फैन निकले अमिताभ बच्चन, दी है 1600 करोड़ की फिल्म

नई दिल्ली: कौन बनेगा करोड़पति 16 में कंटेस्टेंट्स से अमिताभ बच्चन ना केवल शानदार सवाल करते हैं, बल्कि मजेदार बातें भी करते हैं. इतना ही नहीं बिग बी अपने शो में कई तरह के खुलासे भी करते रहे हैं. अमिताभ बच्चन की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है, लेकिन वह किसके फैन यह शायद ही बिग बी के फैंस जानते होंगे. अमिताभ बच्चन ना ही रजनीकांत के फैन और ना ही कमल हासन के. उन्होंने केबीसी 16 में बताया है कि वह किसके सबसे बड़े फैन हैं. दरअसल हाल ही में ‘India Challenger Week’ में एक standout कंटेस्टेंट के तौर ... Read more

मुर्दाघर की नौकरी के लिए रखी गईं अजीबोगरीब शर्तें, सुनकर कांप उठेगी रूह

चीन (China) में एक श्मशान गृह ने नौकरी (job) की ऐसी शर्त रखी है, जिसने लोगों को हैरानी में डाल दिया है. “मॉर्चरी मैनेजर” (morgue manager) की पोस्ट के लिए निकली इस वैकेंसी में उम्मीदवारों को इंटरव्यू से पहले एक मॉर्चरी में 10 मिनट बिताने की शर्त दी गई है. इस नौकरी की पेशकश ‘रुशन म्युनिसिपल ब्यूरो ऑफ ह्यूमन रिसोर्सेस एंड सोशल सिक्योरिटी’ (Rushan Municipal Bureau of Human Resources) द्वारा की गई है, जिसमें 3 साल का कॉन्ट्रैक्ट और $300 (करीब ₹25,000) मासिक सैलरी का वादा किया गया है.  साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, चीन के शानडोंग प्रांत के ... Read more

रानीखेत की बेटी बनी 1 दिन की SDM, सरकारी गाड़ी से पहुंची दफ्तर

रानीखेत. साल 2001 में आई बॉलीवुड फिल्म नायक तो आपने कई बार देखी होगी, जिसमें अभिनेता अनिल कपूर को एक दिन का मुख्यमंत्री बनाया जाता है. ठीक इसी तरह उत्तराखंड की एक बेटी को सीएम तो नहीं बनाया गया लेकिन एक दिन के लिए सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) जरूर बनाया गया. हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले की रानीखेत तहसील की. राजकीय इंटर कॉलेज चौमूधार विकासखंड ताड़ीखेत की छात्रा बबीता परिहार एक दिन की एसडीएम बनी. वह 9वीं क्लास में पढ़ती है. रानीखेत के संयुक्त मजिस्ट्रेट IAS राहुल आनंद ने उन्हें एक दिन के लिए कार्यभार सौंपा. ... Read more