Month: December 2024
ऐश्वर्या राय बच्चन का 20 साल पुराना वीडियो वायरल, पूर्व विश्व सुंदरी की खूबसूरती देख फैंस हार बैठेंगे दिल
नई दिल्ली: Aishwarya Rai Bachchan Viral Video: पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बीते कई समय से स्टार हसबैंड अभिषेक बच्चन संग तलाक की खबरों से सुर्खियां बटोर रही हैं. वहीं, ऐश ने लोगों के मुंह उस वक्त बंद कर दिये थे, जब वह हाल ही में अपनी इकलौती बेटी आराध्या बच्चन के स्कूल के एनुअल फंक्शन में पति अभिषेक और स्टार ससुर अमिताभ बच्चन संग पहुंची थीं. इसके बाद से ऐश-अभिषेक की तलाक की अफवाहों पर विराम लग गया है. इस बीच ऐश्वर्या राय का एक 20 साल पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस की खूबसूरती का कोई जवाब ... Read more
Weather Update : मैदानों में बारिश तो पहाड़ों पर बर्फबारी का आज भी जारी रहेगा दौर, अभी और परेशान करेगी सर्दी
नई दिल्ली : देश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. उस पर मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में ताजा हिमपात ने आम लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया है. मौसम विभाग ने एक बार फिर देश के अलग-अलग इलाकों में आज भी बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी का अनुमान जताया है. बारिश और बर्फबारी के बाद सर्दी बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है. मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के साथ इसके संपर्क के कारण दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है ... Read more
‘मोहना’ कभी वापस नहीं आया, बस… : पूर्व PM की मौत पर शोक में पाकिस्तान का गाह गांव
पाकिस्तान: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के चकवाल जिले के गाह गांव के लोग भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन से बेहद दुखी हैं और उनका कहना है कि उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे उनके परिवार के किसी सदस्य का निधन हो गया है. गाह गांव के रहने वाले अल्ताफ हुसैन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि स्थानीय लोगों के एक समूह ने गांव के लड़के मनमोहन सिंह के निधन पर दुख व्यक्त करने के लिए शोकसभा की. हुसैन गाह गांव के उसी स्कूल में शिक्षक हैं जहां मनमोहन सिंह ने कक्षा 4 तक पढ़ाई की थी. कहां है ... Read more
शाहरुख खान का भाई बन चुका है ये एक्टर, करियर में दी सिर्फ एक हिट फिल्म, आज है 1500 करोड़ का मालिक
नई दिल्ली: फिल्मों की दुनिया में कब कोई कलाकार चमक जाए किसी को नहीं पता होता है. वहीं कुछ कलाकार ऐसे भी होते हैं, जो हर दिन संघर्ष करते हैं फिर भी उन्हें कामयाबी नहीं मिलती हैं. संघर्ष करने वालों में बॉलीवुड के कई स्टार किड्स भी शामिल हैं. आज हम आप लोगों बॉलीवुड के एक ऐसे ही एक्टर से रूबरू करवाते हैं जिसमें अपने करियर में सिर्फ एक हिट दी और 13 फ्लॉप फिल्में दी हैं. इस एक्टर का नाम जायद खान है. बॉलीवुड के खान परिवार से ताल्लुक रखने वाले जायद खान ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने सफर ... Read more
शाहिद कपूर की बेटी हो गई हैं बड़ी और क्यूट, लेटेस्ट वीडियो में ट्रांसफॉर्मेशन देख फैन्स भी रह गए हैरान, बोले- करीना को देगी टक्कर
शाहिद कपूर की बेटी मिशा का फोटो वायरल नई दिल्ली: बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर की बेटी मिशा कपूर अब काफी बड़ी और क्यूट भी हो गई हैं. अभी उनकी उम्र बमुश्किल आठ साल है, लेकिन वो अभी से ही लाइमलाइट बटोरने लगी हैं. खासतौर से सोशल मीडिया पर अक्सर मिशा कपूर छाई रहती हैं. कभी उनके बचपन की तस्वीरें वायरल होती हैं तो कभी अपने स्कूल फंक्शन के लिए किए गए खास गेटअप में उनका क्यूट अंदाज. एक बार फिर मिशा कपूर अपनी मम्मी मीरा कपूर के साथ स्पॉट हुई हैं. उनका ये ताजा वीडियो वायरल होते ही फैन्स उनकी ... Read more
Bageshwar News: स्कूली बच्चों को टेक्नोलॉजी का ककहरा सिखा रहे 'मिस्टर खोजी'
बागेश्वर. उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में युवा पीढ़ी लगातार उन्नति कर रही है. खुद का हुनर निखारने के साथ ही ऐसे युवा दूसरों के लिए भी प्रेरणा बन रहे हैं. ऐसे ही बागेश्वर के एक यूट्यूबर ने अनोखी पहल की है. मूल रूप से बागेश्वर के रहने वाले जीवन कोरंगा उर्फ ‘मिस्टर खोजी’ जिले के सरकारी स्कूलों में जाकर स्टूडेंट को नई टेक्नोलॉजी के बारे में जागरूक कर रहे हैं. वह हर शनिवार किसी न किसी स्कूल में प्रोग्राम आयोजित करते हैं. अब तक जीवन जिले के तीन स्कूलों में टेक्नोलॉजी संबंधित प्रोग्राम कर चुके हैं. इसके लिए वह किसी ... Read more
मनमोहन सिंह स्कूल से आते ही दौड़कर जाते थे रेलवे स्टेशन, घंटों करते थे किसका इंतजार, छठी क्लास का ये किस्सा सुनिए…
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनहमोन सिंह हमारे बीच नहीं रहे. जो पूरे देश के लिए तो बड़ा नुकसान है ही.. साथ ही देवभूमि उत्तराखंड के लिए भी बेहद परेशान करने वाला पल है. हम लोग डॉक्टर मनमोहन सिंह का नाता पंजाब से जोड़ लेते हैं, लेकिन असल में उनका उत्तराखंड से भी बेहद गहरा नता रहा. अपनी जिंदगी की शुरुआती संघर्ष वाले दिन डॉक्टर मनमोहन सिंह ने हल्द्वानी में ही गुज़ारे. मनमोहन सिंह का यहां से खास नाता रहा. देश के विभाजन की आशंका देख डॉ. मनमोहन सिंह के पिता अपने परिवार को लेकर उत्तर प्रदेश (अब का उत्तराखंड) ... Read more
CBSE 12th Board Exam Tips: हिस्ट्री के पेपर में लाना चाहते हैं मैथ्स जैसे नंबर! इन टिप्स को करें फॉलो
देहरादून : देशभर में सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा की तारीखें जारी हो चुकी हैं. 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी और छात्र अब अपनी तैयारी में जुट चुके हैं. आर्ट्स (Humanities) स्ट्रीम के छात्र अक्सर इतिहास (History) के पेपर को लेकर चिंतित रहते हैं. लेकिन इतिहास को लेकर डरने की जरूरत नहीं है. देहरादून की जानी-मानी शिक्षिका नेहा सिंह ने छात्रों के लिए कुछ खास टिप्स साझा की हैं, जो परीक्षा में अच्छे अंक पाने में मददगार साबित हो सकती हैं. उन्होंने इतिहास विषय से जुड़े महत्वपूर्ण टॉपिक्स और अध्यायों ... Read more
नए उद्योग लगाने में जमीन आ रही आड़े
कोटा। औद्योगिक नगरी रहे कोटा शहर में वर्तमान में हालत यह है कि नए उद्योग लगाने के लिए निवेशक आ रहे है लेकिन कोटा व आस-पास रीको के पास उन्हें देने के लिए जमीन की पर्याप्त उपलब्धता ही नहीं है। नए उद्योग लगाने में जमीन आड़े आ रही है। राज्य सरकार की ओर से रा’य स्तर पर राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट का आयोजन इसी महीने किया गया था। जिसमें करीब 35 लाख करोड़ रुपए के एमओयू हुए हैं। उससे पहले जिला स्तर पर आयोजित समिट के तहत कोटा में 9 अक्टूबर को समिट का आयोजन किया गया था। जिसमें ... Read more
बस स्टैंड पर जमा हो रहा गंदा पानी, आवागमन में परेशानी
सांवतगढ़। हिण्डोली तहसील की ग्राम पंचायत सांवतगढ़ के मुख्य बस स्टैंड पर गंदा पानी जमा होने से स्कूली बच्चों सहित सैकड़ों की संख्या में आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लेकिन सांवतगढ़ ग्राम पंचायत प्रशासन और स्वच्छ भारत मिशन के पदाधिकारियों को इस बात से कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा है। समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कई बार ग्राम पंचायत प्रशासन को भी अवगत करवाया लेकिन ग्राम पंचायत प्रशासन आज दिन तक भी समस्या का समाधान नहीं कर पाया है। सोरण, खोड़ी, निमोद, बड़ोदिया, सहित स्थानीय जनता और निजी और सरकारी विद्यालय में आने वाले स्कूली ... Read more