3 अक्टूबर को होगी जेईई एडवांस परीक्षा, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया ऐलान


जेईई एडवांस 2021 प्रवेश तिथि: देशभर में आईआईटी में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा जेईई एडवांस का आयोजन 3 अक्टूबर 2021 को किया जाएगा. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर कोविड-19 प्रोटोकॉल्स का सख्ती से पालन किया जाएगा. इस दौरान छात्रों की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा. पहले यह परीक्षा जुलाई में आयोजित होनी थी, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के कारण इसे पोस्टपोन करने का फैसला लिया गया था.

धर्मेंद्र प्रधान ने किया यह ट्वीट

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार रात ट्वीट कर जेईई एडवांस 2021 परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया. उन्होंने ट्वीट किया, “IIT में प्रवेश के लिए JEE (Advanced) 2021 परीक्षा 3 अक्टूबर 2021 को आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा सभी कोविड-प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी.”

शिक्षा ऋण जानकारी:
शिक्षा ऋण ईएमआई की गणना करें

.

By admin

Leave a Reply