Pariksha Pe Charcha 2023: देहरादून में 'परीक्षा पे चर्चा' की तैयारी, पीएम मोदी करेंगे छात्रों से बातचीत


रिपोर्ट: हिना आज़मी

देहरादून. बोर्ड परीक्षा शुरू होने वाली है और ऐसे में छात्र छात्राओं को टेंशन होती है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों को संबोधित करते हुए 27 जनवरी को परीक्षा पर चर्चा करेंगे. इसी के साथ ही अपना 28 सूत्र मंत्र एग्जाम वॉरियर्स भी लॉन्च करेंगे. इसके लिए राजधानी देहरादून में तैयारियां चल रही हैं. वहीं, छात्र-छात्राओं के बीच प्रतियोगिता आयोजित हो रही है.

राजधानी देहरादून के राजपुर रोड स्थित जीजीआईसी स्कूल में ‘परीक्षा पे चर्चा’ की तैयारी चल रही है. यहां छात्राओं को इस कार्यक्रम में सम्मिलित करने के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, तो वही स्थानीय विधायक खजान दास के साथ भी परीक्षा को लेकर छात्राओं ने चर्चा की. विधायक खजान दास ने कहा कि परीक्षा के दौरान किस तरह से छात्र अपनी पढ़ाई के साथ-साथ दिनचर्या में तालमेल बिठाएं, इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी 27 जनवरी को छात्र-छात्राओं के साथ सीधा संवाद करेंगे. यह बहुत जरूरी है क्योंकि यह छात्र-छात्राएं ही देश की भावी पीढ़ी हैं.

आपके शहर से (देहरादून)

उत्तराखंड


  • Rising Uttarakhand Highlights: News18 के मंच पर बोले CM पुष्कर धामी- धर्मांतरण घुन की तरह लग गया, कड़ा कानून लाएंगे

  • Dehradun Crime News: हम दोनों दो प्रेमी दुनिया छोड़ चले, जहरीला इंजेक्शन लगाकर दे दी जान

    Dehradun Crime News: हम दोनों दो प्रेमी दुनिया छोड़ चले, जहरीला इंजेक्शन लगाकर दे दी जान

  • Dehradun news: शहर के इस रेस्टोरेंट में कुमाऊं-गढवाल के शेफ बनाते हैं साउथ इंडियन फूड

    Dehradun news: शहर के इस रेस्टोरेंट में कुमाऊं-गढवाल के शेफ बनाते हैं साउथ इंडियन फूड

  • Dehradun news: नौकरियां ही नौकरियां, जानिए कब लगने जा रहा रोजगार मेला

    Dehradun news: नौकरियां ही नौकरियां, जानिए कब लगने जा रहा रोजगार मेला

  • Instagram पर दोस्ती कर किया ब्लैकमेल, नोएडा पुलिस के हत्थे चढ़ी देहरादून की ये लड़की

    Instagram पर दोस्ती कर किया ब्लैकमेल, नोएडा पुलिस के हत्थे चढ़ी देहरादून की ये लड़की

  • जोशीमठ में असुरक्षित इमारतों को गिराने का काम शुरू, दरारों वाली इमारतों की संख्या बढ़कर 863 हुई

    जोशीमठ में असुरक्षित इमारतों को गिराने का काम शुरू, दरारों वाली इमारतों की संख्या बढ़कर 863 हुई

  • यूनिफॉर्म सिविल कोड वोट के लिए नहीं... राहुल गांधी को ठंड न लगना शोध का विषय... News18 के मंच से खुलकर बोले CM पुष्कर धामी

    यूनिफॉर्म सिविल कोड वोट के लिए नहीं… राहुल गांधी को ठंड न लगना शोध का विषय… News18 के मंच से खुलकर बोले CM पुष्कर धामी

  • Dehradun News: देहरादून में ट्यूशन पढ़ने गई छात्राओं से प्रिंसिपल ने की छेड़खानी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Dehradun News: देहरादून में ट्यूशन पढ़ने गई छात्राओं से प्रिंसिपल ने की छेड़खानी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Rising Uttarakhand में बोले बालकृष्ण- कोरोनिल किट से लोगों को फायदा मिला, हार्ट अटैक की घटनाएं चिंता का विषय

    Rising Uttarakhand में बोले बालकृष्ण- कोरोनिल किट से लोगों को फायदा मिला, हार्ट अटैक की घटनाएं चिंता का विषय

  • बिस्तर पर मिले युवक-युवती के शव, पास पड़ी थी इंजेक्शन की खाली शीशी, सेल्फी पोस्ट कर लिखा-Bye Sabko

    बिस्तर पर मिले युवक-युवती के शव, पास पड़ी थी इंजेक्शन की खाली शीशी, सेल्फी पोस्ट कर लिखा-Bye Sabko

  • भू-कानून, जोशीमठ आपदा, धर्मांतरण कानून और 'भारत जोड़ो यात्रा' पर क्या बोले CM पुष्कर धामी

    भू-कानून, जोशीमठ आपदा, धर्मांतरण कानून और ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर क्या बोले CM पुष्कर धामी

उत्तराखंड

जीजीआईसी की प्रधानाचार्या प्रेमलता बौड़ाई ने जानकारी देते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जो छात्रों के लिए यह कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है. इसके लिए स्कूल प्रचार प्रसार से लेकर छात्राओं को तैयार कर रहा है, ताकि उनके जो भी सवाल हैं वह प्रत्यक्ष रूप से प्रधानमंत्री के सामने रख सकें. प्रधानमंत्री और छात्र-छात्राओं का संवाद 27 जनवरी को होगा, लेकिन उससे पहले स्कूल में छात्राओं ने स्थानीय विधायक और मनोवैज्ञानिक के साथ चर्चा की जो परीक्षा के वक्त बहुमूल्य साबित होंगी.

स्‍टूडेंट्स ने जताई खुशी
स्कूल के छात्र रिमझिम शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने हम अपनी बात रख पाएंगे और कई ऐसे सवाल भी जो परीक्षा से जुड़े होते हैं. उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छा मौका है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बताए गए मूल मंत्र हमारी परीक्षा में कारगर साबित होंगे. वहीं वंशिका का कहना है कि वह 12वीं कक्षा में है और इस वक्त उन्हें काफी ज्यादा टेंशन हो रही है क्योंकि वक्त कम है और सिलेबस ज्यादा है. उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में हमें अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अपनी हेल्थ और डाइट का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए और इसी के साथ ही टाइम मैनेजमेंट बनाकर सभी विषयों की तैयारी करनी चाहिए.

वहीं, मनोवैज्ञानिक वीना कृष्णन ने स्कूली छात्राओं को बेहतर तरीके से पढ़ने और उसी के साथ ही मनोरंजन को भी शामिल करने जैसे अहम टिप्स दिए. वीना कृष्णन ने प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित होने वाले परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा है कि होम बोर्ड और बोर्ड की परीक्षाओं से पहले यह कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं में आत्मविश्वास जगाने का काम कर रहे हैं और इसी के साथ ही यह संदेश दे रहे हैं कि परीक्षा को स्ट्रेस के तौर पर ना लिया जाए बल्कि एक अवसर के तौर पर लिया जाए . उन्होंने कहा कि जिस तरीके से घर में कोई उत्सव होता है तो तैयारी की जाती है उसी तरह परीक्षा की भी तैयारियां की जानी चाहिए क्योंकि छात्र अगली कक्षा में आते हैं तो इसलिए उनकी भीतर उत्सुकता होनी चाहिए.

 

Tags: Dehradun news, Pm narendra modi

By admin

Leave a Reply