किसी एक ही दुकान से किताबें व ड्रेस खरीदने को मजबूर करने वाले, स्कूलों के खिलाफ होगी कार्यवाही | Delhi Take action against schools forcing to buy books from specific | Patrika News

नई दिल्लीPublished: Apr 08, 2023 01:04:39 pm

Delhi Schools: जब भी अभिभावक अपने बच्चों के लिए स्कूल ड्रेस और किताबें लेने मार्किट जाते है तो, स्कूल की तरफ से बताई गयी दुकान पर ही जाना पड़ता है। अभिभावक (Parents) किसी स्कूल विशेष की ड्रेस और किताबें एक ही दुकान से महंगी कीमत पर खरीदने को मजबूर होते है। ऐसे स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

school_d.jpg

एक ही दुकान से किताबें खरीदने को मजबूर करने पर, स्कूलों के खिलाफ होगी कार्यवाही

Delhi Schools: अक्सर अभिभावक, स्कूलों की एक कॉमन डिमांड से परेशान रहते हैं। जब भी अभिभावक अपने बच्चों के लिए स्कूल ड्रेस और किताबें लेने मार्किट जाते है तो, स्कूल की तरफ से बताई गयी दुकान पर ही जाना पड़ता है। अभिभावक (Parents) किसी स्कूल विशेष की ड्रेस और किताबें एक ही दुकान से महंगी कीमत पर खरीदने को मजबूर होते है। लेकिन अब दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी (Atishi) ने शुक्रवार को अधिकारियों को निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया, उन्होंने कथित तौर पर छात्रों के अभिभावकों को विशिष्ट विक्रेताओं से महंगी किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए मजबूर किया जाता है। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों द्वारा किताबों और यूनिफॉर्म पर शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

By admin

Leave a Reply