नई दिल्लीPublished: Apr 11, 2023 12:19:46 pm
Education loan: अब गरीब विद्यार्थियों को एक प्रतिशत ब्याज दर पर शिक्षा ऋण मिल सकेगा। तीन लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों को यह लाभ मिलेगा। सरकार ने इसके लिए 200 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है। सीएम ने कहा कि योजना का उद्देश्य वंचित बच्चों को वित्तीय संस्थानों या बैंकों के माध्यम से एक रुपये की ब्याज दर पर एजुकेशन लोन प्रदान करना है।
सरकार 1 फीसदी ब्याज पर देगी एजुकेशन लोन
Education loan: अब गरीब विद्यार्थियों को एक प्रतिशत ब्याज दर पर शिक्षा ऋण मिल सकेगा। तीन लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों को यह लाभ मिलेगा। सरकार ने इसके लिए 200 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है। सीएम ने कहा कि योजना का उद्देश्य वंचित बच्चों को वित्तीय संस्थानों या बैंकों के माध्यम से एक रुपये की ब्याज दर पर एजुकेशन लोन प्रदान करना है। यह सुविधा देने के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना शुरू की है। वित्तीय संस्थानों या बैंकों के माध्यम से शिक्षा ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि गरीब छात्रों को उच्च और व्यावसायिक अध्ययन करने में मदद करने के लिए एक प्रतिशत ब्याज पर शिक्षा ऋण प्रदान करने की योजना चालू वित्त वर्ष में शुरू की जाएगी।

