कम फीस, मोटी कमाई, बिना एंट्रेंस के एडमिशन, इस मेडिकल कोर्स से सेट होगा करियर


कमल पिमोली/श्रीनगर गढ़वाल. युवाओं में फास्टफूड के प्रति अलग ही दीवानगी देखने को मिलती है. उत्तराखंड का श्रीनगर गढ़वाल एजुकेशन हब है. यहां हजारों की संख्या में छात्र देशभर से उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में यहां कम बजट में अच्छा फास्टफूड खाने का शौक रखने वाले युवाओं की जरूरत को पूरा करता है देव फास्टफूड. यहां कई वैरायटी के चाइनीज आइटम खाने को मिल जाएंगे.श्रीनगर गढ़वाल में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अमन सैनी और उनके साथी देव फास्टफूड कॉर्नर नाम से अपना कार्ट लगाते हैं. यहां शाम होते ही युवाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो जाती है. वहीं स्थानीय लोगों के साथ चारधाम यात्रा पर आए यात्री भी यहां पहुंच स्वाद का जायका लेते हैं.

श्रीनगर गढ़वाल में वैसे तो फास्टफूड के कई रेस्टोरेंट हैं, जहां आपको एक से बढ़कर एक वैरायटी के फास्टफूड आइटम खाने को मिल जाएंगे, लेकिन देव फास्टफूड का स्वाद कुछ हटके है. अमन सैनी बताते हैं कि उनके पास रेड सॉस पास्ता, व्हाइट सॉस पास्ता, फ्रेंच फ्राइज, मोमो, बर्गर, चाउमीन, फ्राइड राइज़, कबाब, मंचूरियन, कुलचे, पनीर डिश समेत ऑर्डर पर अन्य आइटम भी उपलब्ध है.

पॉकेट फ्रेंडली है देव फास्टफूड

काम कोई भी हो अगर आपका प्रेजेंटेशन अनोखा हो, तो लोग आपके दीवाने हो जाते हैं. देव फास्टफूड कॉर्नर पर लाइव किचन का अनोखा अंदाज और खाने को पेश करने का तरीका इसे अन्य जगहों से अलग बनाता है. अमन बताते हैं कि उनके पास लोग इसलिए आना पसंद करते हैं कि क्योंकि उनकी कार्ट पॉकेट फ्रेंडली है. यहां कम बजट में कई वैरायटी के आइटम मिल जाते हैं. सबसे ज्यादा अफगानी चिली पोटैटो और व्हाइट सॉस पास्ता खाना लोग पसंद करते हैं.

बिजनौर के रहने वाले हैं तीनों युवक

देव फास्टफूड कॉर्नर को तीन युवक चलाते हैं. उत्तर प्रदेश के बिजनौर के रहने अमन और उनके साथियों का मानना है कि उनका शुरू से ही अपना काम करने का इरादा था. अमन बताते हैं कि नौकरी करने से अच्छा है कि अपना छोटा से कोई काम शुरू कर लो. बड़ा नौकर बनने से बेहतर छोटा मालिक बनना है. स्वरोजगार के प्रति इन युवाओं की सोच ही है कि बेहद ही कम समय में ये इतने लोकप्रिय हो गए कि अब आसपास के इलाकों से भी इनके फास्टफूड का जायका लेने लोग पहुंचते हैं.

दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे तक लगती है कार्ट

अमन बताते हैं कि एक साल से वह यहां अपनी कार्ट लगा रहे हैं. दोपहर तीन बजे वह अपनी काम शुरू कर देते हैं और रात को 10 बजे तक फास्टफूड बेचते हैं. वह बताते हैं कि शाम 6 से रात 10 बजे के बीच सबसे ज्यादा भीड़ रहती है.

Tags: Local18, UK News, Uttarakhand news

By admin

Leave a Reply