पौड़ी गढ़वाल में आयोजित हो रहा मिनी गढ़देवा महोत्सव 2023, 2 हजार छात्र होंगे शामिल


कमल पिमोली/पौड़ी गढ़वाल. उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में शरदकालीन/शीतकालीन खेल प्रतियोगिता ( मिनी गढ़देवा 2023) का आगाज होने जा रहा है. इसमें पौड़ी जिले के 15 ब्लॉकों के हजारों छात्र प्रतिभाग करेंगे. वहीं, खिर्सू ब्लॉक प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है. 12 अक्टूबर से आयोजित होने वाला मिली गढ़देवा खेल महोत्सव का आयोजन सीडीएस जनरल विपिन रावत स्टेडियम श्रीनगर गढ़वाल में किया जा रहा है.

श्रीनगर गढ़वाल में 12 से 14 अक्टूबर तक चलने वाले खेल महोत्सव में जनपद भर के सरकारी स्कूलों के छात्र प्रतिभाग करेंगे. प्रतियोगिता को लेकर शिक्षा विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है. इसमें विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा.

दो हजार छात्र करेंगे प्रतिभाग
पौड़ी के 15 विकासखंडों के लगभग 2000 छात्र-छात्राए गढ़देवा महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे. यहां 1 कक्षा से 8 वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए यह शरदकालीन/शीतकालीन खेल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है. इसके लिए श्रीकोट स्टेडियम में ट्रैक का भी निर्माण किया जा चुका है. जिला खेल संवयक पौड़ी ललित बिष्ट जानकारी देते हुए बताते हैं कि खेल महोत्सव शुरू होने से पूर्व स्टेडियम में सभी तरह की प्रतियोगिताओं के लिए व्यवस्थाओ को पूरी तरह चाक चौबंध कर लिया गया है.

इन खेल प्रतियोगिताओं में छात्र करेंगे प्रतिभाग
मिनी गढ़देवा महोत्सव में सव जूनियर 100, 200, 400 व 600 मीटर दौड़, लम्बी कूंद, ऊची कूट, गोला, चक्का, कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, बैडमिंटन, बालीवाल, टेबल टेनिस का आयोजन होगा. वहीं प्राथमिक वर्ग के लिए 50, 100, 200 व 400 मीटर दौड़, लम्बी कूंद, कबड्डी, खो-खो व सास्कृतिक प्रतियोगिता जिसमें समुह गान, लोकनृत्य, एकाकी नाटक, सुलेख (हिंदी, अग्रेजी) मानचित्र, अंताक्षरी आदि कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. तीन दिवसीय खेल महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है.

राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में मिलेगा मौका
शिक्षक महेश गिरी ने बताया कि यहां जिले के प्रत्येक ब्लॉक से छात्र पहुंच रहे हैं. इसमें 6 से 14 आयु वर्ग के छात्र शामिल हैं. ग्रीष्मकाल और शरदकालिन खेल प्रतियोगिताएं एक साथ आयोजित हो रही हैं. लिहाजा इसमें सभी तरह के खेल शामिल हैं. तीन दिवसीय खेल महोत्सव के दौरान छात्रों के रूकने की व्यवस्था करना बड़ी चुनौति थी. ऐसे में शिक्षा विभाग द्वारा मिनी गढ़देवा महोत्सव को लेकर बनाई गई समीतियों द्वारा रूकने के लिए आवास की व्यवस्था की गई है. यहां के राजकीय व अशासकीय विद्यालयों रुकने की व्यवस्था की गई है, खण्ड शिक्षा अधिकारी अश्विनी रावत के निर्देशन में भोजन समेत अन्य व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त किया गया है. गढ़देवा महोत्सव में जो छात्र बेहतर प्रदर्शन करेंगे उन्हें राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा.

Tags: Competition, Latest hindi news, Local18, Pauri Garhwal News, Uttarakhand news

By admin

Leave a Reply