जयपुर। एसएसजी पारीक पीजी महिला महाविद्यालय जयपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में राष्ट्रीय सेवा योजना की अधिकारी डॉ.राज्य तिवारी, डॉ.अनामिका वर्मा, सरस्वती चौधरी और एनएसएस के कार्यकर्ताओं के साथ इस पांच दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ विजयलक्ष्मी पारीक के मार्गदर्शन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यह कार्यक्रम भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा सहयोगी विभाग, नेहरू युवा केंद्र संगठन, राष्ट्रीय सेवा योजना, राजस्थान युवा बोर्ड, भारत स्काउट एंड गाइड, शिक्षा विभाग, राजस्थान पुलिस (यातायात) के द्वारा 13 से 17 जनवरी 2024 तक “सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान” नाम से चलाया गया।
इस साप्ताहिक कार्यक्रम में पारीक गर्ल्स कॉलेज, जयपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना, इकाईयों को चांदपोल और छोटी चौपड़ यह 2 पॉइंट दिए गए। महाविद्यालय के एनएसएस कार्यकर्ता में ट्रैफिक रूल के बारे में जानकारी प्रदान की जिन्हें अपनाते हुए लोगों ने नियमों का पालन किया और साथ ही इस काम की सराहना की।
कार्यक्रम समापन पर एनएसएस अधिकारी डॉ राज्य तिवाड़ी और यातायात पुलिसकर्मी महेंद्र जी द्वारा छोटी चौपड़ पर मानव शृंखला बनाकर लोगों को “जागो और जगाओ सड़क सुरक्षा नियमों को अपनाओ” के स्लोगन द्वारा जागरूकता का संदेश दिया और साथ ही नियम पालनों की शपथ भी दिलाई। ताकि विद्यार्थी भविष्य में सड़क सुरक्षा नियमों का स्वयं भी पालन करें और कराएं। वहीं दूसरी ओर चांदपोल में पोस्टर के माध्यम से लोगो को जागरूक किया।
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ विजयलक्ष्मी पारीक ने सड़क सुरक्षा सप्ताह में विद्यार्थियों ने जो कर्तव्यनिष्ठ तरीके से कार्य किया उसके लिए बधाई दी और उन्हें इन नियमों का जीवनपर्यंत पालन करने को प्रोत्साहित किया। सात दिन चले इस जागरुकता कार्य में विद्यार्थियों द्वारा किये गए कार्य की आम जनता ने सराहना भी की और नियमों का पालन कर सहयोग भी किया। इन दोनों पॉइंट पर इस कार्य में राजस्थान पुलिस (यातायात) के के. के., सीताराम, चंद्र, महेंद्र , सूरजभान , राजेंद्र व रणजीत सिंह ने भी सहयोग किया।
