अल्मोड़ा. उत्तराखंड में लगातार बारिश के चलते अल्मोड़ा जिले में डीएम ने आज यानी 3 जुलाई बुधवार को स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों की छुट्टी कर दी. लेकिन हैरानी की बात यह है कि डीएम ने 7:30 बजे छुट्टी के आदेश दिए, तब तक अधिकांश स्कूलों में बच्चें पहुंच चुके थे. जबकि कई बच्चे आधे रास्ते से वापस घर को लौटे. छुट्टी की जानकारी समय से बच्चों, अभिभावकों व शिक्षकों तक नहीं पहुंचने से अब अधिकारियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
मौसम विभाग की तेज बारिश की चेतावनी पर जिलाधिकारी विनीत तोमर की तरफ से आज सुबह 3-07-2024 को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों की छुट्टी का आदेश जारी किया गया था. मगर जब तक छुट्टी का यह आदेश सर्कुलेट हुआ, तब तक कई स्कूलों में बच्चे पहुंच चुके थे. ऐसे में प्रशासन और शिक्षा विभाग पर सवाल खड़े हो रहे हैं. इस बारे में पूछने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ए डी बलोदी ने बताया कि जिला प्रशासन से जैसे ही उन्हें आदेश प्राप्त हुआ, उन्होंने सभी अधीनस्थों को आदेश सर्कुलेट कर दिया था.
वहीं दूसरी तरफ नैनीताल में न्यूज 18 ने आपको दिखाया था कि आवागढ और बलियानाले में खतरे में लोग रह रहे हैं. हमारी इस खबर के बाद आज जिला प्रशासन की टीम ने इन इलाकों का निरिक्षण किया है और घरों को खाली करने के आदेश दिए हैं. आपको बतादें आवागढ चार्टन लांज में कई मकान खतरे में है पिछले साल भी यहां एक घर बारिश के दौरान गिर गया था. हालात ये है कि यहां अधिकांश मकानों पर दरारें आ गई है लेकिन इन्हीं घरों में लोग जान जोखीम में डालकर रह रहे हैं. वहीं प्रशासन द्वारा कराए गये कार्य भी टूटने की कगार पर है.
FIRST PUBLISHED : July 3, 2024, 13:32 IST
