Last Updated:
Uttarakhand Board Result 2025: नैनीताल के सुमित बिष्ट ने बिना कोचिंग, सिर्फ सेल्फ स्टडी और यूट्यूब की मदद से उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में 7वीं रैंक हासिल की. सुमित ने 95.8% अंक प्राप्त किए और इंजीनियरिंग में करि…और पढ़ें
नैनीताल के सुमित ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में हासिल की 7वीं रैंक
हाइलाइट्स
- सुमित बिष्ट ने सेल्फ स्टडी और यूट्यूब से 12वीं में 7वीं रैंक हासिल की.
- सुमित को उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में 95.8% मार्क्स मिले.
- सुमित ने यूट्यूब से पढ़ाई कर हर टॉपिक को अच्छे से समझा.
नैनीताल: आज के डिजिटल युग में अगर कुछ सीखने की चाह हो, तो संसाधनों की कमी भी बाधा नहीं बनती. इसका जीता-जागता उदाहरण हैं उत्तराखंड के नैनीताल निवासी सुमित बिष्ट, जिन्होंने बिना कोचिंग के, सिर्फ सेल्फ स्टडी और यूट्यूब की मदद से 12वीं की बोर्ड परीक्षा में टॉप किया है. उन्होंने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में 7वीं रैंक प्राप्त की है. सुमित नैनीताल के भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के स्टूडेंट हैं और बारहवीं के बाद इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं. सुमित ने बोर्ड परीक्षा में 95.8 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं.
हाईस्कूल में भी था शानदार प्रदर्शन
सुमित एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं. उनके पिता दलीप सिंह बिष्ट जिलाधिकारी कार्यालय में होमगार्ड के जवान हैं, और मां चंपा बिष्ट निकटवर्ती बोहरागांव पटवाडांगर की निवर्तमान ग्राम प्रधान हैं. सुमित ने हिंदी में 97, अंग्रेजी में 95, गणित व विज्ञान में 99-99 और सामाजिक विज्ञान में 89 अंक प्राप्त किए हैं. सुमित ने बताया कि उनकी बड़ी बहन खुशबू बिष्ट नैनीताल के डीएसबी कॉलेज से बीसीए कर रही हैं. सुमित ने बताया कि उन्होंने हाईस्कूल में भी 95.8% अंक प्राप्त किए थे.
यू-ट्यूब से की पढ़ाई
सुमित बताते हैं कि वे रोजाना 4 घंटे घर में ही पढ़ाई करते थे, और इस मेहनत के बदौलत उन्होंने प्रदेश में 7वीं रैंक हासिल की. उन्होंने कहा कि जो टॉपिक्स स्कूल में पढ़ाए जाते थे, उन्हें वे घर आकर यूट्यूब के जरिए समझते थे, जिससे उन्हें काफी मदद मिली. उन्होंने बताया कि यूट्यूब पर कई अच्छे एजुकेशनल चैनल्स हैं, जो फ्री में क्वालिटी कंटेंट देते हैं. बताया उन्होंने हर टॉपिक को वीडियो के जरिए अच्छे से समझा और खुद नोट्स बनाए. कहा कि यूट्यूब पर उन्होंने अपने कोर्स से जुड़े कई ऑनलाइन लेक्चर भी पढ़े, जिसका नतीजा है कि आज उन्हें स्टेट मेरिट लिस्ट में जगह मिली. सुमित ने कहा अगर सोशल मीडिया को अगर अनुशासित तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो यह पढ़ाई के लिए वरदान साबित हो सकता है. उन्होंने कहा, “मुझे जो भी डाउट होता, मैं फौरन यूट्यूब के जरिए सॉल्यूशन खोज लेता. इससे उनका समय भी बचता और समझ भी बढ़ती.”
सुमित की इस उपलब्धि पर स्कूल के प्रिंसिपल विशन सिंह मेहता, प्रबंधक चेत सिंह बिष्ट, ज्योति प्रकाश, प्रो. नीता बोरा शर्मा ने बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है.
