authorimg


RIMC Admission 2026: राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (RIMC)देहरादून में जुलाई 2026 के सत्र के लिए 8वीं कक्षा में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है.अगर आपका बच्चा 7वीं कक्षा में पढ़ रहा है या 7वीं पास कर चुका है तो वह इस कॉलेज में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकता है. प्रवेश परीक्षा 7 दिसंबर 2025 को होगी और आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर 2025 है.

Military School Application: कौन कर सकता है आवेदन?

इस कॉलेज में एडमिशन के लिए बच्चे का 7वीं कक्षा में पढ़ना जरूरी है.वे उम्‍मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं जिन्‍होंने किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से 7वीं पास की हो.इस कॉलेज में एडमिशन के लिए लड़के और लड़कियां दोनों आवेदन कर सकते हैं. इस बात का ध्‍यान रखें कि बच्चे की उम्र 1 जुलाई 2026 को 11.5 साल से कम और 13 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए यानी बच्चे का जन्म 2 जुलाई 2013 से 1 जनवरी 2015 के बीच हुआ होना चाहिए.

Military School Entrance Exam: परीक्षा कैसी होगी?

परीक्षा दो हिस्सों में होगी:
लिखित परीक्षा: 7 दिसंबर 2025 को दिल्ली में होगी. इसमें तीन सब्जेक्ट होंगे.

अंग्रेजी: भाषा, लेखन और समझ से जुड़े सवाल.
गणित: मैथ्स के बेसिक कॉन्सेप्ट और प्रॉब्लम सॉल्विंग.
सामान्य ज्ञान: जनरल अवेयरनेस, साइंस, इतिहास, भूगोल वगैरह.
मौखिक परीक्षा: लिखित परीक्षा पास करने वालों को बाद में इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.इसकी तारीख बाद में बताई जाएगी.

RIMC Class 8 Admission: आवेदन का शुल्क

जनरल कैटेगरी: ₹600
SC/ST कैटेगरी: ₹555 (अगर मान्य सर्टिफिकेट हो तो).शुल्क डिमांड ड्राफ्ट से देना होगा.

फॉर्म कैसे मिलेगा?

आप डिमांड ड्राफ्ट भेजकर RIMC से फॉर्म ले सकते हैं या फिर शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं.ध्यान दें सिर्फ RIMC का ओरिजिनल होलोग्राम वाला फॉर्म ही चलेगा.फोटोकॉपी या बाहर से छपे फॉर्म नहीं लिए जाएंगे.फॉर्म भरकर जरूरी दस्तावेज जैसे जन्म प्रमाणपत्र, 7वीं की मार्कशीट, जाति प्रमाणपत्र के साथ 15 अक्टूबर 2025 तक शिक्षा निदेशालय के एग्जाम सेल में जमा करना होगा.

RIMC क्या है?

RIMC देहरादून एक मशहूर सैन्य स्कूल है जो 1922 में शुरू हुआ था. ये स्कूल बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, फिजिकल ट्रेनिंग और लीडरशिप सिखाता है. यहां से पढ़े कई छात्र भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में बड़े अधिकारी बने हैं.RIMC में कक्षा 8 से कक्षा 12वीं तक की पढाई होती है.यह केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से संबद्ध है.

कैसे बन सकते हैं सेना में अधिकारी?

RIMC को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) खडकवासला और भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), देहरादून के लिए एक नर्सरी ऑफ लीडरशिप माना जाता है. यहां से पढ़ाई पूरी करने वाले छात्रों के लिए सेना में अधिकारी बनने का रास्ता खुलता है.RIMC के छात्रों को विशेष रूप से NDA और नौसेना अकादमी (NA)की प्रवेश परीक्षा के लिए तैयार किया जाता है.उदाहरण के लिए 2024 में RIMC के 38 छात्रों में से 28 ने NDA/NA (I) 2024 परीक्षा में सफलता हासिल की, जिसमें पश्चिम बंगाल के एमन घोष ने ऑल इंडिया रैंक 1 प्राप्त किया.RIMC का पाठ्यक्रम और प्रशिक्षण NDA की लिखित परीक्षा (अंग्रेजी, गणित, सामान्य ज्ञान) और सेवा चयन बोर्ड (SSB) इंटरव्यू के लिए छात्रों को तैयार करता है.

जरूरी तारीखें

फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख: 15 अक्टूबर 2025
लिखित परीक्षा: 7 दिसंबर 2025
इंटरव्यू: तारीख बाद में बताई जाएगी
सत्र शुरू: जुलाई 2026

अगर आप अपने बच्चे को RIMC में दाखिला दिलाना चाहते हैं तो समय पर फॉर्म जमा करें. सभी कागजात अच्छे से चेक करें. बच्चे को परीक्षा की तैयारी के लिए पिछले साल के पेपर देखने को कहें और टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें. RIMC में पढ़ाई सिर्फ एक स्कूल में दाखिला नहीं, बल्कि सेना में नौकरी पक्‍का करने का रास्‍ता है.

By