Last Updated:
Bageshwar News in Hindi: बागेश्वर में मानसूनी बारिश से जमीन धंसने के कारण 9 परिवारों के घर खतरे में हैं. जिला प्रशासन ने प्रभावितों को सरकारी स्कूल में शिफ्ट किया और राहत सामग्री पहुंचाई.
संपत्तियों को नुकसान और राहत कार्य
गांव के नंदा बल्लभ पुत्र किशनानंद और ललित सिंह पुत्र कुंवर सिंह की चक्की और दुकान भी बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो गई हैं. प्रभावित परिवारों को राजस्व उपनिरीक्षक की देखरेख में राहत सामग्री और खाद्यान्न किट उपलब्ध कराई गई है. क्षेत्र में पेयजल और विद्युत लाइनें भी टूट गई हैं. लोग अपने बनाए घरों और जमा पूंजी से तैयार किए घरों के टूटने से मानसिक और आर्थिक रूप से प्रभावित हैं.
कमला देवी ने लोकल 18 को बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान मिला था, जो पूरी तरह तैयार था, लेकिन बारिश की वजह से मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया. वहीं, जगदीश सिंह ने बताया कि उनका मकान बुरी तरह से ध्वस्त हो चुका है और जमीन लगातार खिसक रही है. फिलहाल उन्हें पंचायत भवन में रहने के लिए भेजा गया है.
बसंती देवी ने बताया कि उनके गांव का हिस्सा लगातार नीचे की ओर खिसक रहा है. उनके चार बच्चों का परिवार खतरे में है और उन्होंने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है.
आरे गांव के ग्राम प्रधान, सामाजिक कार्यकर्ता और रेडक्रॉस सोसायटी वरिष्ठ सदस्य दीपक खेतवाल ने बताया कि पूरा गांव आपदा प्रभावित है और सभी को विस्थापित करने की जरूरत है. रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण और सचिव आलोक पांडे ने बताया कि सभी 9 परिवारों को राहत सामग्री, कंबल, तिरपाल और किचन सेट वितरित किए गए हैं. सोसायटी प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचाने का प्रयास लगातार कर रही है.
यह भी पढ़ें: महंगे प्रोडक्ट्स छोड़िए! घर पर बनाएं ये नेचुरल स्क्रब, मिनटों में मिलेगी चमकती त्वचा
प्रशासन की निगरानी और राहत कार्य
जिला प्रशासन ने सभी विभागों को राहत कार्य युद्धस्तर पर संचालित करने और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देने के निर्देश दिए हैं. प्रशासन स्थिति पर पूरी तरह नजर रखे हुए है. वहीं रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्य भी लगातार प्रभावित क्षेत्र में मौजूद हैं और मदद पहुंचा रहे हैं.
