UPTET 2021 New Exam Date: अब कब होगी यूपीटीईटी परीक्षा, क्या फिर से कराना होगा रजिस्ट्रेशन?

Byadmin

Nov 28, 2021 #Sarkaari naukri, #UPTET, #Uttar Pradesh, #अब कब होगी यूपीटीईटी 2021 की परीक्षा, #उत्तर प्रदेश, #कब होगी यूपीटीईटी की परीक्षा, #गवर्नमेंट टीचर जॉब, #टीचर टेस्ट, #नवीनतम शिक्षा समाचार, #यूपी में शिक्षक की नौकरी, #यूपीटीईटी, #यूपीटीईटी 2021 का प्रश्न पत्र लीक, #यूपीटीईटी 2021 क्वेश्चन पेपर कहां हुआ लीक, #यूपीटीईटी 2021 परीक्षा तिथि, #यूपीटीईटी 2021 रद्द, #यूपीटीईटी अपडेट, #यूपीटीईटी एग्जाम 2021, #यूपीटीईटी एग्जाम न्यू डेट, #यूपीटीईटी का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें, #यूपीटीईटी का पेपर लीक, #यूपीटीईटी परीक्षा 2021, #यूपीटीईटी परीक्षा 2021 की नई तारीख, #यूपीटीईटी परीक्षा की नई तारीख, #यूपीटीईटी प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें, #यूूपीटीईटी अपडेट, #लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज, #शिक्षक परीक्षण, #सरकारी नौकरी, #सरकारी शिक्षक नौकरी
UPTET 2021 New Exam Date: अब कब होगी यूपीटीईटी परीक्षा, क्या फिर से कराना होगा रजिस्ट्रेशन?


UPTET 2021: UPTET 2021 की 28 नवंबर 2021 को होने वाली परीक्षा प्रश्न पत्र लीक होने की वजह से रद्द कर दी गई है. इससे लाखों कैंडिडेट्स काफी परेशान हैं. साल भर के लंबे इंतजार के बाद यह परीक्षा हो रही थी, लेकिन एक बार फिर इस पर ग्रहण लग गया. अब कैंडिडेट्स जानना चाह रहे हैं कि फिर से इसकी परीक्षा कब होगी और बाकी प्रोसेस क्या होगा. इस खबर में हम आपको बताएंगे इस पेपर से जुड़ी हर जानकारी जो आप जानना चाहते हैं.

पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार इसकी परीक्षा 28 नवंबर 2021 को होनी थी. अचानक गाजियाबाद, मथुरा और बुलंदशहर में इसका पेपर वॉट्सऐप ग्रुप पर वायरल हो गया, जिसके बाद उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) ने इस एग्जाम को रद्द कर दिया. बोर्ड ने एग्जाम रद्द करने के साथ ही यह जानकारी भी दी कि अब यह परीक्षा एक महीने बाद होगी. तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी. अगर इस हिसाब से देखें तो UPTET 2021  की परीक्षा दिसंबर 2021 के अंत में या फिर जनवरी 2022 में हो सकती है.

क्या फिर से कराना होगा रजिस्ट्रेशन

कई कैंडिडेट्स के मन में ये सवाल भी है कि एग्जाम होने की स्थिति में क्या उन्हें फिर से रजिस्ट्रेशन या फीस जमा करनी होगी. यहां आपके लिए ये जानना जरूरी है कि आपको इनमें से कुछ नहीं करना होगा. UPBEB ने रविवार को परीक्षा रद्द करने के साथ ही ये भी स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी कैंडिडेट्स को दोबारा फीस नहीं भरनी है और न ही फिर से रजिस्ट्रेशन कराना है.

पूरी परीक्षा को ऐसे समझें

UPTET  का आयोजन उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) की ओर से किया जाता है. इसका आयोजन साल में एक बार किया जाता है. इसके जरिए यूपी के सरकारी और सरकार से संबद्ध स्कूलों के लिए अध्यापकों की भर्ती होती है. इसमें दो पेपर होते हैं. पहले पेपर के तहत क्लास 1 से क्लास 5 तक के टीचरों की नियुक्ति होती है, जबकि पेपर 2 से क्लास 6 से क्लास 8 तक के अध्यापक चुने जाते हैं. UPTET 2021 के लिए करीब 20 लाख कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था.

ये भी पढ़ें

Indian Coast Guard Recruitment 2021: इंडियन कोस्ट गार्ड ने असिस्टेंट कमांडेंट के पदों पर निकाली वैकेंसी, 17 दिसंबर तक करें आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

NHAI Recruitment 2021: कॉमर्स ग्रेजुएट युवाओं के पास नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया में नौकरी का मौका, जल्द करें आवेदन

शिक्षा ऋण जानकारी:
शिक्षा ऋण ईएमआई की गणना करें

.

By admin

Leave a Reply