कुंभ कोरोना जांच फर्जीवाड़ा केस : जेल में ही रहेंगे तीनों आरोपी, हाईकोर्ट ने घोटाले में भूमिका मानी


नैनीताल. कुंभ में कोरोना जांच घोटाले (Covid Test Scam) के आरोपी मल्लिका पंत, शरत पंत और नलवा लैब (Nalwa Lab) के मालिक आशीष वशिष्ठ को जेल में ही रहना होगा. हाईकोर्ट ने तीनों की जमानत याचिका (Bail Plea) को खारिज कर दिया. कोर्ट ने माना कि आरोपियों ने फर्जी जांच कर रिपोर्ट को सरकार के पोर्टल में अपलोड किया था. हांलाकि इस पूरे मामले में लालचंदानी लैब (Lalchandani Lab) का रोल अब तक नहीं मिला है. निचली अदालत में ज़मानत याचिका खारिज होने के बाद तीनों आरोपियों ने हाई कोर्ट में ज़मानत के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया था, लेकिन आरोपियों को उच्च न्यायालय से भी राहत नहीं मिल सकी.

कुंभ मेला 2021 के दौरान हुई कोरोना जांच को लेकर बड़ा घोटाला सामने आया था, जिसमें कथित तौर पर ऐसे लोगों की कोरोना जांच कर दी गई थी, जो कुंभ के दौरान हरिद्वार गए ही नहीं थे. हालांकि 17 जून 2021 को सीएमओ (Haridwar CMO) हरिद्वार ने मैक्स कॉरपोरेट सर्विसेज़ (Max corporate Services), नलवा लैब व लालचंदानी लैब पर मुकदमा दर्ज करवाया था. मामला हाई कोर्ट पहुंचा तो कोर्ट ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी. बाद में सरकार ने जांच के दौरान धारा 467 को बढ़ा दिया और दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया. हांलाकि कोर्ट में ये कम्पनियां कहती रही की जांच उन्होंने नहीं की लेकिन 4 करोड़ का बिल मल्लिका पंत और शरत पंत ने सरकार को भेजा था.

कोर्ट में क्या हो चुकी है जिरह?
सुनवाई के दौरान आरोपियों द्वारा टेस्ट से इनकार किए जाने के जवाब में सरकार ने कोर्ट को बताया कि इसके लिए सरकार ने विज्ञप्ति जारी की थी, जिसके बाद मैक्स कॉर्पोरेट सर्विसेज़ को काम दिया गया था. सरकारी वकील ने कोर्ट को बताया कि इस काम के 4 करोड़ के बिल कम्पनी ने लगाए. सरकार ने कोर्ट को बताया कि फर्जी टेस्ट कर इन दोनों ने सरकार के पोर्टल में रजिस्ट्रेशन कर दिया और कई नाम ऐसे थे, जो कुम्भ में आए ही नहीं थे. कुछ ऐसे नम्बर भी थे, जिन पर 10 टेस्टिंग दर्शाई गईं.

लालचंदानी लैब का रोल साबित नहीं हुआ
इन सभी तथ्यों के मद्देनज़र जस्टिस आलोक वर्मा की कोर्ट ने तीनों को ज़मानत से इनकार कर दिया. उत्तराखंड सरकार के डिप्टी एडवोकेट जनरल टीसी अग्रवाल ने कहा कि ये एक बड़ा स्कैम हुआ और कोर्ट ने माना कि मैक्स और नलवा लैब की भूमिका रही. अग्रवाल ने बताया कि मामले में तीसरी कम्पनी लालचंदानी लैब का कोई रोल ​अब तक नहीं दिखा. लिहाज़ा उस पर कोर्ट ने कोई निर्णय नहीं दिया है.

आपके शहर से (नैनीताल)

उत्तराखंड


  • Explainer: महानगरों की तर्ज पर नैनीताल में बनेगा प्लाजा, कुमाऊंनी शैली से मिलेगी पहचान

  • देवघर रोपवे हादसे के बाद अलर्ट मोड पर उत्तराखंड, सभी जिलाधिकारियों से कहा...?

    देवघर रोपवे हादसे के बाद अलर्ट मोड पर उत्तराखंड, सभी जिलाधिकारियों से कहा…?

  • चार धाम में गिरी बर्फ.. पहाड़ों में बारिश से मौसम सुहाना, नैनीताल पहुंचे हजारों पर्यटक, आज भी कहीं-कहीं बारिश

    चार धाम में गिरी बर्फ.. पहाड़ों में बारिश से मौसम सुहाना, नैनीताल पहुंचे हजारों पर्यटक, आज भी कहीं-कहीं बारिश

  • Nainital Park: नैनीताल के इस पार्क को 'कचरे' ने बनाया खूबसूरत, देखकर रह जाएंगे दंग

    Nainital Park: नैनीताल के इस पार्क को ‘कचरे’ ने बनाया खूबसूरत, देखकर रह जाएंगे दंग

  • कोरोना काल में बदले भवाली सेनेटोरियम के हालात, मरीजों को हुआ ये फायदा

    कोरोना काल में बदले भवाली सेनेटोरियम के हालात, मरीजों को हुआ ये फायदा

  • Explainer: अक्टूबर तक तैयार होगा हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे, बढ़ेगा रोजगार और पर्यटन!

    Explainer: अक्टूबर तक तैयार होगा हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे, बढ़ेगा रोजगार और पर्यटन!

  • नैनीताल आने वाले पर्यटक अब हवा में चलाएंगे साइकिल, खर्च करने होंगे सिर्फ 100 ₹

    नैनीताल आने वाले पर्यटक अब हवा में चलाएंगे साइकिल, खर्च करने होंगे सिर्फ 100 ₹

  • Nainital News: अभिवादन के दौरान शख्स ने अचानक किया पूर्व MLA पर हमला, अफरातफरी मची पर FIR नहीं

    Nainital News: अभिवादन के दौरान शख्स ने अचानक किया पूर्व MLA पर हमला, अफरातफरी मची पर FIR नहीं

  • नैनीताल के इस स्कूल में 'हैरी पॉटर' जैसा क्लासरूम, यहां हुई थी फिल्म की शूटिंग

    नैनीताल के इस स्कूल में ‘हैरी पॉटर’ जैसा क्लासरूम, यहां हुई थी फिल्म की शूटिंग

  • नैनीताल आने वाले पर्यटकों के लिए काम की खबर, स्कैन कीजिए ये QR कोड और...

    नैनीताल आने वाले पर्यटकों के लिए काम की खबर, स्कैन कीजिए ये QR कोड और…

  • नैनीताल की इस खास कलम से लिखेंगे तो हैंडराईटिंग मे लग जायेगें चार चांद.

    नैनीताल की इस खास कलम से लिखेंगे तो हैंडराईटिंग मे लग जायेगें चार चांद.

उत्तराखंड

Tags: Kumbh Corona fake test case, Uttarakhand high court, Uttarakhand news

By admin

Leave a Reply