यमकेश्वर. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर दोबारा शपथ ग्रहण करने वाले योगी आदित्यनाथ के उत्तराखंड आने को लेकर लगातार मांग बनी हुई है. और अब तो यह इच्छा उनकी मां ने ही जता दी है. अपनी मां से मिलने की इच्छा यूपी के चुनाव (UP Assembly Elections) से पहले ही जता चुके योगी क्या अब उत्तराखंड स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचेंगे? यह सवाल एक उम्मीद लेकर बना हुआ है और जवाब यह है कि योगी जल्द अपने गांव पहुंचकर बरसों से दूर परिवार (Yogi Adityanath Family) से भेंट कर सकते हैं. उत्तराखंड में योगी को लेकर उत्साह तब दिखा, जब शुक्रवार को इकाना स्टेडियम में शपथ ग्रहण कर रहे थे और गढ़वाल (Garhwal Region) में उनके घर पर जश्न मनाया जा रहा था.
सीएम योगी की बहन शशि, भाई महेंद्र सिंह बिष्ट (Yogi Adityanath Brother) समेत उनके पूरे परिवार और गांव के तमाम लोगों ने शुक्रवार को इकट्ठे होकर भजन कीर्तन किए और खुशी से सभी झूमे. योगी के शपथ ग्रहण करने के अवसर पर उनकी मां तक खुशी से झूमती दिखाई दीं. न्यूज़ 18 से बातचीत में योगी की मां ने भावुक होकर कहा, ‘एक बार वह घर आएं, यही इच्छा है.’ असल में 18 साल की उम्र में संन्यास लेने वाले योगी बरसों से अपने परिवार से दूर हैं. लेकिन, शपथ ग्रहण के बाद योगी के पैतृक गांव और उत्तराखंड जाने की चर्चाएं लगातार बनी हुई हैं.
चुनाव से पहले न्यूज़18 को दिए एक इंटरव्यू (Yogi Adityanath Interview) में योगी खुद कह चुके हैं कि उनकी इच्छा है कि वह गांव जाकर मां और परिवार से मिलें. योगी की बहन और बहनोई भी कह चुके हैं कि शपथ ग्रहण के बाद वह गांव में अपने गुरु महाराज की प्रतिमा स्थापना के कार्यक्रम में पहुंच सकते हैं. यही नहीं, हाल में न्यूज़18 ने आपको बताया था कि योगी ने अपने स्कूल के समय के मित्र राजेंद्र ख्याति से भेंट के दौरान टिहरी आने का भी वादा किया.
आपके शहर से (लखनऊ)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Uttarakhand news, Yogi adityanath news










