Blog

उत्तराखंड में पहली बार होगा ट्रांसजेंडर फैशन शो, तीज के थीम पर होंगे आउटफिट

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून फैशन को लेकर अब महानगरों की तरह आगे बढ़ रहा है. यहां क़ई फैशन शो होते रहते हैं. उत्तराखंड में तीज को लेकर तैयारी चल रही है. राज्य में पहली बार ट्रांसजेंडर फैशन शो आयोजित किया जा रहा है. इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं. आने वाली 28 को यह आयोजित किया जाएगा. ट्रांसजेंडर्स अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं. वह अब फैशन की दुनिया में भी धूम मचाना चाह रहे हैं. कार्यक्रम प्रबंधक प्रिय गुलाटी ने बताया कि 7 जुलाई को भारत वर्ष में तीज का त्यौहार मनाया जाएगा. यह महिलाओं ... Read more

एनआईओएस में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू 

जयपुर। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) कक्षा 10वीं, 12वीं में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। एनआईओएस माध्यमिक स्तर पर 19 भाषाओं सहित 38 विषय, उच्चतर माध्यमिक स्तर पर 13 भाषाओं सहित 43 विषय के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। एनआईओएस में छात्रों की पढ़ाई सेल्फ इंस्ट्रक्शनल मैटेरियल, स्टडी सेंटर्स, स्किल ट्रेनिंग सेंटर्स, ऑडियो/वीडियो प्रोग्राम और लाइव इंटेरैक्टिव के माध्यम से होती है।  ओपन बोर्ड साल में दो बार परीक्षा का भी आयोजन करता है। ओपन स्कूलिंग की फीस भी कम होती है साथ ही इसका सर्टिफिकेट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तरों पर मान्य होता है। एनआईओएस ... Read more

Mumbai Pune Rain Live: पुणे में भारी बारिश,15 सोसाइटियों में पानी, स्कूल बंद, करंट से 3 की मौत, मुंबई भी बेहाल

मुंबई: मुंबई फिर पानी-पानी है. सुबह-सुबह सड़कों पर समंदर जैसी स्थिति है. चेंबूर की सड़कें नाले में बदली दिखाई दे रही हैं. मुंबई की सात झीलों में से एक विहार झील ओवरफ्लो हो चुकी है. मीठी नदी उफन रही है. पुणे की हालत और बुरी है. कई सोसाइटियों में पानी घुस गया है. स्कूलों में छुट्टियां कर दी गई हैं. यह बारिश जानलेवा भी साबित हो रही है.पुणे में करंट से 3 लोगों की मौत हो चुकी है. जुलाई के महीने में महाराष्ट्र  में बारिश आफत बनकर बरस रही है.मुंबई में तो जुलाई का महीना बारिश के नए रेकॉर्ड के ... Read more

Schools in UP's Muzaffarnagar closed from July 26 due to Kanwar Yatra 2024: Reports – Times of India

In an official order, District Magistrate Arvind Mallapa has announced that all schools and colleges in Uttar Pradesh’s Muzaffarnagar district will remain closed from July 26 to August 2, in preparation for the Kanwar Yatra 2024, according to a media report.The order mandates the closure of all primary, upper primary, secondary, CBSE, ICSE board-recognised schools, madrasas, degree colleges, DIET, and technical institutes for the eight-day period from July 26 to August 2, 2024.This decision has been made to accommodate the large number of devotees on the roads during the Kanwar Yatra.Additionally, to ensure student safety during the Kanwar Yatra, school ... Read more

Kargil Vijay Diwas Speech: कारगिल विजय दिवस पर बच्चे स्कूल में दे सकते हैं यह भाषण

Kargil Vijay Diwas 2024: भारत ने 26 जुलाई, 1999 में पाकिस्तानी सेना को खदेड़ते हुए कारगिल में विजय पताका फहराया था. इसके बाद से ही हर साल 26 जुलाई के दिन भारत कारगिल विजय दिवस मनाता है. यह दिन उन सैनिकों की बहादुरी को समर्पित है जिन्होंने भारत को जीत दिलाई थी, साथ ही यह उन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का दिन है जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे. कारगिल दिवस के दिन स्कूल, कॉलेज, सरकारी व गैर-सरकारी शैक्षिक और अन्य संस्थानों में समारोह आयोजित किए जाते हैं. स्कूल की बात करें तो इस दिन ... Read more

शिकायतों को लेकर ऑटो यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने की दिल्ली परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत से मुलाकात

नई दिल्ली: दिल्ली के ऑटो यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली सचिवालय में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत से मुलाकात की. इस दौरान, प्रतिनिधिमंडल ने परिवहन मंत्री के समक्ष अपने कई मुद्दे रखे. इस दौरान परिवहन मंत्री ने कहा कि केजरीवाल सरकार शुरू से ही ऑटो चालकों के साथ खड़ी रही है और उनके हितों को प्राथमिकता देती आई है. उन्होंने कहा कि, पिछले नौ सालों में सरकार ने ऑटो चालकों का जीवन स्तर बेहतर बनाने के लिए उनको कई राहतें देने का काम किया है. सरकार आगे भी ऑटो चालकों के साथ खड़ी रहेगी और उनके हितों को प्राथमिकता देती ... Read more

बच्चे की फोटो स्कूल के फेसबुक पेज पर होने का उसकी गोपनीयता के लिए क्या मतलब?

प्रायमरी या हाईस्कूलों की वेबसाइटें देखें तो आम तौर पर उनमें हंसते-मुस्कराते हुए बच्चों की तस्वीरें दिखाई देती हैं. छात्र-छात्राओं की फोटो का उपयोग सार्वजनिक रूप से स्कूल की ओर से समाचार पत्रों में, सोशल मीडिया पर और सालाना रिपोर्ट जैसे अन्य स्कूल के प्रकाशनों में भी किया जाता है. बच्चों के माता-पिता यह उम्मीद करते हैं कि स्कूल और शिक्षा विभाग ने ऐसा करने के लिए गहन जांच और मूल्यांकन किया है. कुछ हद तक यह सच है, लेकिन हाल ही में एआई के डर से जहां बड़े पैमाने पर ट्रेनिंग डेटा सेट में बच्चों की छवियों का उपयोग ... Read more

जमीन पर लेटकर बिताई रातें, पड़ोसी के Wi-Fi से की पढ़ाई, अब पहुंचा IIT, फिजिक्स वाला के साथ मां-बेटे का Video वायरल

पूरी मेहनत और इमानदारी से किया हुआ काम जरूर सफलता के रास्ते खोल देता है. हमारे देश में कई होनहार बच्चों ने इस बात को साबित किया है और मुश्किल दौर से गुजर कर भी सफलता पाई है. एक ऐसे ही होनहार स्टूडेंट का वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है. अलख पांडे ने फिजिक्स वाला (Physics Wallah) के पेज पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे आईआईटी पास करने वाले एक छात्र के साथ खाना खाते और उसकी मां से बात करते नजर आ रहे हैं. फिजिक्स वाला के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किए गए एक वीडियो ने लोगों ... Read more

बजट में दिल्ली का नहीं हुआ 'इंक्रिमेंट'! जानिए 1168 करोड़ मिलने से क्यों खफा आतिशी

नई दिल्‍ली: दिल्‍ली की केजरीवाल सरकार को वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट पसंद नहीं आया. आम आदमी पार्टी की मंत्री आतिशी इस बजट को देखकर केंद्र की मोदी सरकार पर भड़क उठीं. इसके बाद आतिशी ने केंद्र की सरकार पर दिल्‍ली से भेदभाव करने समेत कई आरोप जड़ दिये. उनका कहना है कि मोदी सरकार के बजट में दिल्‍ली की जनता को ‘जीरो’ मिला है. बजट में दिल्ली के साथ फिर धोखा हुआ है, केंद्रीय करों के उसके हिस्से के रूप में एक पैसा नहीं दिया गया है. क्‍या बजट में वाकई दिल्ली का ‘इंक्रिमेंट’ नहीं हुआ है! हालांकि, ... Read more

आतंकियों की मदद करने पर J&K सरकार ने 2 कांस्टेबल समेत 4 लोगों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर सरकार ने राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप में मंगलवार को चार कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया. इनमें दो पुलिस कांस्टेबल, स्कूल शिक्षा विभाग में एक कनिष्ठ सहायक और ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग में एक ग्राम स्तरीय कर्मचारी शामिल है. एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इन कर्मचारियों की गतिविधियां कानून-प्रवर्तन और खुफिया एजेंसियों के प्रतिकूल संज्ञान में आई थीं. जांच में यह पाया गया कि वे राज्य के हितों के लिए हानिकारक गतिविधियों में शामिल थे, जो आतंकवाद से संबंधित गतिविधियों में उनकी संलिप्तता को प्रमाणित करता है. पुलवामा जिले ... Read more