Blog

युवाओं को नशे से छुड़ाना हमारी जिम्मेदारी: सीएम

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवाओं को नशीले पदार्थों के चंगुल से मुक्त कराना हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक कल्याण विभाग तथा पुलिस विभाग को राज्य स्तर से लेकर जिला स्तर तक कमेटियों का गठन कर नशा मुक्ति अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ  कार्रवाई और तेज करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। सीएम गृह विभाग की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। नशे की दवाइयों पर लगे रोक शर्मा ने कहा कि स्कूलों और कॉलेजों में नशीले पदार्थों के ... Read more

Mumbai Rains Updates: हाई टाइड के घंटे भर पहले बारिश थमने से मुंबई को मिली थोड़ी राहत

मुंबई: मुंबई और आस-पास के इलाकों में तेज बारिश के कारण जगह-जगह जलजमाव हो गया है. मुंबई के उपनगर में काफी देर से लगातार बारिश जारी है, जिसके कारण नालासोपारा वसई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. वहीं, ठाणे नगर निगम ने शहर में लगातार बारिश को देखते हुए सभी सरकारी स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए हैं. अभी समुद्र में लो टाइड है. हाई टाइड दोपहर 1 बजकर 44 मिनट पर 4.9 मीटर की लहर का अनुमान है. बारिश के कारण मालाड मालवणी के नीचले इलाकों में भी पानी जमा होना शुरू हो गया है. ... Read more

तालाब में EVM, फेंके देसी बम, हुई तोड़फोड़ : बंगाल में अंतिम चरण के मतदान के दौरान ये क्या हो रहा है?

कोलकाता: लोकसभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण में शनिवार को पश्चिम बंगाल में नौ संसदीय क्षेत्रों में मतदान के दौरान छिटपुट हिंसक घटनाएं हुईं. जादवपुर एवं डायमंड हार्बर निर्वाचन क्षेत्रों में तृणमूल कांग्रेस, इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई. वैसे निर्वाचन आयोग ने दावा किया किया है कि अबतक मतदान शांतिपूर्ण रहा है तथा उसे 11 बजे तक ईवीएम के काम नहीं करने एवं एजेंट को मतदेय स्थल पर जाने से रोकने जैसी 1450 शिकायतें मिली हैं. निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को पश्चिम बंगाल की ... Read more

नई शिक्षा नीति से प्रदेश में स्थापित होगा वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिस्टम : बैरवा

जयपुर। उपमुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि  प्रदेश में जल्द ही नई शिक्षा नीति (एनईपी) चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी। नई शिक्षा नीति से राजस्थान में वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिस्टम स्थापित होगा जिससे प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर एजुकेशन हब के रूप में पहचान मिल सकेगी। उन्होंने कहा नई शिक्षा नीति का आधार 16 वर्ष की उम्र तक छात्र छात्राओं को तनाव रहित शिक्षा का माहौल प्रदान करना है, जिससे आत्महत्या जैसी गतिविधियों पर पूर्णत: रोक लगाई जा सके। उपमुख्यमंत्री शुक्रवार को एक निजी होटल में आयोजित एजुकेशन कांक्लेव में नई शिक्षा नीति के ... Read more

बंगाल में मतदान के दौरान हिंसा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में 9 लोकसभा सीटों पर अंतिम चरण के चुनाव के दौरान विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों से मतदान केंद्रों के बाहर छिटपुट हिंसा की रिपोर्ट मिली है और विभिन्न बूथों पर मतदान एजेंटों को भगाने का प्रयास किया गया है। राज्य के हिंसाग्रस्त संदेशखाली के बरमाजुर गांव में मतदाताओं को डराने धमकाने की कोशिश की गई, जहां महिलाओं ने एकजुट होकर गांव की रखवाली की और समूह में बढ़-चढ़कर मतदान करने का फैसला किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चेहेरे पर नकाब ओढ़े अज्ञात बदमाशों ने ग्रामीणों पर हमला किया और उन्हें बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र में वोट न डालने ... Read more

Explainer: क्यों बरस रहे आग के गोले, दिल्ली की क्यों खराब हो रही हालत? इन सवालों के आसान जवाब से समझिए

इन दिनों हीटवेव ने भारत के कई राज्यों को अपने चपेट में ले रखा है. उत्तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी की चपेट में आने से विभिन्न राज्यों में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई. हीटवेव के कारण स्कूलों को बंद करना पड़ा और अस्पतालों को गर्मी से संबंधित बीमारियों के इलाज के लिए विशेष शाखा बनानी पड़ीं, जबकि निर्माण स्थलों पर श्रमिकों को दोपहर में भुगतान छुट्टी दी गई. आखिर इतनी गर्मी के पीछे क्या कारण है?भारत में हर साल तापमान मई और जून के महीनों में चरम पर होता है, इस मौसम में देश ... Read more

Ground Report: मुंबई में जल संकट, झीलें सूखने से वाटर सप्लाई में 5 प्रतिशत की कटौती

मुंबई: Mumbai Water crisis: मुंबई में पानी का संकट शुरू हो गया है. शहर में पानी की सप्लाई में कटौती की जाने लगी है.शहर की कई बस्तियों में हालत ज्यादा बुरी है. मुंबई के बोरिवली वेस्ट के एक्सर-डोंगरी इलाके में सिर्फ एक घंटा पानी सप्लाई होता है. बताया जाता है कि यहां 40 सालों से यही हाल है. बस्ती के लोग बेहद गुस्से में हैं. वे कहते हैं कि नेता सिर्फ वोट मांगने आते हैं, फिर शक्ल नहीं दिखाते.  देश की आर्थिक राजधानी में ऐसी कई बस्तियां हैं जहां लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं. मुंबई के बोरिवली बेस्ट ... Read more

Beat the Heat Concept पर फोकस किया जाए : ऑल राज. ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन  

जयपुर। ऑल राज. ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आरतिया) ने कहा है कि ग्लोबल वार्मिंग और वर्तमान तीव्र गर्मी के दौर को देखते हुए बीट द हीट कांसैप्ट पर फोकस किए जाने की जरूरत है। उल्लेखनीय है कि देश में अनेक स्थानों पर गर्मी का पारा 52 डिग्री को टच कर रहा है और सच यह है कि सामान्य जन के लिए इस स्तर की गर्मी सहन करना बहुत मुश्किल है,  भुगतने के अलावा और कोई विकल्प फिलहाल नहीं है। टीम आरतिया ने कहा है कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक टास्क फोर्स बने, जिसमें राजस्थान सरकार के वन-पर्यावरण, चिकित्सा -स्वास्थ्य, ... Read more

RBSE 10th Compartment Exam 2024: इस साल 27 हजार से अधिक बच्चों को देनी होगी कंपार्टमेंट परीक्षा

RBSE 10th Compartment Exam 2024: इस साल 27 हजार से अधिक बच्चों को देनी होगी कंपार्टमेंट परीक्षा नई दिल्ली: RBSE 10th Compartment Exam 2024 Date: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) द्वारा आरबीएसई 10वीं परीक्षा परिणामों की घोषणा 29 मई को शाम 5 बजे की गई थी. इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कुल 93 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं. राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंकों की जरूरत होती है. जिन छात्रों को न्यूनतम 33 प्रतिशत से कम अंक मिले हैं, उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा में भाग लेना होगा. ... Read more

दलजीत कौर के दूसरे पति ने लगाई तलाक पर मोहर! बोले- उनका यहां से जाना मेरे लिए रिश्ते को…

नई दिल्ली: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर और निखिल पटेल के बीच बीते कुछ समय से कुछ ठीक नहीं चल रहा है. जहां हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को तलाक की हिंट दी तो वहीं अब पहली बार उनके केन्या के बिजनेसमैन पति निखिल पटेल ने एकस्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोंपों और तलाक की खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है. ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में निखिल ने कहा, इसी साल जनवरी में दलजीत ने बेटे जेडन के साथ केन्या छोड़ने और भारत वापस आने का फैसला किया, जो कि हमारे अलग होने का कारण बन ... Read more